वेडिंग

शादी से पहले प्रियंका चोपड़ा ने रखी पूजा, विदेशी ससुराल वालों को भी बनाया देसी

Archana Chaturvedi  |  Nov 28, 2018
शादी से पहले प्रियंका चोपड़ा ने रखी पूजा, विदेशी ससुराल वालों को भी बनाया देसी

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड पॉप स्टार निक जोनस जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उनकी शादी की रस्में भी जोरों- शोरों से शुरू हो चुकी हैं। इसी के चलते  प्रियंका चोपड़ी की मां मधु चोपड़ा ने शादी से पहले मुबंई स्थित अपने घर पर एक पूजा करवा रही हैं, जिसमें प्रियंका के घरवाले और ससुराल वाले सभी शामिल हुए। इस पूजा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी देखने को मिली हैं। खबरों की मानें तो इस पूजा फंक्शन के बाद प्रियंका और निक अपने परिवार वालों और दोस्तों के साथ जोधपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

दरअसल, आज यानि 28 नवंबर को प्रियंका के घर में शादी से पहले गणेश पूजा करवाई जा रही है। जिसमें प्रियंका और निक ने ईश्वर से ये प्रार्थना की है कि उनकी शादी के सभी काम अच्छे से संपन्न हो जाएं और किसी तरह का कोई विघ्न उनकी शादी में न आए। बता दें कि प्रियंका भगवान के प्रति गहरी आस्था रखती हैं। वो कोई भी शुभ कार्य करने से पहले भगवान का शुक्रिया अदा करना नहीं भूलतीं। और फिर शादी तो उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण मौका है।

प्रियंका के देसी रंग में रंगे सभी ससुराल वाले

इस पूजा के लिए प्रियंका और निक ने तो ट्रेडिशनल लुक लिया ही था लेकिन प्रियंका के ससुराल वाले भी पूरी तरह से देसी रंग में रंगे नजर आ रहे थे। खासतौर पर उनके जेठ और जेठानी। जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा अपने लुक को लेकर कभी भी किसी तरह का कोई समझौता नहीं करती हैं। और उनकी यही आदत उन्हें हमेशा खास और स्टाइलिश दिखाती है। पूजा फंक्शन के लिए प्रियंका ने बेहद सिंपल लुक अपनाया। लेकिन प्रियंका उसमें भी कमाल की लग रही थीं। उन्होंने आसमानी रंग का गोट्टा- पट्टी वाला प्लाजो सूट पहना था और इसके साथ में मैचिंग सिल्वर जूलरी। वहीं दुल्हे मियां ने यानि कि पॉप स्टार निक जोनस ने बेबी पिंक कलर का कुर्ता और सफेद रंग का पजामा कैरी किया था। जिसमें वो विदेशी कम देसी स्टार ज्यादा लग रहे थे।

इस तस्वीर में प्रियंका के जेठ, जो जोनस ने सिंपल आसमानी रंग का कुर्ता और सफेद रंग पजामा पहना था, वहीं प्रियंका की जेठानी सोफी टर्नर ने रेड और येलो कलर का एम्ब्रॉयडर्ड सूट पहन रखा था, जिसमें वो बला की खूबसूरत नजर आ रही थीं।

जानिए प्रियंका- निक की शादी का डेट प्लान

खबरों की मानें तो 29 नवंबर से शादी की सभी रस्में शुरू हो जाएंगी। मेहंदी और हल्दी की रस्म के बाद 30 नवंबर को कॉकटेल पार्टी भी रखी गई है। 2 दिसंबर को हिंदू रीति- रिवाज से और 3 दिसंबर को क्रिश्चियन रीति से शादी होगी। शादी की सभी रस्में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में संपन्न होंगी। बताया तो ये भी जा रहा है कि प्रियंका और निक ने 4 दिसंबर को दिल्ली में अपने ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन रखा है।

 

ये भी पढ़ें –

देसी गर्ल ने कुछ इस तरह किया अपने ससुराल वालों का वेलकम, दुल्हन की तरह सजा उनका घर

राहुल महाजन ने 18 साल छोटी लड़की से की तीसरी शादी, एक्स वाइफ ने कहा- ‘इसे मत मारना’

अपनी समधन के संग ‘3 पैग’ पर ठुमके लगाते नजर आई प्रियंका की मॉम, देखिए वीडियो

Read More From वेडिंग