फैशन

करवा चौथ मेहंदी डिजाइन 2021 – Karva Chauth Mehndi Designs

Megha Sharma  |  Oct 19, 2021
करवा चौथ मेहंदी डिजाइन 2021 – Karva Chauth Mehndi Designs

करवा चौथ का त्योहार अब आने ही वाला है। ऐसे में आपने भी करवा चौथ की तैयारी शुरू कर दी होगी। दरअसल, भारत में करवा चौथ का त्योहार सभी शादीशुदा महिलाओं के लिए बहुत ही अहम है क्योंकि इस व्रत को पति की लंबी आयु के लिए रखा जाता है। ऐसे में सभी महिलाएं अपनी पति की लंबी उम्री की कामना करते हुए करवा चौथ का व्रत रखती हैं और सोलह श्रृंगार करती हैं। इस दिन के श्रृंगार में मेहंदी की बेहद ही खास भूमिका होती है क्योंकि सभी महिलाओं का श्रृंगार बिना मेहंदी लगाए अधूरा रहता है। या यूं कह लीजिए कि करवा चौथ पर मेहंदी लगाना शगुन या अच्छा माना जाता है। इस वजह से अगर आप इस बार घर पर मेहंदी लगाने की सोच रही हैं तो हम आपके लिए इस लेख में कुछ खूबसूरत मेहंदी डिजाइन लेकर आए हैं, जिन्हें आप आसानी से लगा सकती हैं। साथ ही आपको ये डिज़ाइन्स बहुत पसंद भी आएंगे। इन डिजाइन्स के साथ आप अपनी करवा चौथ स्पेशल ड्रेस पहन कर बहुत ही सुन्दर लगेंगी।

न्यू मेहंदी डिजाइन 2021 – New Mehndi Design

अब जब हम मेहंदी डिजाइन की बात कर ही रहे हैं तो सबसे पहले न्यू मेहंदी डिजाइन्स की ही बात होनी चाहिए। दरअसल, आपने भी पिछले कुछ सालों में मेहंदी डिजाइन्स में नए इनोवेशन देखें होंगे। इस वजह से हर साल ही मेहंदी के नए ट्रेंड्स और डिजाइन्स सामने आते रहते हैं। ऐसे में हम यहां आपके लिए कुछ नए मेहंदी डिजाइन्स (लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन) लाए हैं, जिन्हें आप इस करवा चौथ पर ज़रूर ट्राई कर सकती हैं। यहां हम आपके साथ मेहंदी डिजाइन फोटो (mehndi design image) शेयर कर रहे हैं।

यह वाला मेहंदी डिजाइन काफी आसान है और खूबसूरत भी है। आप चाहें तो खुद ही इस मेहंदी डिजाइन को अपने हाथ पर लगा सकती हैं और अपना वेरिएशन भी इसमें एड कर सकती हैं।

वहीं इस मेहंदी डिजाइन में आपके पूरे हाथ अच्छे से भर जाएंगे और रंग भी खिल कर आएगा। इस मेंहदी डिजाइन को लगाना भी बहुत ही आसान है।

हाथों पर आगे की तरफ भरा हुआ डिजाइन अच्छा लगता है लेकिन पीछे की तरफ बेल या फिर थोड़ा अरेबिक तरह का डिजाइन अधिक खूबसूरत लगता है। ऐसे में आप ये डिजाइन्स ट्राई कर सकती हैं।

इस तरह के मेहंदी डिजाइन भी बहुत ही प्यारे लगते हैं। दरअसल, इस तरह के डिजाइन्स में दोनों हाथों पर एक जैसा ही डिजाइन बनाया जाता है। इस वजह से इसे मिरर मेहंदी डिजाइन (Mirror Mehndi Design) भी कहा जाता है।

चूड़ीदार मेहंदी की डिजाइन 2021 – Churidar Mehandi Design

चूड़ीदार मेहंदी डिजाइन पिछले कुछ सालों में ही मशहूर हुए हैं। दरअसल,  इस तरह की मेहंदी को चूड़ी की शेप में बनाया जाता है और इसी वजह से इस डिजाइन को चूड़ीदार मेहंदी डिजाइन कहा जाता है। अगर आपने ध्यान दिया होगा तो आपने भी देखा होगा कि चूड़ी की शेप में मेहंदी के डिजाइन्स को बनाया जाता है और यही कारण है कि ये मेहंदी डिजाइन्स बहुत ही शानदार लगते हैं।

