लाइफस्टाइल

इस जन्माष्टमी अपनी राशि के अनुसार लगाएं कान्हा को भोग और पाएं मनचाही मुराद

Archana Chaturvedi  |  Aug 30, 2018
इस जन्माष्टमी अपनी राशि के अनुसार लगाएं कान्हा को भोग और पाएं मनचाही मुराद

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी किसी उत्सव से कम नहीं होती, जिसे पूरे भारत में अलग- अलग तरीकों से धूम- धाम से मनाया जाता है। श्रीकृष्ण जन्म-उत्सव भादौ कृष्ण पक्ष अष्टमी के दिन 12 बजे रात में मनाया जाता है। इस साल 2 सिंतबर 2018 को शाम 20:47 बजे के बाद अष्टमी तिथि शुरू होगी और 3 सितंबर 2018 को शाम 7:19 बजे तक रहेगी। इस दिन अगर आप अपनी राशि के अनुसार कान्हा को भोग लगाएंगे तो उनकी विशेष कृपा आपको मिल सकती है। तो आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य योगेश मिश्र से कि किस राशि के लोगों को कौन- सा भोग कान्हा को अर्पित करना चाहिए।

मेष (21 मार्च – 19 अप्रैल)

इस राशि का ग्रह मंगल है, इसलिए कान्हा को लाल या भूरे रंग के पेड़े का भोग लगाएं और कुमकुम से तिलक करें। सच्चे मन से ईश्वर की प्रार्थना करें, सौभाग्य प्राप्त होगा।

वृषभ ( 20 अप्रैल – 20 मई)

इस राशि वाले लोगों को दूध व दही से बनी मीठी चीज का भोग लगाना चाहिए। इससे दुखों की मुक्ति होकर परम आनंद की प्राप्ति होती है।

मिथुन (21 मई – 21 जून)

इस राशि वाले लोगों को पीले रंग या केसर युक्त मिठाई या पालक से बने किसी व्यंजन का भोग लगा सकते हैं। इसके नौकरी व बिजनेस में तरक्की और साथ ही शोक से मुक्ति मिलती है।

कर्क (22 जून – 22 जुलाई)

इस राशि वाले लोगों को मिश्री माखन या फिर दूध से बनी बर्फी का भोग कान्हा जी को लगाना चाहिए। दरअसल इस राशि के लोग चंद्रमा से प्रभावित होते हैं, इस कारण उन्हें मानसिक अशांति हमेशा परेशान करती है और ऐसा उपाय करने से इससे छुटकारा मिलता है।

सिंह (23 जुलाई- 22 अगस्त)

इस राशि के लोगों का स्वामी ग्रह सूर्य होता है इसीलिए इन्हें केसर, बादाम या गुड़ से बने भोग को कान्हा जी को अर्पित करना चाहिए। इससे भाग्य उज्ज्वल होगा और मनचाही मुराद भी पूरी होगी।

कन्या (23 अगस्त – 22 सितम्बर)

इस राशि के लोगों को मावा से बनी मिठाई का भोग कान्हा जी को अर्पित करना चाहिए। इससे उनमें बेहतर निर्णय या फैसले लेने की शक्ति का विकास होता है और कामयाबी मिलती है।

तुला (23 सितम्बर – 22 अक्टूबर)

इस राशि के लोग ज्यादातर अपने शरीर से परेशान रहते हैं। इसीलिए इन्हें जन्माष्टमी के दिन कान्हा जी को गाय के दूध से बने देशी घी का भोग लगाना चाहिए। इससे आरोग्य का आशीर्वाद मिलता है और शरीर निरोगी रहता है।

वृश्चिक (23 अक्टूबर – 21 नवंबर)

इस राशि के लोगों को नारियल से बनी मिठाई का भोग कान्हा जी को लगाना चाहिए। इससे इन्हें संतान संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा और मन को असीम शांति भी।

धनु (22 नवंबर – 21 दिसम्बर)

इस राशि के लोगों को मीठे हलवे का भोग कान्हा जी को अर्पित करना चाहिए। साथ ही पूरे परिवार के साथ बैठकर कान्हा के जन्म के बाद प्रसाद ग्रहण करना चाहिए। इससे उन पर आने वाला हर संकट टल जाता है और उनकी रक्षा होती है।

मकर (22 दिसम्बर – 19 जनवरी)

इस राशि के लोगों को कान्हा जो को भोग में शहद जरूर अर्पित करना चाहिए। इससे आकर्षण शक्त्ति में वृद्धि होती है और बुरी नजर नहीं लगती।

कुंभ (20 जनवरी – 18 फरवरी)

इस राशि के लोगों को मेहनत का फल जरा देर से मिलता है व संघर्ष ज्यादा करना पड़ता है इसलिए जन्माष्टमी के समय कान्हा जी को मिश्री- मक्खन या बालूशाही का भोग लगाएं। इससे हर काम में जीत हासिल होगी और साथ मनोबल भी बढ़ेगा।

मीन ( 19 फरवरी – 20 मार्च)

इस राशि के लोगों का स्वामी गुरु है इसीलिए इन्हें कान्हा जी को जलेबी या लडडुओं का भोग लगाना चाहिए। इससे आयु में वृद्धि होती है और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

इन्हें भी पढ़ें –

 
1. जानिए शिवलिंग पर किन चीजों को चढ़ाने से मिलता है क्या लाभ
2. जानिए कैसे हुई थी भगवान श्रीकृष्ण की मृत्यु
3. राशि के हिसाब से जानिए क्या है आपका लकी चार्म
4. जानिए नवरात्रि में किस दिन पहनें किस रंग के कपड़े और मां को क्या लगाएं भोग

Read More From लाइफस्टाइल