वेडिंग

राजकुमार राव ने घुटनों पर बैठकर पत्रलेखा को किया प्रपोज, देखें प्री-वेडिंग वेस्टिविटीज का वायरल वीडियो

Megha Sharma  |  Nov 14, 2021
राजकुमार राव ने घुटनों पर बैठकर पत्रलेखा को किया प्रपोज, देखें प्री-वेडिंग वेस्टिविटीज का वायरल वीडियो

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव अपनी लेडीलव पत्रलेखा के साथ 14 नवंबर यानी कि आज शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों चंडीगढ़ में स्थित द ऑबेरॉय सुखविलास स्पा रिजॉर्ट में शादी कर रहे हैं। इसी बीच शनिवार को राजकुमार राव और पत्रलेखा के प्री-वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं। इन तस्वीरों के साथ-साथ दोनों का एक वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है, जिसमें राजकुमार राव, घुटनों पर बैठ कर पत्रलेखा को प्रपोज करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

Instagram
Instagram

ये दोनों की सगाई का एक वीडियो है। जिसमें राजकुमार राव, अपने लेवी लव को प्रपोज करते हुए नजर आ रहे हैं और फिर दोनों एक दूसरे का प्रपोजल एक्सेप्ट करते हुए एक दूसरे को अंगूठी पहनाते हैं। सगाई की रस्म के बाद बैकग्राउंड में एड शीरिन का गाना परफेक्ट बजता है और दोनों इस पर नाचते हुए नजर आते हैं। 

अपनी सगाई पर राजकुमार राव बेहद ही डैशिंग लग रहे थे। वह व्हाइट कुर्ता, बंधगला और स्नीकर में दिखाई दिए। वहीं पत्रलेखा भी व्हाइट कलर के खूबसूरत गाउन में नजर आईं। हमें दोनों का ये फस फ्री लुक बेहद ही पसंद आया और उन्होंने मिनिमल स्टेटमेंट नेकलेस और ब्रेसलेट के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया। 

POPxo की सलाह: MyGlamm की ग्लो स्किनकेयर रेंज के साथ रखें अपनी त्वचा का ख्याल।

Read More From वेडिंग