वेडिंग

रिश्ता पक्का- 19 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध जाएंगे मलाइका- अर्जुन

Supriya Srivastava  |  Mar 27, 2019
रिश्ता पक्का- 19 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध जाएंगे मलाइका- अर्जुन

बॉलीवुड में शादियों का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा। पिछले साल इंडस्ट्री के कई हॉट कपल्स शादी के बंधन में गए। इनमें दीपिका पादुकोण- रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस और सोनम कपूर- आनंद आहूजा जैसे सेलेब्रिटीज़ के नाम शामिल हैं। अब खबरें आ रही हैं कि बॉलीवुड टाउन का एक और हॉट कपल शादी के अटूट बंधन में बंधने जा रहा है। ये कपल कोई और नहीं बल्कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर हैं।

19 अप्रैल को है शादी

बॉलीवुड गलियारों में कई दिनों से मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की नज़दीकियां सुर्खियों में बनी हुई थीं। मगर दोनों ही इस रिलेशनशिप को स्वीकार करने से कतरा रहे थे। मगर अब खबरें आ रही हैं कि कुछ ही दिनों में आने वाली 19 अप्रैल को दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हालांकि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की तरफ से अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

क्रिश्चियन रीति- रिवाज़ से होगी शादी

माना जा रहा है कि दोनों बिना किसी शोर- शराबे के क्रिश्चियन रीति- रिवाज़ के साथ चर्च वेडिंग करेंगे। इस शादी को काफी सीक्रेट रखा जा रहा है। यहां तक कि शादी में शामिल होने वाले मेहमानों से भी इस बारे में कोई भी बात करने को मना किया गया है। बता दें कि मलाइका अरोड़ा की मां क्रिश्चियन हैं, यही वजह है कि इससे पहले अरबाज़ खान के साथ भी मलाइका अरोड़ा की चर्च वेडिंग हुई थी। यही नहीं मलाइका की बहन और बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा की शादी भी क्रिश्चियन रीति- रिवाज़ के साथ चर्च में ही संपन्न हुई थी।

हालांकि कुछ दिनों पहले जब मलाइका से अर्जुन कपूर के साथ उनकी चर्च वेडिंग को लेकर सवाल किया गया था, तो उन्होंने इसे सिरे से नकार दिया था। मलाइका के मुताबिक ये सभी खबरें मीडिया द्वारा बनाई गई थीं और इनमें किसी भी तरह की सच्चाई नहीं थी। मलाइका की मानें तो उनका और अर्जुन कपूर का रिश्ता भी मीडिया द्वारा ही बनाया गया है।

ये मेहमान होंगे शामिल

खबरों की मानें तो मलाइका और अर्जुन की शादी में गिने- चुने मेहमान ही शामिल होंगे। मेहमानों की लिस्ट में कुछ खास रिश्तेदारों के अलावा मलाइका अरोड़ा का गर्ल गैंग यानि करीना कपूर और करिश्मा कपूर के नाम भी शामिल हैं। इसके अलावा अर्जुन कपूर के करीबी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के भी इस शादी में शामिल होने की खबरें हैं।

मलाइका की दूसरी शादी

बता दें कि 45 साल की मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की उम्र में 12 साल का अंतर है। पिछले काफी समय से यह खबर भी सामने आ रही थी कि मलाइका और अर्जुन ने लोखंडवाला की पॉश सोसायटी में एक अपार्टमेंट भी खरीद लिया है और अभी इसके इंटीरियर का काम चल रहा है। इसी को देखते हुए दोनों की शादी की खबरों को पक्का माना जा रहा है। अगर ऐसा हुआ तो ये मलाइका की दूसरी शादी होगी। इससे पहले मलाइका सलमान खान के बड़े भाई अरबाज़ खान से शादी कर चुकी हैं और इस शादी से उनका एक बेटा भी है।  

इमेज सोर्सः Instagram

ये भी पढ़ें-

अर्जुन कपूर के साथ क्रिश्चियन वेडिंग करने पर मलाइका अरोड़ा ने किया खुलासा, दिया ये जवाब

मलाइका अरोड़ा ने अपने तलाक को लेकर किया बड़ा खुलासा, बताया एक रात पहले क्या हुआ था

क्या मलाइका अरोड़ा का ड्राइवर अरबाज़ खान को दे रहा था उनकी और अर्जुन की निजी जानकारियां?

Read More From वेडिंग