ये वाला चूड़ीदार मेहंदी डिजाइन बेहद ही आसान है। साथ ही ये एक मिरर मेहंदी डिजाइन भी है, क्योंकि दोनों हाथों पर एक जैसी मेहंदी ही लगाई गई है। यहां आपको बता दें कि चूड़ीदार मेहंदी डिजाइन आगे और पीछे दोनों तरफ एक साथ लगता है और इस वजह से आपका हाथ आगे और पीछे दोनों साइड से कवर हो जाता है।

आप चाहें तो इस चूड़ीदार मेहंदी डिजािन को भी ट्राई कर सकती हैं। यह वाला मेहंदी डिजाइन भी बेहद ही आसान और खूबसूरत है।

अगर आप इस डिजाइन को ध्यान से देखेंगी तो इसमें आपको एक पैटर्न भी दिखाी देगा। इसके पैटर्न की वजह से ही आपके लिए ये मेहंदी डिजाइन लगाना आसान हो जाता है। हालांकि, आप चाहें तो बाहर से भी इस तरह का मेहंदी डिजाइन बनवा सकती हैं।

ये वाला चूड़ीदार मेहंदी डिजाइन बेहद ही खूबसूरत है। हालांकि, इसे लगाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है लेकिन यदि आप इस मेहंदी डिजाइन को शांत दिमाग के साथ लगाएंगी तो आपके लिए ये आसान हो जाएगा। आपको ये मेहंदी डिजाइन भी काफी पसंद आएगा।

अरेबिक मेहंदी डिजाइन 2021 – Arabic Mehndi Design

अरेबिक मेहंदी डिजाइन्स भले ही नए ना हों लेकिन इनमें अक्सर ही वैरिएशन होता रहा है। इस वजह से अरेबिक मेहंदी डिजाइन्स आज भी महिलाएं पसंद करती हैं। अरेबिक मेहंदी डिजाइन्स उन मेहंदी डिजाइन्स को कहते हैं, जिनमें आपके हाथ पूरे कवर नहीं होते हैं। ये डिजाइन्स खूबसूरत तो होते हैं लेकिन थोड़े हल्के होते हैं, क्योंकि इसमें एक प्रकार से केवल बेल ही बनाई जाती है और बाकी का हाथ खाली रहता है।

जैसा कि आप तस्वीर में देख सकती हैं अरेबिक मेहंदी डिजाइन को लगाना बहुत ही आसान होता है और ये दूसरी मेहंदी के मुकाबले जल्दी भी लग जाता है।

इस अरेबिक मेहंदी डिजाइन को लगाना भी काफी आसान है। साथ ही ये बहुत ही खूबसूरत भी है। इस करवा चौथ आप ये डिजाइन ट्राई कर सकती हैं।

अगर आप हाथ के पीछे की तरफ बेल लगाना चाहती हैं तो इस डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। ये अरेबियन मेहंदी डिजाइन बहुत ही आसान और शानदार है।

ये वाला अरेबिक मेहंदी डिजाइन भी बहुत आसान है। अगर आप इस डिजाइन को ध्यान से देखेंगी तो आपको इसमें बहुत ही आसान तरीके से बने हुए कुछ फूल और लाइने नज़र आएंगी।

शादी के बाद पहली करवा चौथ मेहंदी डिजाइन –  Karwa Chauth Mehndi Design

शादी के बाद अगर ये आपकी पहली करवा चौथ है तो आपका अच्छे से श्रृंगार करना तो बनता ही है लेकिन साथ में शानदार मेहंदी डिजाइन लगाना भी बनता है। इस वजह से हम आपके लिए यहां कुछ बहुत ही खूबसूरत करवा चौथ मेहंदी डिजाइन्स लाे हैं। उम्मीद करते हैं कि आपको ये डिजाइन्स पसंद आएंगे।

शादी के बाद आपका पहला या दूसरा करवा चौथ है तो आप ये मेंहदी डिजाइन बना सकती हैं और चाहें तो अपने पति को इस डिजाइन को दिखा कर सरप्राइज भी दे सकती हैं।

