लाइफस्टाइल

रणवीर सिंह हैं आइडियल पति, एक्टर की ये 5 चीजें करती हैं साबित

Megha Sharma  |  Jul 6, 2022
रणवीर सिंह हैं आइडियल पति, एक्टर की ये 5 चीजें करती हैं साबित

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की शादी को 3 साल से अधिक समय हो चुका है और देखकर लगता है कि दोनों को शादी को पता नहीं कितना वक्त हो चुका है। ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों अपनी शादी से पहले से भी हमें मेजर कपल गोल्स देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

हमेशा प्यार करते हैं एक्सप्रेस

रणवीर सिंह (Ranveer Singh is an Ideal Husband) हमेशा साबित करते आए हैं और इजहार करते आए हैं कि दीपिका पादुकोण उनके लिए कितना मायनें रखती हैं। जब भी मौका मिलता है वह दीपिका को खास महसूस कराते हैं। हाल ही में एक लीडिंग डेली को दि गए इंटरव्यू में दीपिका पादुकोण ने कहा कि, ”वह एक बहुत ही अच्छा इंसान है। उनके पास ये क्षमता है कि वो कमरे में आएं और आपको दुनिया का सबसे अहम इंसान साबित कर दें। उन्होंने आगे कहा, साथ में हमने बहुत ही अच्छा वक्त बिताया है। वह मुझे बहुत हंसाते हैं और हमेशा स्पेशल महसूस कराते हैं”।

सबसे बड़े चीयरलीडर

ऐसा कई बार हुआ है जब रणवीर सिंह ने खुद को अपनी पत्नी दीपिका का सबसे बड़ा सपोर्टर साबित किया है। कुछ वक्त पहले एक इंटरनेशनल मैगजीन से बात करते हुए दीपिका ने कहा था, ”रणवीर सही में मेरे चीयरलीडर हैं… लेकिन सिर्फ सोशल मीडिया पर नहीं, बल्कि घर पर भी, जैसे जब भी मैं गार्डनिंग करती हूं या फिर खाना बनाती हूं। रणवीर एक इमोशनल और सेंसिटिव पार्टनर हैं। यहां तक कि जब वह मेरे पेरेंट्स से मिले थे तब भी उन्होंने हमेशा जाहिर किया है कि उन्हें मुझ पर कितना गर्व है। वह हमेशा छोटी चीजों पर ध्यान देते हैं और उनके बारे में ये चीज मुझे बहुत पसंद है। मेरी फैमिली रणवीर जैसी तो नहीं है लेकिन वो हमेशा एडमायर करते हैं, जिस तरह रणवीर अपने इमोशन को जेनरसली जाहिर करते हैं… वह ऐसे ही इंसान हैं”।

दीपिका की ताकत

2015 में दीपिका पादुकोण ने बताया था कि वह एक साल पहले डिप्रेशन से डायग्नॉस हुईं थीं। यह उनके लिए सबसे मुश्किल समय में से एक था लेकिन इस दौरान रणवीर उनके साथ खड़े रहें। वह हमेशा उनके प्रति काइंड थें और इन सब चीजों में उनके साथ रहे। यह साबित करता है कि वह दीपिका से कितना प्यार करते हैं।

एक लीडिंग मैगजीन ने जब रणवीर से दीपिका के डिप्रेशन के बारे में बात करते हुए पूछा था कि क्या इससे उनके रिश्ते पर असर हुआ है तो उन्होंने कहा था, ”यह ठीक है। मैंने अपना माइंड काफी समय पहले ही बना लिया था और मैं जानता हूं कि वह मेरे लिए ही बनी हैं। इस वजह से हमारे रिश्ते पर कोई प्रभाव नहीं हुआ।”

क्यूट कमेंट्स

Instagram – Ranveer Singh Comment on Deepika’s Pic

जब भी दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर शेयर करती हैं तो रणवीर सिंह हमेशा उनकी तस्वीर पर सबसे क्यूट कमेंट्स करते हैं। एक्टर कभी भी अपने पीडीए से शर्माए नहीं हैं फिर चाहे ऑफलाइन हो या फिर ऑनलाइन।

साथ में करते हैं क्रेजी चीजें

कपल एक साथ क्रेजी चीजें करने में भी बहुत ही कंफर्टेबल है। दोनों ने साथ में अलग-अलग क्रेजी चीजें करते हुए कई वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं, जो हमेशा फैंस को हंसाते हैं।

Read More From लाइफस्टाइल