वेडिंग

प्रियंका और निक की शादी को पूरा हुआ 1 साल, न्यू बॉर्न बेबी के साथ वायरल हो रही है तस्वीर

Archana Chaturvedi  |  Dec 2, 2019
प्रियंका और निक की शादी को पूरा हुआ 1 साल, न्यू बॉर्न बेबी के साथ वायरल हो रही है तस्वीर
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और फेमस अमेरिकी सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) की शादी को 1 साल पूरा हो गया है। दोनों ने साल 2018 में जोधपुर में 1 और 2 दिसंबर को हिन्दू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों के साथ शादी की थी। उनकी इस रॉयल वेडिंग की तस्वीरें खूब वायरल हुईं थीं। अपनी शादी की पहली सालगिरह के मौके पर दोनों ने कुछ अनदेखी-पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। 
प्रियंका और निक की रोमांटिक केमिस्ट्री किसी से भी छुपी नहीं है। दोनों अपनी शादीशुदा ज़िंदगी को खूब एंजॉय कर रहे हैं। निकयांका अपने रिलेशनशिप में ताज़गी और रोमांच को बरकरार रखने के लिए एक-दूसरे को पूरा समय देते हैं। एक इंटरव्यू में प्रियंका ने बताया था कि निक से शादी करना उनके लिए एक अहम फैसला था। साथ ही यह भी जानकारी दी थी कि फिलहाल वे दोनों एक-दूसरे को खुश रखना सीख रहे हैं। प्रियंका और निक एक-दूसरे से कितना प्यार करते हैं, इसका अंदाजा उनकी रोमांटिक तस्वीरों और उनके जज्बातों से लगाया जा सकता है। अपनी पहली वेडिंग एनिवर्सरी के मौके पर दोनों ने ही एक-दूसरे को काफी अनोखे अंदाज़ में विश किया है।
 
https://hindi.popxo.com/article/priyanka-chopra-s-special-gift-to-nick-jonas-before-anniversary-in-hindi-863640

प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी का वीडियो और कुछ अनदेखी और बड़ी ही प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनके दोनों ही दुल्हन वाले लुक्स नज़र आ रहे हैं। प्रियंका ने यह पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘मेरा प्रॉमिस.. तब.. आज.. हमेशा के लिए। तुमने मुझे एक ही पल में खुशी, उत्साह, जुनून .. सब दिया है। मुझे ढूंढने के लिए धन्यवाद.. हैप्पी फर्स्ट वेडिंग एनिवर्सरी हसबैंड..। साथ ही हर उस इंसान का शुक्रिया, जिसने हमें प्यार और दुआएं दीं। हम बेहद खुश हैं।’

 

वहीं दूसरी तरफ निक जोनस ने भी अपने प्यार का इज़हार करते हुए अपनी क्रिश्चियन वेडिंग की तस्वीरें शेयर की हैं। इस पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा, ‘एक साल पहले हम हमेशा के लिए एक-दूसरे के हुए। हालांकि फॉरएवर शब्द भी हमारे लिए काफी नहीं है। मैं आपको अपने दिल से प्यार करता हूं प्रियंका, शादी की सालगिरह मुबारक हो।

https://hindi.popxo.com/article/deepika-ranveer-first-wedding-anniversary-golden-temple-pics-in-hindi-861476
प्रियंका और निक की वेडिंग एनिवर्सरी पर उनके फैंस ने भी उन्हें ढेर सारी बधाइयां दी हैं। लेकिन एक फैन ने उन्हें इस मौके पर एक ऐसा अनोखा गिफ्ट दिया है, जिसकी चर्चा हर जगह हो रही है। दरअसल, एक फैन ने प्रियंका और निक की फोटो एडिट कर उन्हें एक ही साल में मम्मी-पापा भी बना दिया है। इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में प्रियंका की गोद में एक न्यू बॉर्न बेबी दिख रहा है और निक उसका माथा चूम रहे हैं। दोनों की यह तस्वीर देखकर कई फैंस हैरत में आ गए कि क्या यह सच में प्रियंका और निक का बेबी है। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका इस समय अपने ऊपर ज्यादा वर्क प्रेशर नहीं ले रही हैं। वे अपनी मैरिड लाइफ को खूब एंजॉय कर रही हैं। शादी के बाद प्रियंका एक हॉलीवुड फिल्म ‘Isn’t It Romantic’ और एक बॉलीवुड फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में नजर आ चुकी हैं। हाल ही में माराकेच इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में उन्हें उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किए जाने की घोषणा हुई है। वहीं निक जोनस का सॉन्ग भी ग्रैमी अवॉर्ड्स 2019 के लिए नॉमिनेट हुआ है।
https://hindi.popxo.com/article/kalki-koechlin-talks-about-her-pregnancy-or-trolls-in-hindi-858537

Read More From वेडिंग