वेडिंग

शादी की खबर से पहले ही बॉलीवुड में छाने लगी थी प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस की लव स्टोरी

Deepali Porwal  |  Jun 28, 2018
शादी की खबर से पहले ही बॉलीवुड में छाने लगी थी प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस की लव स्टोरी

अंबानी परिवार के लिए यह साल खुशियों की सौगात लेकर आया है। आकाश अंबानी की प्री इंगेजमेंट सेरेमनी के बाद अब उनकी सगाई की तैयारियां चल रही हैं। हाल ही में रखे गए मेहंदी फंक्शन में ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने भी शिरकत की।

प्रियंका चोपड़ा ने दी बधाई

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की डायमंड व्यापारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता से शादी होने वाली है। हाल ही में श्लोका की मेहंदी की रस्म का आयोजन किया गया, जिसमें प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हुई थीं।

परिणीति चोपड़ा ने निक जोनस के सामने रखी एक शर्त

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने इस मौके पर आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के साथ एक फोटो शेयर करते हुए दोनों को बधाई दी। प्रियंका ने लिखा, ‘आकाश और श्लोका को बधाई! बेहद खूबसूरत आयोजन… मेहंदी है रचने वाली.. तुम दोनों को प्यार। प्री प्री इंगेजमेंट पार्टी।’

श्लोका का सिंपल लुक

अंबानी परिवार की होने वाली बहू श्लोका मेहता ने हमेशा की तरह मेहंदी की रस्म में भी अपना लुक सिंपल एंड सोबर रखा था। नेवी ब्लू कलर के लहंगे के साथ श्लोका ने जूलरी और मेकअप को मिनिमल रखा था। उनकी ननद और आकाश अंबानी की जुड़वां बहन ईशा अंबानी ने श्लोका मेहता की इस रस्म की पहली फोटो शेयर की थी।

इंगेजमेंट से पहले हुई मेहंदी की रस्म के अवसर पर आकाश अंबानी ने सिंपल व्हाइट कुर्ता पहना था। आकाश और श्लोका की सगाई के फंक्शन के लिए मेहमानों को डिजिटल कार्ड से इनवाइट भेजा गया था।

मेहमानों में निक जोनस भी!

कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज व प्रियंका चोपड़ा के साथ ही उनके कथित बॉयफ्रेंड निक जोनस (Nick Jonas) भी इस फंक्शन में शामिल हुए थे। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जो इसी फंक्शन की हैं। इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने तरुण ताहिलियानी की स्टाइल की हुई साड़ी पहनी थी और वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

इस फंक्शन में निक जोनास की मौजूदगी से प्रियंका और उनकी डेटिंग की खबरों को हवा मिल रही है। हाल ही में दोनों गोवा घूम कर भी आए हैं।

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता को बधाई!

ये भी पढ़ें :

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की सगाई के डिजिटल कार्ड का वायरल वीडियो

श्लोका मेहता के साथ फोटो खिंचवाते हुए आकाश अंबानी ने मीडिया से लगाई एक दिलचस्प गुहार

आकाश अंबानी की शानदार इंगेजमेंट पार्टी में पहुंचे बॉलीवुड के बड़े सितारे

आनंद से शादी कर पीरामल खानदान की बहू बनेंगी ईशा अंबानी

 

Read More From वेडिंग