वेडिंग

ननद- भाभी बनने के पहले से ही है ईशा अंबानी और श्लोका मेहता के बीच ये रिश्ता

Archana Chaturvedi  |  Jul 1, 2018
ननद- भाभी बनने के पहले से ही है ईशा अंबानी और श्लोका मेहता के बीच ये रिश्ता

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और रसेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता की 30 जून मुंबई में बड़ी धूम- धाम से सगाई हुई थी। सगाई का फंक्शन अंबानी परिवार के घर एंटीलिया में ही हुआ। एंटीलिया को दुल्हन की तरह सजाया गया था। यह साल की सबसे बड़ी सगाई बताई जा रही है। अंबानी परिवार ने बेटे की सगाई के जश्न के लिए जबरदस्त तैयारियां की गई। सगाई से पहले प्री- एंगेजमेंट फंक्‍शन के दौरान एंटीलिया में कुछ रस्में निभाई गईं वहीं दूसरी तरफ जैसे कि हमेशा होता है, अंबानी के किसी भी फंक्‍शन में  बॉलीवुड सितारे अपनी मौजूदगी से चार- चांद लगा देते हैं, वैसा ही हुआ। इस सगाई में बॉलीवुड, खेल और राजनीति जगत की बड़ी-बड़ी हस्तियों ने शिरकत की।

शायद आपको पता नहीं होगा कि अंबानी परिवार की बेटी ईशा अंबानी और उनकी होने वाली ननद श्लोका मेहता के बीच भाभी- ननद का रिश्ता बनने से पहले भी एक रिश्ता रह चुका है, और वह है दोस्ती का। दरअसल, ईशा और श्लोका बचपन की दोस्त हैं। उन दोनों ने काफी समय एक- दूसरे के साथ बिताया है। सिर्फ यही नहीं, हर फंक्शन में उन्हें ईशा और आकाश के साथ देखा भी जाता रहा है। आपको बता दें कि श्लोका और आकाश अंबानी भी स्कूल मेट रह चुके हैं।

श्लोका ने छूए ननद ईशा के पैर

सगाई की सभी रस्में गुजराती रीति- रिवाज के साथ संपन्न हुई। जब ईशा ने आरती उतारकर अपनी भाभी श्लोका का स्वागत किया तो उन्होंने भी देर न करते हुए अपनी ननद के पैर छू लिए। जिसके बाद न केवल ईशा चौंक गईं, बल्कि भाई आकाश और मां नीता अंबानी का भी रिएक्शन देखने लायक था। हालांकि, श्लोका के पैर छूते ही ईशा ने भी एकदम से उन्हें गले लगा लिया। दरअसल, गुजराती प्रथा के मुताबिक, लड़के की बहन अपने भाई- भाभी का घर में स्वागत करती है, जिसके लिए वो दोनों की आरती उतारती है, जिसके बाद होने वाली बहू अपनी ननद के पांव छूती है और इसी प्रथा का पालन ईशा और श्लोका ने किया। खैर, ननद- भाभी का आपसी प्यार वाला ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

जानिए कौन हैं श्लोका मेहता

मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की शादी श्‍लोका मेहता से होने जा रही है। श्‍लोका हीरा कारोबारी और रोजी ब्लू के मालि‍क रसेल मेहता की छोटी बेटी हैं। श्लोका ने प्रिंस्टन यूनिवर्सिटी से एंथ्रोपॉलिजी की पढ़ाई की। इसके बाद लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से लॉ में मास्टर्स डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने 2014 में रोजी ब्लू फाउंडेशन में डायरेक्टर का पद संभाला। यही नहीं, श्लोका एक सोशल वर्कर भी हैं। 2015 में इन्होंने कनेक्ट फॉर नाम से एन.जी.ओ. शुरू किया था जो जरूरतमंदों को एजुकेशन, फूड, शेल्टर जैसी सुविधाएं प्रदान करता है।

(इमेज सोर्स – इंस्टाग्राम, वीडियो सोर्स- यूट्यूब)

ये भी पढ़ें –

1. आलिया, श्रद्धा से लेकर रेखा तक, आकाश अंबानी की सगाई में बॉलीवुड सितारों ने बिखेरी चमक
2. आकाश अंबानी की प्री इंगेजमेंट पार्टी में चमके बॉलीवुड के सितारे
3. आनंद से शादी कर पीरामल खानदान की बहू बनेंगी ईशा अंबानी

Read More From वेडिंग