ब्यूटी

करीना कपूर स्वस्थ बालों के लिए अपने हेयर ऑयल में मिलाती हैं ये सीक्रेट चीज, जानें

Megha Sharma  |  May 3, 2023
Kareena Kapoor Beauty Moments

करीना कपूर अपनी स्किन और बालों की देखभाल के लिए घरेलू नुस्खों को अपनाती रहती हैं। स्टार अक्सर अपने लुक को मैंटेन करने के लिए घरलेू नुस्खों को प्राथमिकता देती हैं। इससे पता चलता है कि बेबो असल में नैचुरल चीजों को अहमियत देती हैं और ये उनके ब्यूटी रूटीन में काम भी करती हैं। करीना कपूर ने कुछ वक्त पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें बालों में नियमित रूप से ऑयलिंग करना पसंद है और इस वजह से वह अपने हेयर ऑयल में एक चीज को शामिल करती हैं जो चंपी के बाद उनके बालों को सलून जैसे स्पा का लुक देती हैं।

क्या है करीना कपूर का हेयर ऑयल सीक्रेट?

जब करीना कपूर से उनकी इस DIY नुस्खें के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वह अपने बालों में अक्सर ज्यादा चीजें नहीं लगाती हैं बल्कि इसकी जगह वह हफ्ते में एक बार अपने ऑयसल में अंडा मिला कर लगाती हैं। वैसे तो वह बालों के लिए घरेलू नुस्खों को अपनाना पसंद नहीं करती हैं लेकिन फिर भी वह बालों में अंडे का इस्तेमाल करती हैं। करीना का कहना है कि वह हर हफ्ते बालों में तेल लगाती हैं और कभी-कभी वह इसमें अंडा भी मिलाती हैं। अंडे में अधिक मात्रा में प्रोटीन होता है और केराटिन ट्रीटमेंट के लिए ये बहुत ही अच्छा होता है।

ऐसे करें करीना कपूर के अंडे वाले तेल का इस्तेमाल

करीना कपूर की तरह बालों में अंडा और तेल लगाने के लिए आपको इन सिंपल स्टेप को फॉलो करना है। इसके लिए एक बाउल में अंडे को विस्क कर लें और फिर इसमें 3-4 टेबलस्पून अपनी पसंद का तेल डालें और अच्छे से मिक्स कर लें। इस मिक्सचर को अपने बालों की जडों से लेकर टिप तक लगाएं और अगर जरूरत पड़े तो बालों में शॉवर कैप लगा लें। इसके कुछ देर बाद बालों को शैंपू से धो लें और फिर कंडीशनर लगाएं और बालों को अच्छे से वॉश कर लें।

मैं तो इसके लिए MyGlamm SUPERFOODS Passion Fruit & Olive Conditioner का इस्तेमाल करती हूं।

बालों के लिए अंडे के फायदे

अंडे बालों के लिए सुपरफूड होते हैं। इसमें विटामिन ए, विटामिन ई, बायोटिन, फोलेट और कई अन्य न्यूट्रिएंट्स होते हैं। ये सभी न्यूट्रिएंट्स बालों को स्मूथ रखने और बालों को शाइन देने में मदद करते हैं। ये आपके बालों को सुपर सॉफ्ट बनाते हैं। अंडों में बायोटिन भी होता है, जो बालों के लिए बहुत अच्छा होता है। तो अगर आप DIY हेयर मास्क नहीं बना सकती हैं तो इसकी जगह आप Bonacure Keratin Smooth Perfect Treatment Masque का इस्तेमाल कर सकती हैं जिसमें अधिक मात्रा में बायोटिन होता है।

Read More From ब्यूटी