लाइफस्टाइल

इन 10 Celebrities से सीख सकते हैं आप हिम्मत न हारने के तरीके!

Ipsa Sharma  |  May 5, 2016
इन 10 Celebrities से सीख सकते हैं आप हिम्मत न हारने के तरीके!

जीतने के ल‌िए बस एक ही चीज की जरूरत होती है। और वो एक चीज है- कभी हिम्मत न हारना। क्या पता आपका कौन सा effort काम कर जाए। अब अगर आप एक या दो कोशिशों के बाद ही हार मान लेंगे, तब तो जीतना मुश्क‌िल ही है ना! इस मामले में काफी कुछ सीखा जा सकता है हमारे bollywood के celebs से-

1. कल्क‌ि कोचलीन

लंदन में तीन साल पढ़ने के दौरान कल्क‌ि को अपनी फीस देने के ल‌िए काफी struggle करना पड़ा। उन्होंने होटल में वेट्रेस के तौर पर काम किया। स‌िनेमा हॉल में पॉपकॉर्न बेचे। यहां तक क‌ि मुंबई में लौटने के बाद उन्होंने थियेटर कंपनी में काम करना शुरू किया। कई ऑड‌िशन द‌िए। कहीं बात नहीं बनी, तो उन्होंने टेलीशॉप‌िंग के 20-25 मिनट तक चलने वाले एड भी क‌िए। वक्त मुश्क‌िल रहा मगर हार नहीं मानी, अपना एक अलग मुकाम बनाया और उसके बाद अपने sexual abuse के बारे में भी दुनिया के सामने खुलकर बात की।

2. दीपिका पादुकोण

शुरुआत में जब दीप‌िका बंगलूरू से मुंबई आईं, तो लोग उनके साउथ इंड‌ियन एक्सेंट का मजाक बनाते थे। मॉडल‌िंग के जर‌िये उन्हें फिल्मों में काम तो मिला, लेक‌िन ओम शांत‌ि ओम की सफलता के बाद चांदनी चौक टू चाइन, कार्तिक कॉल‌िंग कार्त‌िक और खेलें हम जी जान से तक एक के बाद एक फिल्म फ्लॉप होती चली गई। मगर दीप‌िका ने हार नहीं मानीं और एक साल के अंदर ही उन्होंने कॉकटेल, रेस-2 और ये जवानी है दीवानी के साथ बैक टू बैक हिट फिल्में दीं। संघर्ष के दौरान कोई अंदाज़ा भी नहीं लगा पाया कि इस दौरान वो किस depression से गुज़र रही थीं..जिसके बारे में उन्होंने बाद में बाताया।

3. नवाजुद्दीन सिद्दकी

एक किसान परिवार में जन्म लेने वाले नवाज अपने आठ भाई-बहनों के साथ पले-बढ़े। पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने केम‌िस्ट के बतौर भी काम किया। पैसों की जरूरत पड़ी, तो वॉचमैन का भी काम किया। 1999 में सरफरोश फिल्म से इन्होंने बॉलीवुड में शुरुआत की, लेक‌िन परदे पर इनका सितारा चमकने में दस साल लग गए। इन दस सालों में कई ऐसे मोड़ आए, जब काले रंग, आम सी शक्लोसूरत के ताने इन्हें सुनने को मिले, मगर हीरो बनना था और आज ये सिर्फ बॉलीवुड के ही नहीं, कई लोगों के भी हीरो हैं।

4. विद्या बालन

विद्या ने ‘हम पांच’ करने के बाद लगभग 90 एड क‌िए, लेक‌िन उन्हें बॉलीवुड में रोल नहीं मिला। उन्होंने साउथ के सुपरस्टार मोहनलाल के साथ एक मलयालम फिल्म भी की और इसी के साथ उन्हें 12 और फिल्में भी मिलीं। लेक‌िन मोहनलाल के साथ उनकी फिल्म फ्लॉप होते ही उन्हें मनहूस मान लिया गया और उन्हें दी हईं 12 की 12 फिल्में उनसे वापस ले ली गईं। इस मुश्किल दौर ने विद्या को घर वापस लौटने पर मजबूर तो कर दिया था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। हिम्मत से रुकी रहीं, तो प्रदीप सरकार ने उन्हें यूफोरिया के म्यूज‌िक वीडियो में एक रोल दिया और उसके बाद उनका हुनर परखकर परिणीता के ल‌िए साइन किया। इसके बाद भी कभी उनके weight तो कभी look, तो कभी fashion sense को लेकर उनको crticize किया जाता रहा, मगर इन सब पड़ावों से गुजरकर आज विद्या वालन क्या हैं, और कहां हैं हम सभी जानते हैं।

