Natural Care

इन 11 तरीकों से प्याज़ बनाती है आपको खूबसूरत और सेहतमंद!

Riwa Singh  |  May 5, 2016
इन 11 तरीकों से प्याज़ बनाती है आपको खूबसूरत और सेहतमंद!

प्याज़ से तो हम सभी वाकिफ़ हैं। ये खाने को जायकेदार बनाती है पर इसकी स्मेल बहुत ही pungent होती है। आज हम आपको बता रहे हैं इसके कुछ फायदे जो आपको न सिर्फ़ खूबसूरत बनाते हैं बल्कि आपकी सेहत को भी दुरुस्त रखते हैं।

1. खांसी, जुकाम, बुखार से तुरंत राहत पाने के लिए प्याज़ का रस और शहद मिलाकर लें। जल्द ही राहत मिलेगी।

2. गर्मियों में नकसीर फूटना और नाक से खूब बहना आम बात है। इसके लिए प्याज़ का एक टुकड़ा काट कर सूंघें, खून गिरना बंद होगा और राहत मिलेगी।

3. ज्यादा cholesterol होने से हार्ट की problems बढती हैं क्योंकि blood-flow में परेशानी होती है पर दिन में एक प्याज़ खाकर आप अपना cholesterol burn कर सकती हैं।

4. चेहरे से डार्क patches या pigments हटाने के लिए प्याज़ के रस में हल्दी मिलाकर लगाएं।

5. अगर बालों में जूएं हों या बाल बहुत झड़ रहे हों तो अपने scalp पर प्याज़ का जूस लगाएं और 2-3 घंटे बाद धो लें, ये बहुत ही effective formula है।

6. अगर आप menstrual disorders से परेशान हैं तो अपने पीरियड्स के कुछ दिन पहले से कच्चा प्याज़ खाना शुरू कर दें और फ़र्क देखें।

7. मुंहांसों को ठीक करने के लिए एक बड़ा चम्मच प्याज़ के रस में एक बड़ा चम्मच जैतून तेल मिलाएं और अपने चेहरे पर लगाएं। इसे 20 मिनट बाद धो लें।

8. अपना रंग निखारना चाहती हैं तो डेढ़ चम्मच प्याज़ के रस में 2 चम्मच बेसन और आधा चम्मच दूध मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद रूई को दूध में डुबोकर इस रूई के फाहे से चेहरा साफ कर लें।

9. दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए प्याज़ का रस और दही बराबर मात्रा में मिलाकर चेहरे पर 15 मिनट तक मसाज करें। ऐसा नियमित करने से असर दिखेगा।

10. किसी कीड़े के काटने पर प्याज़ के एक टुकड़े को वहां रगड़ें। इससे जलन कम होगी और घाव नहीं बनेगा।

11. अगर आप पतले बालों से परेशान हैं तो प्याज़ के रस में आधा चम्मच शहद मिलाएं और अपने सिर पर अच्छी तरह लगाकर रात भर रहने दें। बालों को कवर न करें। आप इसकी स्मेल से बचने के लिए इसमें थोड़ा तेल भी डाल सकती हैं। अगली सुबह शैम्पू कर लें। ऐसा हफ्ते में 1-3 बार करें।

Images: shutterstock.com

यह भी पढ़ेंः आपके चेहरे पर Long Lasting Glow लाएंगे दालचीनी के ये 6 गुण

यह भी पढ़ेंः इन 7 तरीकों से खीरा बढ़ाएगा आपकी Skin की खूबसूरती!

Read More From Natural Care