वेडिंग

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई पार्टी पर पहुंचे बाॅलीवुड सितारे, देखें सगाई की सभी तस्वीरें

Supriya Srivastava  |  Aug 18, 2018
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई पार्टी पर पहुंचे बाॅलीवुड सितारे, देखें सगाई की सभी तस्वीरें

लंबे समय से चल रहे अफेयर की अटकलों पर विराम लगाते हुए आखिरकार प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने सगाई कर ली। अफवाहों की मानें तो प्रियंका और निक ने पिछले महीने प्रियंका के जन्मदिन के मौके पर ही सगाई कर ली थी। मगर अब इस बात पर आॅफिशियल मोहर लगाते हुए आखिरकार प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने सगाई कर ली। आपको बता दें कि सगाई से पहले रोका सेरेमनी को काफी प्राइवेट रखा गया था और सिर्फ प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के परिवार वालों की मौजूदगी में ही रोका सेरेमनी की रस्म पूरी की गई। वहीं सगाई के इस खास मौके पर प्रियंका और जोनस की खुशी में साथ देने के लिए पूरा बॉलीवुड शामिल हुआ। सभी सितारों ने एक से बढ़कर एक अंदाज़ में सगाई के फंक्शन में एंट्री ली। देखिए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की सगाई की कुछ खास तस्वीरें।

सबसे पहले आपको दिखाते हैं प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की तस्वीर। अपनी सगाई पी पार्टी पर प्रियंका ने जहां पीच कलर का गाउन पहना था वहीं निक जींस और टीशर्ट में नज़र आए।

इस मौके पर निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने एक क्यूट फैमिली पिक्चर भी क्लिक कराई। पिक्चर में ये कपल निक के माता- पिता के साथ नजर आया।

प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने सिल्वर कलर की सिल्क साड़ी पहनकर सगाई में पहुंची। अपने स्माइली फेस को लेकर फेमस मधु चोपड़ा इस मौके पर काफी खुश नज़र आईं।

प्रियंका चोपड़ा की कजिन सिस्टर और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इस फंक्शन में ब्लैक ड्रेस पहने नज़र आईं। परिणीति ने इस खास अवसर के लिए ट्रेडिशनल की जगह वेस्टर्न ऑउटफिट को चुना। ब्लैक फ्रॉक और सिंपल लुक में परिणीति काफी खूबसूरत लग रही थीं।

ईशा अम्बानी भी प्रियंका और निक का साथ देने के लिए सगाई के खास मौके पर शामिल हुईं। ईशा अम्बानी का ड्रेस और लुक भी काफी सिंपल था। इस लुक के लिए ईशा अम्बानी का मेकअप किया था मेकअप आर्टिस्ट वरदान नायक ने और स्टाइल फेमस स्टाइलिस्ट एमी पटेल ने किया।

अर्पिता खान भी इस फंक्शन में मुश्ताक शेख के साथ शामिल हुईं। वहीं अर्पिता खान के पति और फिल्म “लवरात्रि” के एक्टर आयुष शर्मा ने ब्लैक जीन्स और ब्लैक टीशर्ट में अकेले एंट्री ली।

नीता अम्बानी ने भी पीच कलर के सलवार सूट में मुकेश अम्बानी और ईशा अम्बानी के साथ एंट्री ली।

आलिया भट्ट ने ब्लैक ड्रेस में ग्रैंड एंट्री ली। आलिया इस ड्रेस में काफी क्यूट लग रही थीं।

इस पार्टी का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें निक और प्रियंका काफी मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। 

इमेज सोर्सः Instagram

ये भी पढ़ें

टीवी स्टार्स के ये बच्चे क्यूटनेस के मामले में नहीं हैं किसी बॉलीवुड स्टार किड से कम, देखें तस्वीरें

वीडियोः दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी मां के साथ लिया एशिया की सबसे लंबी ट्विन ज़िपलाइन का मज़ा

टीवी एक्ट्रेस आश्का गोराडिया ने कबूली प्लास्टिक सर्जरी की बात, कहा- मेरे होंठ, मेरी मर्ज़ी

अर्जुन कपूर ने डिलीट किया “नमस्ते इंग्लैंड” का पोस्टर, भारत का गलत नक्शा लगाने पर हुआ विरोध

Read More From वेडिंग