Styling

बदले हुए लुक के साथ सोनम कपूर ने फिर साबित किया कि वही हैं बॉलीवुड की असली फैशन आइकॉन

Supriya Srivastava  |  Sep 10, 2018
बदले हुए लुक के साथ सोनम कपूर ने फिर साबित किया कि वही हैं बॉलीवुड की असली फैशन आइकॉन

बाॅलीवुड की फैशन आइकाॅन सोनम कपूर ने मई में शादी के बाद लंबे समय से किसी भी फोटोशूट से दूरी बना रखी थी। उन्हें अक्सर पति आनंद आहूजा के साथ ही स्पॉट किया जाता। मगर कुछ दिनों से सोनम कपूर एक बार फिर अपनी पुराने फॉर्म में लौट आई हैं और इस बार उनका लुक पूरी तरह से बदल चुका है। सोनम कपूर ने अपने लंबे स्ट्रेट बालों वाले लुक को पूरी तरह से बदल कर कर्ली बालों का लुक अपना लिया है। इस नए लुक में सोनम काफी अलग और खूबसूरत लग रही हैं। आप भी देखिए सोनम कपूर का ये नया अवतार।  

पिछले दिनों मुंबई फिल्म फेस्टिवल के दौरान पहली बार सोनम कपूर को इस बदले हुए रूप में देखा गया। इस ऑकेज़न के लिए सोनम ने फॉर्मल ब्राउन सूट पहना था, जिसपर उन्होंने कर्ली बालों का लुक लिया था। इस लुक के लिए सोनम कपूर का मेकअप आरती नायर ने किया था और हेयर स्टाइलिस्ट थीं हेयर ड्रेसर अल्पा खिमानी।

मुंबई फिल्म फेस्टिवल के दौरान सोनम कपूर इस खूबसूरत ब्लू फ्रॉक में भी नजर आईं। इस बार भी सोनम ने कर्ली बालों वाले लुक को जारी रखा। सोनम के इस लुक को स्टाइल किया था उनकी बहन रिया कपूर ने और हेयर स्टाइल हिरल भाटिया ने किया था। इस नए लुक में सोनम काफी स्टाइलिश लग रही थीं।

शायद ही आपको पता होगा कि सोनम कपूर को किताबें पढ़ने का काफी शौक है। हाल ही में अक्षय कुमार की पत्नी और एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने अपनी बुक “पायजामाज़ अार फॉरगिविंग” को लाॅन्च किया। इस मौके पर सोनम कपूर भी ट्विंकल का साथ देने लिए पहुंची। इस खास ऑकेज़न के लिए सोनम ने लाइट ब्लू कलर का प्लाज़ो सूट पहना था। खास बात ये थी कि यहां भी सोनम अपने नए लुक यानि कर्ली बालों में ही नजर आईं।

हाल ही में एक ईवेंट के दौरान सोनम कपूर ने शो स्टॉपर बन फैशन का जलवा बिखेरा। इस मौके पर सोनम ने फैशन डिजाइनर जयंती रेड्डी का डिजाइन किया हुआ खूबसूरत क्लासिक पर्पल लहंगा पहना था और साथ में बिरधीचंद घनश्यामदास की रॉयल राजस्थानी जूलरी कैरी की थी। इस मौके के लिए सोनम कपूर का मेकअप आरती नायर ने किया था और हेयर स्टाइल अल्पा खिमानी का था।

देखिए ईवेंट में रैंप वॉक करती सोनम कपूर का ये खास वीडियो…

आपको बता दें कि जल्द ही सोनम फिल्म “द ज़ोया फैक्टर” में भी नजर आने वाली हैं।

इमेज सोर्सः Instagram

ये भी पढ़ें

सोनम कपूर, दीपिका पादुकोण और ऐश्वर्या राय, क्या है इन हसीनाओं के बीच कॉमन ?

सोनम कपूर या अनुष्का शर्मा, किसका ब्राइडल लुक रहा ज्यादा खूबसूरत ?

सोनम कपूर के ये 10 डिफरेंट लुक्स बना देंगे आपको दीवाना

पोल्का डाॅट के साथ लौट आया रेट्रो लुक का फैशन, बना नए जमाने की पहली पसंद

Read More From Styling