Vastu

Vastu Tips : घर में मनी प्लांट का पौधा लगाया है तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, हो सकती है धन की हानि

Archana Chaturvedi  |  Oct 26, 2021
Vastu Tips : घर में मनी प्लांट का पौधा लगाया है तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, हो सकती है धन की हानि

मनी प्लांट आज के समय में सबसे पसंदीदा पौधा है जो हर घर में आपको दिख जाता है। ये माना जाता है कि मनी प्लांट का पौधा लगाने से घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। वहीं साथ में जहां मनी प्लांट लगा होता है घर के उस जगह पर चार चांद लग जाते हैं। मनी प्लांट घर की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। यह वातावरण को साफ रखने में मदद करता है। अब इतनी सारी खूबियां होने के बाद भी मनी प्लांट को लगाने के समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है नहीं तो इसका नकारात्मक प्रभाव भी देखने को मिलता है।

वास्तु के हिसाब से मनी प्लांट लगाने के नियम Placing Money Plant at Home Vastu Tips in Hindi

वास्तुशास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट भाग्य, धन और समृद्धि के साथ सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है जो इसे इनडोर प्लांट के रूप में अधिक शुभ बनाता है। लेकिन वहीं घर में मनी प्लांट लगाने के कुछ नियम होते हैं जिन्हें अनदेखा नहीं करना चाहिए। क्योंकि मनी प्लांट का संबंध धन व घर की आर्थिक स्थिति से होता है। इसीलिए किसी भी तरह की अनदेखी गलत परिणाम दे सकती है। तो आइए जानते हैं किन नियमों का पालन करके आप घर में मनी प्लांट का पौधा लगा सकते हैं और कौन सी गलतियां करने से बचना चाहिए –

ये भी पढ़ें –
वास्तु के अनुसार घर में ये 5 बदलाव करने से चमक जायेगी आपकी किस्मत
अपनाएं ये छोटे-छोटे वास्तु टिप्स घर से कोसों दूर रहेंगी बीमारियां और खुशहाल बीतेगा जीवन
वास्तु के हिसाब से जानिए घर की किस दिशा में लगी होनी चाहिए घड़ी ताकि अच्छा चले समय

Read More From Vastu