वेडिंग

प्रियंका चोपड़ा की शादी में क्या करेंगे सलमान खान?

Deepali Porwal  |  Jul 26, 2018
प्रियंका चोपड़ा की शादी में क्या करेंगे सलमान खान?

‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अब बॉलीवुड फिल्मों से ज्यादा अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर फोकस कर रही हैं। हालांकि, वे सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ से बॉलीवुड में वापसी के लिए तैयार थीं और जल्द ही शूटिंग भी शुरू करने वाली थीं। उनके बॉलीवुड कमबैक की खबर से जहां उनके फैंस बेहद खुश थे, वहीं प्रियंका ने एक झटके में सबकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।

अब ‘भारत’ में नहीं दिखेंगी पीसी

बॉलीवुड फैंस प्रियंका चोपड़ा और सलमान खान की जोड़ी को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने के लिए खासे उत्साहित थे। मगर ‘भारत’ के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि प्रियंका चोपड़ा अब इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। गौरतलब है कि प्रियंका खुद भी इस फिल्म के लिए काफी उत्साहित थीं और शूटिंग के लिए मोटी फीस भी ले चुकी थीं। अभी यह तो साफ नहीं हुआ है कि प्रियंका ने यह फिल्म क्यों छोड़ी पर अली अब्बास जफर का पोस्ट प्रियंका की शादी की तरफ इशारा कर रहा है।

मिसेज निक जोनास बनेंगी प्रियंका

अली अब्बास जफर ने सीधे तौर पर तो कुछ नहीं लिखा है पर फिर भी उन्होंने शब्दों से खेलते हुए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी का इशारा दिया है। उन्होंने लिखा, ‘प्रियंका चोपड़ा अब ‘भारत’ का हिस्सा नहीं हैं और उसका कारण बेहद खास है। उन्होंने हमें ठीक समय पर अपना निर्णय सुना दिया है और हम उनके लिए बहुत खुश हैं। भारत की टीम प्रियंका चोपड़ा के लिए प्यार और खुशियों की दुआ करती है।’ प्रियंका चोपड़ा ने शायद निक जोनास से शादी करने के लिए ही इस फिल्म से किनारा किया है।

भारत आए थे निक

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा अपने कथित बॉयफ्रेंड निक जोनास को लेकर भारत आई थीं।

इन दोनों ने यहां आकाश अंबानी की सगाई का ग्रैंड फंक्शन अटेंड करने के साथ ही प्रियंका की मम्मी मधु चोपड़ा से मुलाकात भी की थी। सिर्फ इतना ही नहीं, प्रियंका और निक परिणीति चोपड़ा के साथ गोवा घूमने भी गए थे।

आमतौर पर प्रियंका अपना जन्मदिन अपने परिवार के साथ मनाने की कोशिश करती हैं पर इस बार वे जन्मदिन के मौके पर निक जोनास के साथ लंदन में थीं।

सलमान खान फिल्म ‘भारत’ में बेहद खास किरदार निभाने जा रहे हैं, जिसके लिए वे तैयारी भी शुरू कर चुके हैं। ऐसे में प्रियंका के इस निर्णय पर उनके रिएक्शन का सबको इंतज़ार है।

आपके लिए खुशखबरी! POPxo शॉप से कीजिए अपने पसंदीदा समान की शॉपिंग और वो भी 30% की छूट के साथ। यह ऑफर सिर्फ 30 जुलाई तक ही मान्य है। POPXO SHOP पर जाएं और POPXO30 कोड के साथ पाएं आकर्षक छूट।

ये भी पढ़ें :

सगाई से पहले श्लोका मेहता ने रचाई मेहंदी, निक जोनास संग आईं प्रियंका चोपड़ा

सलमान खान के भांजे आहिल शर्मा के साथ मस्ती कर रही हैं प्रियंका चोपड़ा

‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा को जन्मदिन पर मिला फैन्स का बेशुमार प्यार

Read More From वेडिंग