वेडिंग

प्रियंका के घर में एक बार फिर बजने वाली है शहनाई, होने वाली भाभी का किया वेलकम, देखिए तस्वीरें

Archana Chaturvedi  |  Mar 1, 2019
प्रियंका के घर में एक बार फिर बजने वाली है शहनाई, होने वाली भाभी का किया वेलकम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की शादी को अभी कुछ ही महीने पूरे हुए हैं और उनके घर में एक बार फिर शहनाई गूंजने वाली है। जी हां, अब प्रियंका से सात साल छोटे उनके भाई सिद्धार्थ चोपड़ा जल्द ही दूल्हा बनने वाले हैं। अभी हाल ही में उनकी रोका सेरेमनी हुई है, जिसकी तस्वीरें खुद उनकी बहन और जीजा जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।

बता दें कि प्रियंका के भाई सिद्धार्थ और इशिता की रोका सेरेमनी दिल्ली के ताज होटल से हुई है। प्रियंका और उनके पति निक जोनस इस फंक्शन में शामिल होने के लिए ही अमेरिका से दिल्ली आये थे।

प्रियंका ने अपने भाई सिद्धार्थ और होने वाली भाभी इशिता की तस्वीरें अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, ”मुझे अपने छोटे भाई पर बहुत गर्व है। इशिता का हमारे परिवार में स्वागत है। तुम दोनों साथ में बहुत प्यारे लग रहे हो। तुम दोनों के अच्छे भविष्य के लिए मेरी शुभकामनाएं, हैप्पी रोका।”

इस रोका सेरेमनी में जहां एक तरफ प्रियंका चोपड़ा ने गोल्डन और ऑफ व्हाइट कलर कॉम्बिनेशन का ट्रेडिशनल आउटफिट पहन रखा है, वहीं उनके पति निक जोनस भी सफेद रंग के इंडो वेस्टर्न आउटफिट में नजर आ रहे हैं।

वैसे ये दूसरी बार है जब निक जोनस शादी के बाद अपनी ससुराल आये हैं। इस सेरेमनी में प्रियंका-निक के अलावा उनके करीबी रिश्तेदार और कुछ दोस्त ही शामिल हुए।

बता दें कि सिद्धार्थ चोपड़ा प्रियंका से उम्र में 7 साल छोटे हैं और वो भी फिल्म लाइन से जुड़े हैं। प्रियंका की होने वाली भाभी इशिता लंदन में रहती हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। ये दोनों एक- दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे थे।

प्रिंयका जब अपने पति के साथ इस फंक्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंची थीं तो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सेल्फी भी शेयर की थी। इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा था, ‘बेस्ट ट्रैवल बडी… हैलो दिल्ली, वापस आकर बहुत अच्छा लग रहा है।’

बात अगर प्रियंका के वर्कफ्रंट की करें तो शादी के बाद हाल ही में उनकी एक हॉलीवुड फिल्म वैलेंटाइन- डे के मौके पर रिलीज़ हुई है, जिसका नाम ‘Isn’t It Romantic’ है। वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में भी प्रियंका नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी नजर आएंगे।

(सभी तस्वीरें – इंस्टाग्राम)

ये भी पढ़ें –

क्या सच में प्रेगनेंट हैं प्रियंका चोपड़ा, उनकी मां ने उठाया इस सच्चाई से पर्दा
VIDEO: एक- दूसरे को नपसंद करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस का हुआ सामना, करीना ने मारा प्रियंका को ताना
फेमस न्यूमेरोलॉजिस्ट संजय जुमानी से जानिए कैसी बीतेगी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की मैरिड लाइफ
प्रियंका चोपड़ा की सास ने उन्हें मुंह दिखाई में दिया अब तक का सबसे बेशकीमती तोहफा

Read More From वेडिंग