वेडिंग

तस्वीरेंः शादी की तरह ईशा अंबानी के सगाई सेलिब्रेशन में भी पहुंचे थे बाॅलीवुड के कई सितारे

Supriya Srivastava  |  Sep 22, 2018
तस्वीरेंः शादी की तरह ईशा अंबानी के सगाई सेलिब्रेशन में भी पहुंचे थे बाॅलीवुड के कई सितारे

अम्बानी परिवार की बेटी ईशा अम्बानी की सगाई का सेलिब्रेशन भी काफी राॅयल था। तीन दिन तक चलने वाले इस सेलिब्रेशन में एक- एक कर सभी बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ पहुंचे थे। आपको बता दें कि ईशा अम्बानी और आनंद पीरामल की सगाई का ये सेलिब्रेशन इटली शहर के खूबसूरत लेक कोमो में हुआ था। इस सेलिब्रेशन में सबसे पहले पहुंचे लव बर्ड्स प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस, और इनका साथ दिया फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने। करन जौहर, जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर और अनिल कपूर जैसे कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ भी अब इटली पहुंचे थे। चलिए आपको भी दिखाते हैं इस ग्रैंड सगाई सेलिब्रेशन की तस्वीरें…

प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस

सेलिब्रेशन में शामिल होने पहुंची प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी काफी खूबसूरत लग रही थी। प्रियंका चोपड़ा जहां मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई हैंडक्राफ्टेट साड़ी में नजर आईं तो वहीं निक जोनस देसी अंदाज़ में ब्लैक बंदगला शेरवानी पहने दिखे। निक जोनस के सूट को भी फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। खुद मनीष मल्होत्रा भी अपने चिर- परिचित अंदाज़ में नजर आए।

अनिल कपूर

बॉलीवुड के हैंडसम फादर और एक्टर अनिल कपूर भी ईशा अम्बानी की सगाई में शामिल होने इटली पहुंच चुके हैं। अनिल कपूर इस मौके पर ब्लैक सूट पहने नजर आए, जिसमें वो काफी हैंडसम दिख रहे हैं।

जाह्नवी कपूर

इटली पहुंची जाह्नवी कपूर ब्लैक कलर की ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही हैं। इस खास मौके के लिए जाह्नवी कपूर को स्टाइल किया सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट तान्या घावरी ने।

करन जौहर

करन जौहर भी इस सगाई सेलिब्रेशन में पहुंचने की तैयारी कर चुके हैं। उन्हें एयरपोर्ट पर काफी लाइट वेट सामान के साथ स्पॉट किया गया।

सोनम कपूर

करन जौहर के अलावा सोनम कपूर को भी मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। बाद में सोनम और आनंद का इटली के लेक कोमो की खूबसूरत झील के किनारे का फोटो भी हमें मिल गया है। आप देख सकते हैं कि यह नवविवाहित जोड़ा इटली में एकसाथ कितने खुश नजर आ रहे हैं।

खुशी कपूर

खुशी कपूर भी इटली के लिए मुंबई से निकल चुकी हैं। उन्हें भी एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

इमेज सोर्सः Instagram

ये भी पढ़ें

आलिया, श्रद्धा से लेकर रेखा तक, आकाश अंबानी की सगाई में बॉलीवुड सितारों ने बिखेरी चमक

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई पार्टी पर पहुंचे बाॅलीवुड सितारे, देखें सगाई की सभी तस्वीरें

तस्वीरों में देखें, वो बॉलीवुड एक्ट्रेसेज़ जो दिखती हैं हूबहू अपनी मां जैसी

श्रद्धा कपूर, आलिया भट्ट और मलाइका अरोड़ा ने पहनी सेम टू सेम ड्रेस, फैंस बोले कॉपी कैट

Read More From वेडिंग