लाइफस्टाइल

ये हैं श्री कृष्ण के फेमस मंदिर, जहाँ मिलता है मनचाहा फल

Pooja Mishra  |  Jul 8, 2021
ये हैं श्री कृष्ण के फेमस मंदिर, जहाँ मिलता है मनचाहा फल - Shri Krishna Mandir

बंसी बजईया, रास रचईया मुरली मनोहर की लीलाओं से कोई भी अछूता नहीं है। हिन्दू पौराणिक कथाओं और किवदंतियों में कई जगह श्री कृष्ण की लीलाओं के बारे में सुनने को मिल जायेगा। इन्ही पुराणों की माने तो श्री कृष्ण के दर्शन मात्र से मन की हर कामना पूरी हो जाती है। भगवान कृष्णा के भारत में कई ऐसे मंदिर हैं जो खूबसूरती और रहस्यों से भरे हुए हैं। जिनमें सबसे नामचीन इस्कॉन और मथुरा वृन्दावन माना जाता है। ऐसा कहा जाता है जो व्यक्ति पूरी सच्ची श्रद्धा भाव से भगवान कृष्णा को याद करता है उसकी सभी इच्छाए पूरी हो जाती है। भारत में भगवान श्री कृष्ण के कई मंदिर हैं, जहां हमेशा भक्तों का तांता लगा रहता है। कुछ कृष्ण मंदिर ऐसे भी हैं जो दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं। श्री कृष्ण का सबसे प्रशिद्ध त्योहार कृष्ण जन्म जन्माष्टमी है, जिसे बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लाष से भारत में मनाया जाता है। इस मौके पर आप भी अपने जानने वालों दोस्तों और रिश्तेदारों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कोट्स और स्टेटस शेयर कर सकते हैं। तो चलिए आपको इस श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर कृष्णा के उन मंदिरों के बारे में बताते हैं जहाँ आपको एक बार दर्शन जरूर करने चाहिए। 

जगन्नाथपुरी मंदिर – Shree Jagannatha Temple

पूरे भारत देश में भगवान श्रीकृष्ण के अनगिनत मंदिर हैं, जहां हमेशा श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। मगर इनमें से कुछ मंदिर एकदम खास हैं, जहाँ श्री कृष्ण उत्सव बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इन्ही में से हैं जगन्नाथ मंदिर। भारतीय पुराणों में जगन्नाथ पुरी को धरती का बैकुंठ बताया गया है। जगन्नाथ मंदिर को विदेशों तक जाना जाता है। यहाँ जाना श्रद्धालु अपने जीवन में सबसे महत्वपूर्ण मानते हैं।  ओडिशा राज्य के तटवर्ती शहर पुरी में स्थित हां मंदिर हिन्दुओं के चार धाम में से एक गिना जाता है। यहाँ सालाना रथ यात्रा निकाली जाती है। एक बार हर किसी को यहाँ जरूर जाना चाहिए। 

Shree Jagannatha Temple

प्रेम मंदिर वृंदावन – Prem Mandir, Vrindavan

जब भी श्री कृष्ण के मंदिरों की बात करते हैं तो वृंदावन के प्रेम मंदिर का नाम आता ही आता है। मंदिर की भव्यता और सुंदरता देखने लायक है। यहाँ आकर आप कृष्ण रंग की भक्ति महसूस करेंगे। रात के वक़्त मंदिर की सजावट देखने लायक होती है, यहाँ चारो तरफ रंग बिरंगी सजावट की होती है। इस मंदिर का निर्माण जगद्गुरु कृपालु महाराज द्वारा भगवान कृष्ण और राधा के मन्दिर के रूप में करवाया गया है। कहते हैं कृष्ण भक्ति करने वाले साल में दो बार यहाँ दर्शन करने जरूर आते हैं। 

Prem Mandir, Vrindavan

इस्कॉन मंदिर, वृंदावन – Iskcon Temple Vrindavan

कृष्णा बलराम मंदिर के नाम से प्रशिद्ध इस्कॉन मंदिर, वृंदावन का निर्माण साल 1975 में किया गया था। यहाँ अक्सर आपको श्रद्धालु अपनी मस्ती में कृष्ण भक्ति में नाचते गाते नजर आ जायेंगे। यह आपको भक्तों की काफी भीड़ मिलेगी। मथुरा शहर के वृंदावन में स्थित यह एक हिंदू मंदिर है। ऐसा माना जाता है यह वृंदावन के सभी मंदिरों में सबसे भव्य है। यहाँ आकर आपको मन की शांति मिलेगी। 

Iskcon Temple Vrindavan

द्वारकाधीश मंदिर – Dwarkadhish Temple

Dwarkadhish Temple

द्वारिकाधीश मंदिर गुजरात में स्तिथ है। इसे जगत मंदिर के नाम से भी जाना जाता है।  यह हिंदू मंदिर भगवान कृष्णा को समर्पित है। यहाँ भगवान  कृष्ण के रूप द्वारिकाधीश, या ‘द्वारका के राजा’ की पूजा होती है। भारत के गुजरात के द्वारका में स्थित द्वारकाधीश मंदिर अपनी भव्यता के लिए भी फेमस है। यहाँ 72 स्तंभों द्वारा समर्थित 5 मंजिला इमारत का मुख्य मंदिर, जगत मंदिर या निज मंदिर के रूप में जाना जाता है। पुरातात्विक कथनों के अनुसार यह मंदिर लगभग 2,300- 2,500 साल पुराना है, जिसका 15 वीं -16 वीं शताब्दी में मंदिर का विस्तार किया गया।


ये भी पढ़ें 

जन्माष्टमी का महत्व और पूजा विधि

जन्माष्टमी की पूजा का सही विधि विधान

Read More From लाइफस्टाइल