Styling

हर लड़की को पता होने चाहिए ब्यूटी सैलून में अक्सर बोले जाने वाले ये कॉमन पार्लर टर्म्स

Archana Chaturvedi  |  Jan 21, 2021
कॉमन पार्लर टर्म्स, Most Common Parlor terms, beauty service in Hindi

पार्लर में अंदर घुसते ही हमें तमाम तरह के ब्यूटी सर्विस की लिस्ट पकड़ा दी जाती है। कुछ का मतलब तो हमें पता होता है लेकिन कुछ नहीं। शर्म और हिचक के चलते कई बार ज्यादातर लड़कियां गलत सर्विस ले लेती हैं और फिर बाद में उन्हें पछतावा होता है। अगर आप भी पॉर्लर में बोले जाने वाले कॉमन ब्यूटी रिलेटेड वर्ड्स से अंजान हैं तो हम इसमें आपकी मदद कर सकते हैं। 

ब्यूटी सर्विस के लिए आमतौर पर इस्तेमाल होने वाले कॉमन पार्लर टर्म्स Most Common Parlor terms used for beauty service in Hindi

कई लड़कियों को पॉर्लर, मेकअप, हेयरकट से रिलेटेड वर्ड्स, राइट टर्म के बारे में जानकारी नहीं होती है। ऐसे में हिचक और कंफ्यूजन की चक्कर में जो उन्हें सर्विस लेनी होती है वो नहीं ले पाती है। इसीलिए यहां हम आपको ऐसे ही कुछ कॉमन पार्लर टर्म्स (Common Parlor terms) के बारे में बता रहे हैं, जिसे आमतौर पर ब्यूटी सर्विस के लिए इस्तेमाल किया जाता है। तो आइए जानते हैं उनके बारे में –

ब्लो ड्रायर (Blow Dryer)

ब्‍लो ड्रायर बालों को सॉफ्ट, स्‍मूथ और मैनेज करने के लिए किया जाता है। इससे बाल नैचुरल स्ट्रेट और स्टाइलिश नजर आते हैं। इसमें नॉर्मल हेयर ड्रायर की नोजल को चेंज करके ही बालों को स्टाइल किया जाता है।

स्मूथनिंग (Smoothening)

ये बालों का परमानेंट स्ट्रेट करने का तरीका है। थोड़े स्ट्रेट और वेवी बाल वाली लड़कियों के लिए एक ऑप्शन बेस्ट होता है। इस ट्रीटमेंट में बालों पर कैमिकल लगाकर उन्हें 2 से 4 महीने तक सेमी स्ट्रेट रखा जा सकता है।

https://hindi.popxo.com/article/women-must-have-hair-styling-tools-list-in-hindi

कैरेटिन (Keratin)

कैरेटिन एक तरह का हेयर ट्रीटमेंट है, जिससे बालों को वापस से प्रोटीन मिलता है और आपके बालों की खोई हुई चमक एक बार फिर से लौट आती है। कैरेटिन से बाल सॉफ्ट और स्मूद जरूर हो जाते हैं। लेकिन स्ट्रेट नहीं होते।

रिबॉन्डिंग (Rebonding)

ये बालों को परमानेंट स्ट्रेट करने का एक हेयर ट्रीटमेंट है। इसमें बालों को स्ट्रेट और स्मूथ करने के लिए केमिकल्स का प्रयोग किया जाता है। ये लगभग 7-8 महीने तक चलती है और बालों को तब तक सेमी- परमानेंट स्ट्रेट रखता है, जब तक कि आपके बालों की ग्रोथ शुरू नहीं हो जाती। ये ट्रीटमेंट उन लड़कियों के लिए सही रहता है जिनके बाल कर्ली या फ्रिजी हों।

स्ट्रेटनिंग (Straightening)