5. कंगना रनौत

16 साल की उम्र में कंगना ने एक्ट्रेस बनने के लिए अपना घर छोड़ दिया था। अपनी मां को रोता औऱ पापा को नाराज छोड़कर वह ह‌िमाचल से दिल्ली आ गईं। कुछ ही दिनों में उन्हें अहसास हो गया था कि ये उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती है। मगर वापस जाने की बजाय यहां उन्होंने खुद को साबित करना ज्यादा सही समझा और मुंबई पहुंची। यहां अनुराग बासु ने उन्हें अपनी फिल्म गैंगस्टर में ब्रेक दिया। इसके बाद उन्हें मिली उनके करियर की टर्निंग प्वाइंट साबित हुई फिल्म फैशन। इसके लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिला। मगर कंगना का struggle खत्म नहीं हुई। इसके बाद भी उन्हें अच्छे रोल पाने के लिए लगातार संघर्ष करना पड़ा, मगर आज वह क्वीन और तनु वेड्स मनु दैसी फिल्मों से सचमुच में इंडस्ट्री की क्वीन बन चुकी हैं।

6. अर्जुन कपूर

अर्जुन कपूर का वजन उन दिनों 140 किलो था, जब सलमान खान ने उन्हें एक्टर बनने की सलाह दी थी। बस इसके बाद क्या था…अर्जुन ने ठान लिया और नामुम‌क‌िन लगने वाले काम को मुमक‌िन कर दिया। उन्होंने strict exercise और diet से चार सालों में 50 किलो वजन कम कर लिया। आज वह एक जाने-पहचाने एक्टर बन चुके हैं।

7. रितिक रोशन

आज भी कई लड़क‌ियों के दिल की धड़कन हैं रितिक रोशन। मगर बचपन में वह ठीक तरह से बोल भी नहीं पाते थे। उन्हें stammering की समस्या थी। एक वक्त ऐसा भी था, जब डॉक्टरों ने यहां तक कह दिया था, क‌ि वह कभी एक्टर बन ही नहीं सकते। मगर रितिक ने पूरे जी-जान से अपनी इस कमी को दूर किया और एक सफल एक्टर बनकर दिखाया।

8. सोनाक्षी सिन्हा

जूनियर शॉटगन यानी सोनाक्षी सिन्हा की ‌मोटापे की समस्या ने भी उनके एक्ट्रेस बनने के रास्ते में कई रोड़ अटकाए। उन्होंने बॉलीवुड में आने के ल‌िए काफी वजन कम किया। मगर फिर भी कभी स्ल‌िम बॉडी या साइड जीरो के favour में नहीं रहीं। आज भी उनके मोटापे को लेकर उनके बारे में बातें की जाती हैं, मगर सोनाक्षी कहती हैं, क‌ि उन्हें अपनी body पर proud है और वो फतला नहीं होना चाहती।

9. प्रियंका चोपड़ा

पीसी को अमेरिका में पढ़ाई के दौरान racist remarks भी झेलने पड़े। उन्हें काला कहकर चिढ़ाया जाता था। लेकिन इसे उन्होंने खुद पर हावी नहीं होने द‌िया और मॉडल‌िंग की दुनिया से अपने कर‌ियर की शुरुआत करके दुनिया के सामने म‌िस वर्ल्ड बनकर आईं। मैरी कॉम, बाजीराव मस्तानी और जय गंगाजल जैसी फिल्में करके आज वह अपना एक खास मुकाम बना चुकी हैं।

10. सुशांत स‌िंह राजपूत

दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियर‌िंग से पढ़ाई करने के बाद सुशांत ने एक्ट‌िंग क्लासेज लेना शुरू किया। इसके बाद काफी समय तक थियेटर में काम किया, फिर टीवी पर छाए रहे और फिर फिल्मों में आए। शुरुआत में इनके शर्मीले व्यवहार के कारण कोई मान ही नहीं सकता था क‌ि सुशांत कभी एक्टर बन सकते हैं। मगर इन्होंने अपने काम से लोगों को मनवा ही दिया।

ये भी पढ़ें : Life के बारे में Celebs के ये फंडे आप ज़रूर Follow करना चाहेंगी

ये भी पढ़ें : 7 छोटी और प्यारी बातें जो आपको खुशी और खूबसूरती दोनों देती हैं

Read More From लाइफस्टाइल