वेडिंग

राजकुमार राव और पत्रलेखा का शादी का कार्ड हुआ वायरल, आज दोनों चंडीगढ़ में करेंगे शादी

Megha Sharma  |  Nov 15, 2021
राजकुमार राव और पत्रलेखा का शादी का कार्ड हुआ वायरल, आज दोनों चंडीगढ़ में करेंगे शादी

राजकुमार राव और पत्रलेखा ने पिछले कुछ हफ्तों तक अपनी शादी की जानकारी को काफी अच्छे से हम से छिपाए रखा। इस सबकी शुरुआत तब हुई जब दोनों की शादी की अफवाहें सामने आने लगीं। इसके बाद ही दोनों के दोस्त भी उनकी शादी के बारे में बात करने लगे। हालांकि, फिर भी राजकुमार राव और पत्रलेखा ने अपनी शादी को लेकर कोई कंफर्मेशन नहीं दिया। केवल शनिवार रात को दोनों की सगाई की तस्वीरें वायरल होने के बाद फैंस को ये पता चल पाया कि दोनों सही में शादी करने वाले हैं। दोनों की फेरीटेल एंगेजमेंट पार्टी का लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। इसके बाद हम सभी को रविवार को दोनों की शादी की तस्वीरें देखने का इंतजार था। हालांकि, अब पता चला है कि दोनों आज शादी के बंधन में बंधने वाले हैं और हम यह दावे के साथ इसलिए कह सकते हैं क्योंकि हमें दोनों की शादी का कार्ड मिल गया है।

राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी से पहले दोनों की शादी का कार्ड ऑनलाइन लीक हो गया है और इसमें दोनों की शादी के वैन्यू के बारे में जानकारी दी गई है। कार्ड में लिखा गया है कि, राव परिवार और पॉल परिवार आप सभी को पत्रलेखा (अजीत पॉल और पापरी पॉल की बेटी) और राजकुमार (कमलेश यादव और सत्यप्रकाश यादव के बेटे) की शादी में आमंत्रित करता है। सोमवार 15 नवंबर 2021 ऑबरॉय सुखविला चंडीगढ़। 

Twitter

वेडिंग कार्ड को खूबसूरत टील ब्लू बेस पर डिजाइन किया गया है, जिस पर वॉटर कलर के लॉटस बने हुए हैं और इसके ऊपर की तरफ गोल्ड चैंडेलीयर बने हुए हैं। कार्ड की अपील बहुत ही क्लासी है। कार्ड के डिजाइन के अलावा वैंडिंग वेन्यू के बारे में भी हमें पता चल गया है। चंडीगढ़ का ऑबरॉय सुखविला, देशभर में अपने चार्म और ऑल्ड-वर्ल्ड वाइब के लिए मशहूर है। हिमालय के निचले हिस्से पर स्थित यह प्रोपर्टी 8,000 एकड़ में फैली हुई है और इसके आसपास सिसवान फॉरेस्ट रेंज है। 

राजकुमार राव और पत्रलेखा के वेडिंग कार्ड के अलावा हमें यह भी पता चला है कि अपने डी-डे पर पत्रलेखा किस डिजाइनर का लहंगा पहनने वाली हैं। दरअसल, दोनों अपने करीबी दोस्तों और परिजनों के बीच ही शादी करने वाले हैं और इस वजह से पत्रलेखा हैवी लहंगे की जगह सब्यसाची की साड़ी पहनने वाली हैं। साथ ही फेरों के अलावा भी अन्य रीति-रिवाज होंगे और उनके लिए पत्रलेखा ने कुछ ऑप्शन पिक किए हैं। पत्रलेखा कुछ ऐसा नहीं चाहती हैं जो बहुत हैवी और जिसमें चलने में परेशानी हो और इस वजह से वह कुछ कंफर्टेबल ही पहनेंगी। 

अब जब हमें दोनों की शादी की डेट और वेन्यू के बारे में बता है तो हम सभी राजकुमार राव और पत्रलेखा को ब्राइड और ग्रूम के अवतार में देखने का इंतजार नहीं कर सकते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि दोनों की शादी की तस्वीरें जल्दी सामने आ जाएं।

यह भी पढ़ें:
राजकुमार राव ने घुटनों पर बैठकर पत्रलेखा को किया प्रपोज, देखें प्री-वेडिंग वेस्टिविटीज का वायरल वीडियो
शादी की तैयारियों के बीच अंकिता लोखंडे ने घर पर रखवाई पूजा, शेयर की फैमिली के साथ तस्वीरें
शादी के बाद हनीमून पर नहीं जायेंगे विक्की कौशल और कैटरीना कैफ, जानिए इसके पीछे क्या है वजह

POPxo की सलाह: MyGlamm की ग्लो स्किनकेयर रेंज के साथ रखें अपनी त्वचा का ख्याल।

Read More From वेडिंग