वेडिंग

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की फेस्टिविटीज हुई शुरू, सामने आई Pics

Megha Sharma  |  Apr 13, 2022
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की फेस्टिविटीज हुई शुरू, सामने आई Pics

बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की फेस्टिविटीज शुरू हो चुकी हैं और पिक्स भी सामने आने लग गई हैं। दरअसल, ये तो हम सभी के सामने आ चुका है कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं लेकिन अभी तक भी दोनों की शादी की डेट कंफर्म नहीं हुई है। साथ ही रणबीर और आलिया की तस्वीरें भी सामने नहीं आई हैं लेकिन गेस्ट्स की फोटो सामने आने लगी हैं।

जी हां, सारे गेस्ट्स रणबीर कपूर के घर वास्तु पर पहुंच रहे हैं, जहां दोनों की शादी के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। अभी तक करिश्मा कपूर, करीना कपूर, अरमान जैन, बबीता कपूर, आदर जैन, करण जौहर, नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर पहुंच गए हैं।

कपूर फैमिली के सारे सदस्य वास्तु पर पहुंच चुके हैं। करीना कपूर इस मौके पर व्हाइट कलर के लहंगा में नजर आईं तो वहीं करिश्मा कपूर येलो कलर के सूट में नजर आ रही हैं। करण जौहर भी येलो कलर के कुर्ते पजामे में दिखाई दिए। आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट और बहन पूजा भट्ट भी वास्तु पर पहुंच गई हैं और उनकी तस्वीरें भी सामने आ गई हैं।

बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी शादी को लेकर पिछले कुछ दिनों से चर्चा का हिस्सा बने हुए हैं। हालांकि, दोनों की ओर से इस पर कोई भी जानकारी नहीं दी गई है ना ही अभी तक दोनों की शादी की कंफर्म डेट सामने आई है। हालांकि, रणबीर कपूर के घर वास्तु को सजाया जा चुका है और साथ ही डिजाइनर सब्यसाची के कपड़े भी वास्तु पर ही पहुंचे हैं, जिन्हें देखते हुए कहा जा सकता है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

Read More From वेडिंग