वेडिंग

करण देओल ने पत्नी दृषा के साथ शादी की ऑफिशियल तस्वीरें की शेयर, कुछ इस अंदाज में दिखा कपल

Megha Sharma  |  Jun 19, 2023
करण देओल ने पत्नी दृषा के साथ शादी की ऑफिशियल तस्वीरें की शेयर, कुछ इस अंदाज में दिखा कपल

एक्टर करण देओल ने हाल ही में दृषा आचार्य से शादी की है और दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इतना ही नहीं एक्टर ने अपनी पत्नी के लिए रोमांटिक मैसेज भी पोस्ट किया है, जिसमें दोनों ने अपनी इस नई जर्नी की शुरुआत के बारे में बताया है। बता दें कि करण देओल, सनी देओल के बेटे हैं और धर्मेंद्र के पोते हैं।

अपने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरों को शेयर करते हुए करण ने लिखा, ”तुम मेरा आज और मेरा कल हो। हम अपनी जिंदगी में इस नई जर्नी की शुरुआत कर रहे हैं। हम आप सभी की दुआओं के लिए शुक्रिया अता करते हैं”।

तस्वीरों में करण आइवरी शेरवानी में दिख रहे हैं और उन्हें पर्ल नेकलेस पहना हुआ है और उनके हाथों में वरमाला नजर आ रही है। वहीं दृषा खूबसूरत लाल लहंगे में दिखाई दे रही हैं। दृषा ने दोनों हाथों में मेहंदी लगा रखी है और करण उनके साथ में बैठकर हंसते हुए दिखाई दे रहे हैं।

एक्टर के फैंस कपल को अपनी ब्लेसिंग दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा, सनी सन, धर्मेंद्र सर और करण, दृषा को हैप्पी मैरिड लाइफ के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं। अन्य ने लिखा, आप दोनों को शादी की ढेर सारी शुभकामनाएं। अन्य ने लिखा, खूबसूरत कपल को शुभकामनाएं। भगवान अपनी कृपा बनाए रखें। इतना ही नहीं रणवीर सिंह ने भी दोनों की पोस्ट पर कई सारे दिल के इमोजी शेयर किए।

करण और दृषा की प्री-वेडिंग फेस्टिविटीज की शुरुआत रोका सेरेमनी से सोमवार रात को हुई थी। इतना ही नहीं इस दौरान सनी देओल की मोरनी बनके गाने पर नाचते हुए एक वीडियो भी वायरल हुआ था। धर्मेंद्र भी करण की शादी में डांस करते हुए नजर आए थे। एक्टर अभय देओल और परिवार के कई अन्य सदस्य भी इस खास मौके में शामिल हुए थे। करण और दृषा पिछले लंबे वक्त से रिलेशनशिप में थे। दृषा पेशे से फैशन डिजाइनर हैं। जानकारी के मुताबिक दृषा बिमल रॉय की पोती हैं।

Read More From वेडिंग