पार्लर में स्ट्रेटनिंग से मतलब होता है बालों को टेंपरेरी स्ट्रेट करने से। इसमें एक हीटिंग प्रेस जिसे हेयर स्ट्रेटनर कहते है उसकी मदद से बाल स्ट्रेट किये जाते हैं। 

https://hindi.popxo.com/article/sonakshi-sinha-makeup-looks-perfect-for-any-occasion-in-hindi

ग्लोबल हेयर कलर (Global Hair Color)

ग्लोबर कलरिंग मतलब होता है पूरे बालों को कलर करवाना। इसमें बालों के रूट्स से कलर लगाया जाता है। इसमें पूरे बालों में एक ही शेड लगाया जाता है। इस तरह का हेयर कलर उन लोगों के लिए सही रहता है जिनके पूरे ही बाल सफेद होते हैं। 

हाईलाइट्स (Highlights)

बालों को हाईलाइट्स करने का मतलब है कि बालों के नैचुरल रंग से अलग शेड के 1-2 या उसे भी ज्यादा के कलर करना। ये पूरे बालों में भी होता है और कुछ-कुछ सेक्शन पर भी।

स्टीक्स (hair stick)

जब बालों की थोड़े-थोड़े सेक्शन या लटे लेकर कलर कराना हो तो इसे स्टीक्स कहते हैं। पार्लर में पर स्ट्रीक्स कलर के पैसे चार्ज किये जाते हैं।

हेयर डू (Hair Do)

हेयर डू का मतबल है बालों को स्टाइल कर उन्हें सजाने और संवारने से। पार्टी, फंक्शन या फिर किसी खास मौके के लिए पार्लर से हेयर डू करवाते हैं। इसमें तरह-तरह की हेयर स्टाइल बनाई जाती हैं।

ट्रीमिंग (Trimming)

बहुत से लोग ट्रीमिंग को हेयर कट समझने की गलती कर बैठते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। ट्रीमिंग करके दोमुंहे बाल हटाये जाते हैं ताकि बालों की ग्रोथ तेजी से हो सकें।

मैनी-पैडी (mani pedi)

इसका मतलब मैनीक्योर-पैडीक्योर से ही, जिसमें हाथों और पैरों को साफ कर सुंदर बनाया जाता है। पार्लर में इसे मैनी-पैडी कहा जाता है। ये सर्विस अलग-अलग भी करवाई जा सकती है और साथ में भी। 

बिकिनी वैक्स (Bikini Wax)

बिकनी वैक्सिंग में आपकी पैंटी से निकलने वाले बाल हटा दिए जाते हैं। इस दौरान प्राइवेट एरिया के बालों को हॉट या कोल्ड वैक्स की मदद से हटाया जाता है। ऐसा करते समय, आपकी योनि के नीचे के क्षेत्र को भी साफ किया जाता है।

https://hindi.popxo.com/article/all-about-bikini-wax-hindi

पील ऑफ वैक्स (Peel off Wax)

पील ऑफ वैक्स ज्यादातर बिकिनी लाइन, फेस और अंडरआर्म्स के लिए इस्तेमाल होती है। ये एक तरह की जेल फॉर्मूला वाली वैक्स होती है। जोकि छोटे-छोटे पैचेस में बालों को स्किन से निकाल देती है। 

क्लीनअप (Clean up)

क्लीनअप भी फेशियल की तरह ही एक स्किन ट्रीटमेंट है। बस दोनों में लगभग समय का और मसाज का ही अंतर है। फेशियल की तरह क्लीनअप में भी क्लींजिंग, स्क्रबिंग, स्टीम, ब्लैकहेंड्स रिमूव और मसाज की जाती है। बस फेशियल की तरह 25 मिनट वाली मसाज इसमें 10 मिनट ही की जाती है। इसमें भी फेसपैक लगाया जाता है। बस इसकी कीमत फेशियल से कम होती है।

https://hindi.popxo.com/article/blackheads-kaise-hataye-in-hindi

POPxo की सलाह : सॉफ्ट स्मूद स्किन पाने के लिए ट्राई करें  MYGLAMM  ये शनदार स्किन केयर प्रोडक्ट्स

Read More From Styling