Make Up Trends and Ideas

राकुल प्रीत सिंह और माधुरी दीक्षित की तरह पेस्टल टोन आईशैडो के साथ मेकअप गेम को करें अप

Megha Sharma  |  Jun 8, 2021
राकुल प्रीत सिंह और माधुरी दीक्षित की तरह पेस्टल टोन आईशैडो के साथ मेकअप गेम को करें अप

पेस्टल मेकअप इस साल काफी ट्रेंड में है और गर्मियों के मौसम में तो इसे बहुत ही पसंद किया जा रहा है। दरअसल, गर्मियों में हर कोई मिनिमल लुक (Makeup trend) रखना पसंद करता है और ऐसे में आंखों को आराम पहुंचाने पेस्टल (Pastel Hues) कलर एकदम परफेक्ट हैं और आप इन्हें किसी भी तरह के मौके पर आसानी से कैरी कर सकते हैं। इस वजह से आज हम आपके लिए माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) और राकुल प्रीत सिंह के बहुत ही खूबसूरत लुक्स लाए हैं। एक ओर जहां माधुरी दीक्षित लैवेंडर आईशैडो में दिखाई दे रही हैं तो वहीं दूसरी ओर राकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) पिंक में फ्रेश वाइब देते हुए नजर आ रही हैं। तो चलिए बिना कोई देरी किए आपको दोनों एक्ट्रेस के लुक्स के बारे में विस्तार में बताते हैं।

माधुरी दीक्षित का पेस्टल मेकअप लुक

https://hindi.popxo.com/article/diy-how-to-make-your-own-eye-shadow-at-home-in-hindi

डांस दीवाने के लेटेस्ट एपिसोड के लिए माधुरी दीक्षित ने अपने लुक को पर्पल लहंगे के साथ कंप्लीट किया और उन्होंने अपने मेकअप को भी मैचिंग पेस्टल लुक के साथ पूरा किया। अपने लुक को माधुरी ने लैवेंडर आईशैडो के साथ पूरा किया और इसके ऊपर उन्होंने ब्लैक आई लाइनर से लाइनर लगाया। उन्होंने अपनी आंखों पर मस्कारा भी लगाया और ब्लश के साथ अपने गालों को सॉफ्ट पिंक कलर दिया। वहीं उन्होंने मेट मौव पर्पल लिपस्टिक के साथ अपना मेकअप लुक कंप्लीट किया।

https://hindi.popxo.com/article/easy-tips-to-bake-concealer-and-foundation-in-hindi

राकुल प्रीत सिंह का पेस्टल मेकअप लुक

https://hindi.popxo.com/article/diy-korean-face-scrub-in-hindi
टेनिस प्रीमियर लीग के ऑक्शन ईवेंट पर राकुल प्रीत सिंह व्हाइट ड्रेस में दिखाई दी और उन्होंने पेस्टल पिंक से अपने मेकअप लुक को कंप्लीट किया। उन्होंने पेस्टल पिंक आईशैडो को अपनी लिड्स पर लगाया और इसे अच्छे से ब्लेंड कर परफेक्ट इंटेसिटी दी। उन्होंने अपनी लॉअर वाटर लाइन पर ब्लैक काजल लगाया और आईलैश को मस्कारे के साथ कोट किया। उन्होंने अपनी नाक, फॉरहेड और गालों को काफी शार्पली कन्टूर किया और हाइलाइटिड टच दिया। उन्होंने सॉफ्ट टोन ब्लश और पिंक लिपस्टिक के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया। 
POPxo की सलाह: MyGlamm के इन ब्यूटी प्रोडक्ट्स के साथ पाएं राकुल और माधुरी दीक्षित जैसा लुक।

Read More From Make Up Trends and Ideas