अगर आपको पहले वाला डिजाइन मुश्किल लग रहा हो तो आप इस डिजाइन को बना सकती हैं। यह वाला काफी आसान और अच्छा मेहंदी डिजाइन है।

अगर बैक साइड में आपको कोई और डिजाइन समझ ना आ रहा हो तो आप ये वाला डिजाइन बना सकती हैं। यह मेहंदी डिजािन काफी खूबसूरत और आसान है।

आप चाहें तो इस मेहंदी डिजाइन को भी ट्राई कर सकती हैं। दरअसल, यह मेहंदी डिजाइन शादी के बाद आपकी पहली करवा चौथ के लिए परफेक्ट भी है और साथ ही इसे बनाना आसान भी है।

मुघलाई मेहंदी डिजाइन 2021 – Mughlai Mehndi Design

मुघलाई मेहंदी डिजाइन सबसे पुराना और पारंपरिक मेहंदी डिजाइन है। इस तरह के मेहंदी के डिजाइन्स में हथेली के बीच का हिस्सा खाली रहता है। वहीं, हथेली के बाकी हिस्से पर छोटा-छोटा डिजाइन बनाया जाता है। आप चाहें तो इस करवा चौथ पर मुघलाई मेहंदी डिजाइन भी ट्राई कर सकती हैं।

मुघलाई मेहंदी डिजाइन बनाना काफी आसान होता है क्योंकि इसमें पूरा हाथ नहीं भरा जाता है। इस वजह से आप ये मेहंदी डिजाइन ट्राई कर सकती हैं।

हाथ के पीछे की तरफ अगर आप हल्का फुल्का और आसान डिजाइन बनाना चाहती हैं तो ये वाला मेहंदी डिजाइन ट्राई कर सकती हैं।

ये मुघलाई मेहंदी डिजाइन भी काफी आसान और खूबसूरत हैं।

आपको ये वाला मुघलाई मेहंदी डिजाइन बेहद ही पसंद आएगा। दरअसल, इस डिजाइन में फूलों को बहुत ही अच्छे से बनाया गया है और अगर आपको लगे कि आप घर पर ऐसा डिजाइन नहीं बना सकती हैं तो आप बाहर से भी ये डिजाइन बनवा सकती हैं।

सिंपल मेहंदी डिजाइन 2021 – Simple Mehndi Designs

अंत में हम आपके लिए कुछ आसान मेहंदी डिजाइन भी लाए हैं। केवल इसलिए क्योंकि यदि आपको बाकी के डिजाइन मुश्किल लगें तो इन्हें आप ट्राई कर सकें। यहां दिए गए मेहंदी डिजाइन सुंदर तो होंगे ही लेकिन साथ ही इन्हें बनाना भी बहुत आसान है। इस वजह से आप ये सिंपल मेहंदी डिजाइन करवा चौथ पर ज़रूर बना सकती हैं।

ये मेहंदी डिजाइन लगाना बहुत ही आसान है। इस डिजाइन को आप आसानी से और जल्दी से बना सकती हैं।

साथ ही ये बेल भी आप आसानी से बना सकती हैं। और ये है भी बहुत खूबसूरत।

अगर आप थोड़ा भारी डिजाइन बनाना चाहती हैं तो इस आसान मेहंदी डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं।

वहीं, अगर आपको बेल बनानी है और थोड़ा हल्का डिजाइन चाहिए तो ये वाला मेहंदी डिजाइन आपको ज़रूर पसंद आएगा।

ये भी पढ़ें

जब दुल्हन के हाथों में सजे ऐसी मेहंदी तो कैसे रंग न लाए पिया का प्यार

बिग बॉस कपल प्रिंस- युविका की मेहंदी और सगाई सेरेमनी की देखिए तस्वीरें और वीडियो

जानें, कौन हैं बॉलीवुड मेहंदी क्वीन, जिन्होंने सोनम के हाथों पर रचाई थी इतनी सुंदर मेहंदी

हाथों के ये 10 ट्रेडिशनल और मॉडर्न मेहंदी डिजाइन देखकर आप भी हो जाएंगी फिदा

करवाचौथ के लिए मेहंदी डिज़ाइंस

करवाचौथ के लिए मेकअप टिप्स

Read More From फैशन