Acne

Skin Care: इस मानसून जामुन से लाएं अपनी त्वचा में निखार, जानें ये घरेलू तरीके

Supriya Srivastava  |  Aug 9, 2021
Jamun for skin care

गर्मी के मौसम में फलों की जैसे बाढ़ आ जाती है। आम, तरबूज, खरबूजा, फालसे, जामुन, अंगूर, लीची और भी कई फल बाजारों में भरे रहते हैं। इनमें से कई फल गर्मी ख़त्म होते-होते बाजार से गायब होना शुरू हो जाते हैं लेकिन कुछ फल ही ऐसे हैं, जो मानसून तक बाजारों में छाये रहते हैं। इन्हीं में से एक है जामुन। स्वास्थ्य के लिए जामुन के फायदे तो आप जानते ही होंगें। मगर क्या आप जानते हैं, बैंगनी रंग का यह फल आपकी त्वचा के के लिए भी काफी फायदेमंद है। जी हां, जामुन आपके खून को साफ कर शरीर को डिटॉक्सीफाई करता है. इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण एक्ने के बैक्टीरियां को कम करने में मदद करता है। इतना ही नहीं जामुन त्वचा को अंदर से चमकदार बनाने में भी मदद करता है और उसमें निखार लाता है। मानसून के मौसम के दौरान, जामुन के ये DIY आपकी त्वचा को देंगे जादुई निखार। इन्हें एक बार आजमा कर जरूर देखें। 

चेहरे पर निखार लाने के लिए 

जामुन के गूदे के साथ एक चम्मच शहद मिलाकर फेस पैक बनाएं। इसे अपनी त्वचा पर लगाएं और 15 मिनट के बाद इसे अच्छे से धो लें। यह फेस पैक आपकी त्वचा में न सिर्फ निखार लाएगा बल्कि उसे साफ और डिटॉक्स भी करेगा। जामुन एक अच्छा एंटीऑक्सीडेंट है, इसमें आयरन और विटामिन सी होता है, इसलिए यह त्वचा में निखार लाने के लिए एक बेहतर उपाय है। 

मुंहासे दूर करने के लिए

1 बड़ा चम्मच जामुन के बीज का पाउडर लें और 1 चम्मच कच्चे दूध में 1 चम्मच टमाटर का रस मिलाएं। उन सभी को मिलाएं और पेस्ट को अपने प्रभावित क्षेत्रों पर धीरे से लगाएं। इसे रात भर लगा रहने दें और सुबह-सुबह इसे माइल्ड फेसवॉश से चेहरा धो लें।

ऑयली स्किन के लिए 

एक बाउल में जामुन का गूदा लें और उसमें 1 चम्‍मच नींबू का रस और 1 चम्‍मच गुलाबजल मिलाएं। इस गाढ़े पेस्‍ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के बाद जब यह सूख जाए, तब चेहरे को धो लें।

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए 

जामुन की गुठलियों को सुखाकर इसका पाउडर बना लें। बेसन व दूध के साथ स्किन पर फेसपैक की तरह 20 मिनट लगाकर रखें। इस फेसपैक के इस्तेमाल से कुछ ही दिनों में स्किन ग्लो करने लगेगी।

POPxo की सलाह : MYGLAMM के ये शानदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

Read More From Acne