Festive

अनुष्का और प्रियंका से इंस्पायर्ड लहंगों में नज़र आईं नेहा कक्कड़, देखें Photos

Megha Sharma  |  Oct 27, 2020
अनुष्का और प्रियंका से इंस्पायर्ड लहंगों में नज़र आईं नेहा कक्कड़, देखें Photos
मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों की शादी की खबर को लेकर फैन्स पहले से ही काफी एक्साइटेड थे। हालांकि, शादी होने से एक दम पहले तक भी रोहनप्रीत या फिर नेहा द्वारा कोई भी पुष्टि नहीं की गई थी, जिस वजह से उनके फैन्स थोड़ा कन्फ्यूज़ ज़रूर थे। नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत शादी समारोह के दौरान के अलग-अलग फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं और फैन्स दोनों की तस्वीरों और वीडियो को काफी पसंद भी कर रहे हैं। 
इस वजह से हम फैशन और ब्यूटी लवर्स के लिए नेहा कक्कड़ के हल्दी से लेकर शादी तक के सभी लुक्स लाए हैं और आपको भी उनके ये लुक्स बहुत पसंद आएंगे। यहां आपको बता दें कि नेहा ने अपनी शादी पर अनुष्का शर्मा और प्रियंका चोपड़ा के लुक्स से इंस्पायर्ड लुक्स के लहंगा कैरी किए।

नेहा कक्कड़ के वेडिंग लुक्स- Neha Kakkar Wedding Ceremony Looks in Hindi

नेहा कक्कड़ का हल्दी लुक

https://hindi.popxo.com/article/bigg-boss-14-contestants-pavitra-punia-hot-saree-looks-in-hindi-913598

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar Wedding Looks) ने अपनी हल्दी पर येलो कलर का आउटफिट पहना था। उन्होंने प्लेन येलो आउटफिट पहना था और इसके साथ उन्होंने अपने बालों में गजरा लगाया था और मेसी बन बनाया था। उनकी सिल्वर पायल और सिल्वर झुमके भी आउटफिट के साथ मैच कर रहे थे। हल्दी पर नेहा ने अपने लुक को बहुत ही सटल और सिंपल रखा था। वहीं रोहनप्रीत सिंह भी मैचिंग शॉल और कुर्ते में नज़र आए थे।

नेहा का मेहंदी लुक

https://hindi.popxo.com/article/sagittarius-sign-people-positive-and-negative-characteristics-in-hindi

शादी के सभी कार्यक्रमों में नेहा कक्कड़ बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने फंक्शन के अनुसार अपने लुक्स को बहुत परफेक्टली प्लान किया है। अपनी मेहंदी सेरेमनी में नेहा कक्कड़ ग्रीन कलर के लहंगे में नज़र आईं। अपने इस लहंगे के साथ उन्होंने जड़ऊ चोकर, मांग टीका और इयररिंग्स कैरी किए। उन्होंने मेहंदी सेरेमनी में भी अपना लुक मेसी बन के साथ कंप्लीट किया। वहीं उनका मेकअप भी काफी सिंपल और सटल था। उन्होंने अपने लहंगे पर बने ऑरेंज प्रिंट के साथ लिपस्टिल का कलर मैच किया।

वेडिंग डे लुक

अपनी शादी पर नेहा कक्कड़ दो आउटफिट्स में नज़र आईं। उन्होंने गुरुद्वारे में फेरों के वक्त अनुष्का शर्मा के वेडिंग लहंगे से इंस्पायर्ड लहंगा कैरी किया था। वहीं इसके बाद के फंक्शन में वह प्रियंका चोपड़ा के वेडिंग लुक से इंस्पायर्ड लहंगे में नज़र आई थीं। फेरों के वक्त नेहा ने पीच कलर का लहंगा कैरी किया था। इस पर काफी हैवी ज़री वर्क किया गया था। वहीं उन्होंने मांग टीका के साथ छपका पहना था। साथ में उन्होंने कुंदन वर्क इयररिंग और चोकर कैरी किया था। वहीं उनका मेकअप काफी ज्यादा लाउड या हैवी नहीं था। उन्होंने मैजेंटा पर्पल लिपस्टिक, छोटी सी बिंदी और हैवी मस्कारा के साथ अपना लुक कंप्लीट किया था।

https://hindi.popxo.com/article/neha-kakkar-shares-the-moment-she-met-with-beau-rohanpreet-family-watch-viral-video-in-hindi-913766

वहीं उन्होंने फेरों के बाद वाले कार्यक्रम में डार्क रेड कलर का लहंगा पहना था। उनके इस लहंगे पर भी काफी अधिक ज़री और गोटा पट्टी वर्क किया गया था। उनके इस लुक में पर्ल वर्क नेकलेस ने चार चांद लगा दिए थे। नेहा के इस लहंगे का ब्लाउज भी डीप नैक था और इस वजह से थ्री लेयर नेकलेस और भी प्यारा लग रहा था। मेकअप की बात करें तो उन्होंने अपने मेकअप को बहुत ही मिनिमल रखा। उनकी आइब्रो एक दम अच्छे से शेप्ड दिखाई दे रहे थे और उन्होंने रेड लिपस्टिक लगाई थी। उन्होंने बालों में भी मेसी बन बनाया था।

POPxo की सलाह: नेहा कक्कड़ जैसा लुक पाने के लिए MyGlamm के ये प्रोडक्ट्स ट्राई करें:

Read More From Festive