ब्यूटी

Best Red Lipstick Shades: प्रियंका चोपड़ा को बेहद पसंद है ये रेड कलर की लिपस्टिक, आप भी करें ट्राई

Archana Chaturvedi  |  Aug 25, 2023
Best Red Lipstick Shades: प्रियंका चोपड़ा को बेहद पसंद है ये रेड कलर की लिपस्टिक, आप भी करें ट्राई

रेड कलर की लिपस्टिक हर लड़की को अपनी वैनिटी में रखनी चाहिए और प्रियंका चोपड़ा इस बात से पूरी तरह सहमत हैं। हमारी तरह सेलेब्स भी ये मानते हैं कि सिर्फ एक रेड लिपस्टिक आपके चेहरे के खालीपन को दूर करने, ग्लैमरस दिखने और ग्लोइंग रिफ्रेशिंग फेस के लिए काफी है।

वैसे तो लुक को इहेंस करने के लिए लिपस्टिक के कई शेड्स मौजूद हैं लेकिन बोल्ड लुक तो रेड लिपस्टिक से ही आता है ये आपको एट्रेक्टिव और ब्राइट बनाने में मदद भी काफी करती है साथ ही आपको बेहद खूबसूरत भी दिखाती है और ये बात खुद प्रियंका चोपड़ा भी एक्सेप्ट करती हैं।

प्रियंका चोपड़ा की पसंदीदा लिपस्टिक कौन सी है?

प्रियंका चोपड़ा को भी रेड कलर की लिपस्टिक बेहद पसंद हैं, क्योंकि उनका कहना है कि वो हर तरह के स्किन कलर और आउटफिट्स के साथ सूट करती है। एक इंटरव्यू में प्रियंका ने बताया था कि वो जब भी थका हुआ महसूस करती हूं उन्हें चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो चाहिए होता है तो वो रेड कलर लिपस्टिक के ऑप्शन को चुनती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने फेवरिट लिपस्टिक के बारे में बताया था कि उन्हें मैक की रूबी वू (MAC’s Ruby Woo) बहुत पसंद है। वो इसे सालों से इस्तेमाल करती आ रही हैं   और उन्हें ये अपनी स्किन टोन के लिए बेस्ट लिप कलर लगता है।

वैसे मैक रूबी वू लिपस्टिक काफी ज्यादा लोकप्रिय है कि यह कई अलग-अलग फिनिश में आती है लेकिन MAC रेट्रो मैट लिपस्टिक – रूबी वू अभी भी एक क्लासिक पसंद बनी हुई है।

मैक रूबी वू लिपस्टिक के डुप्लिकेट | Dupes For Priyanka Chopra’s Red Lipstick in Hindi

लोरियल पेरिस कलर रिच मॉइस्ट मैट लिपस्टिक – 666 फ्रेंच रेड रूबी वू के लिए एक बेहतरीन डुप्लिकेट है। यह थोड़ा डार्क शेड लग सकता है लेकिन फॉर्मूला इतना जबरदस्त है कि ये बिना किसी फाइन लाइन्स के आपके पाउट को हाइलाइट करता है।

रेवलॉन सुपर लस्ट्रस लिपस्टिक निश्चित रूप से ब्लड रेड कलर जैसी है। क्योंकि यह बिल्कुल रूबी वू की तरह दिखती है लेकिन एक शानदार फिनिश के साथ। लिपस्टिक पिगमेंटेड है और एक अनूठी चमक प्रदान करती है।

अगर आप रूबी वू की तरह ही रेड लिपस्टिक शेड की तलाश में हैं तो समझिए आपकी ये ख्वाहिश पूरी हो गई है। क्योंकि Myglamm का ट्रू रेड एक क्लासिक रेड लिपस्टिक शेड है जो कि बिल्कुल रूबी वू की लिपस्टिक कलर से मैच करता है। ये लिपस्टिक मोरिंगा ऑयल और विटामिन ई से युक्त है तो आपके होंठों को हमेशा हाईड्रेट रखती है और साथ मैट फिनिंश लुक भी देती है।  

वेट एन वाइल्ड मेगालास्ट लिप कलर – स्टॉपलाइट रेड मैक रूबी वू के लिए बेहद बजट में आने वाली डुप्लिकेट है, हां बस इसको आपको 2-3 लेयर अप्लाई करना पड़ सकता है। 

Read More From ब्यूटी