वेडिंग

देखिए देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और विदेशी बाबू निक के शादी की पहली तस्वीरें और वीडियो…

Archana Chaturvedi  |  Dec 2, 2018
देखिए देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और विदेशी बाबू निक के शादी की पहली तस्वीरें और वीडियो…

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और हॉलीवुड पॉप स्टार निक जोनस (Nick Jonas) ने आज 2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हिंदू रीति- रिवाज से शादी कर ली है। उनकी इस रॉयल वेडिंग में उनके परिजन और देश- विदेश से आये बहुत से मेहमान शामिल हुए। बता दें कि प्रियंका और निक की शादी दो अलग- अलग रिवाजों से हुई है। दोनों ने पहले 1 दिसंबर को वेस्टर्न रीति- रिवाज यानि कि क्रिश्चियन तरीके से शादी की और फिर बाद में भारतीय हिंदू रीति रिवाजों के अनुसार।

दरअसल, निक जोनस अमेरिका के क्रिश्चियन परिवार से हैं और वहीं प्रियंका पंजाबी हिंदू समाज से संबंध रखती हैं। इसी वजह से दोनों के परिवारों ने तय किया था कि ये शादी दोनों ही रिवाजों यानि कि क्रिश्चयन व हिंदू परम्पराओं से संपन्न करवाई जाए।

बॉलीवुड जगत में दीपवीर की शादी के बाद अब प्रियंका और निक की शादी को लेकर काफी क्रेज देखा जा रहा है। हर कोई उनकी शादी व उनके फंक्शन से जुड़ी तस्वीरें देखना चाहता है। यही कारण है कि जैसे ही सोशल मीडिया पर कोई तस्वीर आती है वो देखते ही देखते वायरल हो जाती है। जैसे कि प्रियंका और निक के शादी की ये तस्वीरें … जो कि पीपल्स मैग्जीन ने एक्सक्लूजिव अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की हैं….

प्रियंका और निक के क्रिश्चियन वेडिंग की तस्वीर – 

प्रियंका ने अपने क्रिश्चियन वेडिंग में फेमस इंटरनेशन फैशन डिजाइनर रॉफ लॉरेन का गाउन पहना था। वहीं निक ने भी इन्हीं का डिजाइन किया हुआ सूट पहना था। पीपल्स मैग्जीन के अनुसार, ये पहली बार था जब किसी सेलेब ने रॉल्फ का डिजाइन हुआ वेडिंग गाउन पहना था। बताया गया कि रॉल्फ ने अब तक के अपने करियर में केवल 3 वेडिंग गाउन ही बनाए हैं। पहला अपनी बेटी के लिए, दूसरा अपनी बहू लॉरेन बुश के लिए और तीसरा अपनी भतीजी के लिए। 

प्रियंका की इस व्हाइट वेडिंग ड्रेस की खासियत ये भी थी कि उनके गाउन का वेल (आवरण) 75 फुट लॉन्ग था।

(इमेज सोर्स – पीपल्स मैग्जीन)

प्रियंका और निक के इंडियन वेडिंग की तस्वीर –

अपनी इंडियन वेडिंग में यानि कि हिंदू रीति- रिवाज से हुई शादी में प्रियंका और निक दोनों ने ही फेमस डिजाइन सब्यसाची मुखर्जी के डिजाइन किये हुए वेडिंग ड्रेस पहने नजर आ रहे हैं। निक ने गोल्डन कलर की शेरवानी पहनी हुई है और वहीं प्रियंका लाल रंग के लहंगे में बेहद ही सुंदर सब्यसाची ब्राइड लग रही हैं।

(इमेज सोर्स – पीपल्स मैग्जीन)

देखिए प्रियंका और निक के शादी की वीडियो –

प्रियंका और निक के संगीत सेरेमनी की तस्वीर

1 दिसंबर उम्मेद भवन पैलेस में संगीत सेरेमनी रखी गई। जिसमें प्रियंका और निक अपने प्री वेडिंग फंक्शन को फुल एंजॉय करते दिखे। जिसकी उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट में फोटोज और वीडियो भी शेयर की। ये संगीत सेरेमनी किसी अवॉर्ड फंक्शन की तरह लग रही थी। जिसमें सभी घरवालों और दोस्तों ने बारी- बारी से स्टेज पर्फोमेंस दी। देखिए ये वीडियो –

प्रियंका और निक ने शेयर की मेहंदी की तस्वीरें

इस शादी से एक दिन पहले उम्मेद भवन पैलेस में हल्दी व मेहंदी की रस्मों का आयोजन किया गया। जिसमें प्रियंका और निक की तस्वीरें बहुत ही खूबसूरत कहानी बयां कर रही थीं।

इन तस्वीरों में डांस, गाना और मस्ती की जबरदस्त कॉम्बीनेशन देखने को मिला। साथ ही प्रियंका के विदेशी बाबू का देसी अंदाज भी।

प्रियंका की ड्रेस इस पूरे फंक्शन में चार चांद लगा रही थी, और ऐसा हो भी क्यों न आखिर दुल्हन जो ठहरी। प्रियंका ने मल्टी कलर का घेरदार रास्थानी लंहगा पहना था।

बताया तो ये भी जा रहा है कि प्रियंका और निक ने 4 दिसंबर को दिल्ली में अपने ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन रखा है।

प्रियंका और निक की शादी से जुड़े अन्य अपडेट पाने के लिए बने रहे हैं हमारे साथ …

ये भी पढ़ें –

प्रियंका चोपड़ा की सास ने उन्हें मुंह दिखाई में दिया अब तक का सबसे बेशकीमती तोहफा

पूजा फंक्शन में दिखा प्रियंका चोपड़ा के विदेशी ससुराल वालों का देसी लुक, देखिए तस्वीरें

अपनी समधन के संग ‘3 पैग’ पर ठुमके लगाते नजर आई प्रियंका की मॉम, देखिए वीडियो

Read More From वेडिंग