लाइफस्टाइल

एक्सरसाइज करने के बाद इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो हो सकती है आपको परेशानी!

Archana Chaturvedi  |  Sep 26, 2021
एक्सरसाइज करने के बाद इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो हो सकती है आपको परेशानी!

स्वस्थ और फिट रहने के लिए एक्सरसाइज करना सबसे जरूरी है। कहते हैं कि रोजाना हल्के अभ्यास आपके दिल को मजबूत रखते हैं और अच्छे मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देते हैं। हर दिन 20-30 मिनट के लिए बस तेज चलने से आपकी कैलोरी जलेंगी, कोलेस्टेरॉल कम होगा और विषैले पदार्थ निकल जाएंगे। साथ ही, जब आप नियमित रूप से योग या व्यायाम का अभ्यास करते हैं, तो आप अपने एडिक्शंस से भी दूर रहते हैं। साथ 3 किलोमीटर की रोजाना सुबह वॉक हर किसी के लिए जरूरी है। इससे आपका वजन हमेशा कंट्रोल में रहेगा।

एक्सरसाइज करने के बाद इन बातों का जरूर से रखें ध्यान Keep these things in mind after exercise tips in hindi

लेकिन आजकल फिट रहने के लिए कई लोग जिम जाते हैं। हालांकि, एक्सरसाइज के मामले में कई लोग गलतियां करते हैं। जैसे कि कई बार एक्सरसाइज के बाद पर्याप्त पानी नहीं पीना। वे सही डाइट का पालन करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। इसके अलावा भी कई बातें हम एक्सरसाइज करने के बाद ध्यान रखनी चाहिए। तो आइए जानते हैं उनके बारे में –

फुल हाइड्रेटेड रहें

ज्यादातर लोग अपनी दिनचर्या में पर्याप्त पानी नहीं पीते हैं। शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए पर्याप्त पानी पिएं। इसके अलावा, समय-समय पर आहार में तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए। यदि आप बहुत अधिक व्यायाम कर रहे हैं तो आपको थोड़ी देर बाद पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए।

मीठी चीजों को खाने से बचें

एक्सरसाइज के बाद मीठी चीजों का सेवन न करें। आपको उच्च कैलोरी सेवन से बचना चाहिए। हम सभी जानते हैं कि चीनी वाली चीजों में कैलोरी अधिक होती है। आप व्यायाम के बाद दही खा सकते हैं। भोजन की मात्रा पर विशेष ध्यान दें। वर्कआउट के बाद हेल्दी चीजें खाएं। कैलोरी की संख्या पर विशेष ध्यान दें।

इस तरह होगा पाचन तंत्र बेहतर

पाचन तंत्र को बेहतर बनाने के लिए उच्च फाइबर आहार आवश्यक है। फाइबर की मदद से हम जो खाना खाते हैं वह ठीक से पचता है। इसके लिए फल और साग का सेवन करें। ग्रीन टी भी पिएं। सुबह-शाम गर्म पानी पिएं। भोजन का समय निर्धारित करें और बाहर के खाने से पूरी तरह परहेज करें।

अपने शरीर को कुछ देर आराम दें

व्यायाम करते समय आपको अपने शरीर पर विशेष ध्यान देना चाहिए। यदि आप व्यायाम करते समय बहुत अधिक सांस ले रहे हैं, तो आपको कुछ समय के लिए व्यायाम करना बंद कर देना चाहिए। हर किसी की शारीरिक क्षमता अलग-अलग होती है इसीलिए दूसरों की देखा देखी न करें।

कुछ देर शरीर को आराम दें

एक्सरसाइज करने के बाद कुछ देर आराम करें। अगर आपको वर्कआउट करते समय कोई परेशानी हो रही है तो कुछ समय का इंतजार करें फिर शुरू करें। व्यायाम के दौरान शरीर का तापमान बढ़ जाता है और रक्त संचार भी तेज हो जाता है, जिसे सामान्य होने में थोड़ा समय लगता है। साथ ही अगर आप दौड़ रहे हैं तो थोड़ी देर टहलें। 

वर्कआउट के बाद जरूर नहाएं

लंबे समय तक वर्कआउट के कपड़ों में रहने से रैशेज, इंफेक्शन और मुंहासे हो सकते हैं। वर्कआउट के तुरंत बाद कपड़े बदलें या आप शॉवर ले सकते हैं।

प्रोटीन युक्त डाइट लें

अधिक वसा वाला भोजन और स्नैक्स खाने से पाचन तंत्र धीमा हो जाता है। शरीर को ऊर्जा देने के लिए आप अपने आहार में हाई प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट शामिल कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें –
घर बैठे-बैठे चेहरे पर झलकने लगा है बुढ़ापा? तो रोजाना करें ये 4 एंटी एजिंग एक्सरसाइज
जानिए एंटी एजिंग क्रीम किस उम्र से लगानी शुरू कर देनी चाहिए और इसके फायदे
प्रीमेच्योर एजिंग को कंट्रोल करने के ब्यूटी हैक्स
फेस योगा से अपनी स्किन को बनाएं नैचुरल ग्लोइंग और जवां, जानिए कैसे करें

POPxo की सलाह:  माईग्लैम के ग्लो इरिडीसेंट ब्राइटनिंग फेस क्रीम (GLOW Iridescent Brightening Face Cream) का करें इस्तेमाल और पाएं मॉइश्चराइज़्ड ग्लोइंग स्किन।

Read More From लाइफस्टाइल