ब्यूटी

न्यू ब्राइड मसाबा, अथिया से लेकर सोनम कपूर तक, इन दिनों सेलेब्स को पसंद आ रहा हैं पिंक लिप कलर

Garima Anurag  |  Jan 27, 2023
Masaba Gupta, Sonam Kapoor

अगर आप उन लोगों में से हैं जो खुद को हर फैशन और ब्यूटी ट्रेंड में अपडेट रखने के लिए सेलेबस को फॉलो करना पसंद करती हैं तो आपने नोटिस कर लिया होगा कि सेलेब्स इन दिनों हर खास मौके पर रोजी पिंक लिप कलर यूज कर रहे हैं। चाहे शादी का मौका हो, कोई त्योहार हो या फिर वेडिंग गेस्ट बनना हो, सेलेब्स अपनी आउटफिट के साथ बोल्ड रेड या नैचुरल ब्राउन कलर लगाने की जगह सॉफ्ट पिंक लिप कलर ही यूज करते नजर आ रहे हैं।

इंटीमेट वेडिंग पर मसाबा के पिंक लिप्स

साभार- इंस्टाग्राम

नीना गुप्ता की बेटी और मशहूर डिजाइनर मसाबा गुप्ता ने अपनी इंटीमेट डे वेडिंग के लिए पिंक और ग्रीन लहंगे से मैच करते हुए अपनी लिप्स के लिए भी पिंक कलर का लिपस्टिक लगाया है।

न्यू ब्राइड अथिया के न्यूड पिंक लिप्स

साभार- इंस्टाग्राम

न्यूली वेड अथिया शेट्टी ने अपनी शादी पर सॉफ्ट टोन के पिंक लहंगे के साथ अपने मेकअप को न्यूड पिंक मोनोक्रोमैटिक रखा था और बहुत ही रिलैक्स और नैचुरल दिख रही थी। एक्ट्रेस ने लहंगे से मैच करते हुए अपने लिप्स पर सॉफ्ट लुक के लिए न्यूड पिंक लिप कलर यूज किया था। 

सोनम कपूर ने आयवरी के साथ मैच किया पिंक लिप्स

साभार- इंस्टाग्राम

सोनम कपूर ने डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला की सिक्विन, जरी और पर्ल एम्ब्रॉयडर्ड ऑयवरी साड़ी और चिकनकारी दुपट्टे के साथ जहां पर्ल और स्टड्स जूलरी स्टाइल किया था, वहीं उनके मेकअप में ब्राउन और पिंक का परफेक्ट बैलेंस भी थी। एक्ट्रेस ने ब्राउन कैट लाइनर के साथ पिंक लिप कलर मैच किया था।

जान्हवी कपूर ने गोल्डन लहंगे के साथ मैच किया पिंक लिप कलर

जान्हवी कपूर ने पोंगल के मौके पर गोल्डन कलर का लहंगा स्टाइल किया था। एक्ट्रेस ने इस कलर के आउटफिट के साथ मॉव पिंक कलर का बोल्ड लिप कलर यूज किया था और उनका ये लिप कलर उनके पूरे लुक को काफी ग्लैमरस टच दे रहा था।

Read More From ब्यूटी