ब्यूटी

फेस्टिव सीजन में ट्राई कर सकते हैं ये 5 मेकअप ट्रेंड्स

Garima Anurag  |  Oct 3, 2022
festive makeup

फेस्टिवल का समय हो तो थोड़ा रेडी होना और अलग सा मेकअप करना तो बनता है। अगर आप भी अपने फेस्टिव लुक के लिए मेकअप इंस्पिरेशन ढूंढ रही हैं तो  फेस्टिव सीजन में ट्राई कर सकती हैं ये मेकअप ट्रेंड्स। इन्हें अपनाकर आप अपने लुक को माहौल और त्यौहार के अनुसार ग्लैमरस टच दे सकती हैं। 

1. मिनिमलिज्म

मिनिमल मेकअप आजकल हर लड़की की पहली पसंद है और यही वजह है कि ये मेकअप ट्रेंड इस बार फेस्टवल के मौके पर भी हर उम्र की लड़कियों को पसंद आएगा।

2. फ्रेश, ड्यूई बेस

साभार- इंस्टाग्राम

ड्यूई बेस से चेहरा ग्लो तो करता ही है, इससे फेस बहुत फ्रेश भी दिखता है। ड्यूई मेकअप के लिए अपने फाउंडेशन में दो बूंद लिक्विड हाइलाइटर मिलाकर लगाएं। आप पाउडर हाइलाइटर को भी अपने फाउंडेशन में मिक्स कर सकती हैं। 

3. बिग आईज, बेअर लिप्स

हेवी आई मेकअप के साथ न्यूड लिप्स फेस को परफेक्ट बैलेंस देती है। ये मेकअप ट्रेंड साल 2021 में भी पसंद किया गया था और इस बार भी ये फेस्टिव ग्लैम के लिए परफेक्ट है।

4. सॉफ्ट स्मोकी आईज

ब्लैक स्मोकी आई की जगह इस बार फेस्टिव सीजन में पेस्टल शेड्स से स्मोकी आई लुक अपनाए। सॉफ्ट, पेस्टल शेड ट्रेंड में भी है और ये फेस को यंग, सॉफ्ट लुक देता है।

साभार- इंस्टाग्राम

5. कोल और फॉल्स आईलैशेज

डार्क काजल या कोल, मेकअप को नॉर्मल दिनों के मेकअप से अलग लुक देने के लिए परफेक्ट है। डीप, ब्लैक या ब्लू कोल के साथ फॉल्स आईलैशेज से अपने लुक को कंप्लीट करना फेस्टिव लुक के लिए अच्छा ऑप्शन है।

Read More From ब्यूटी