फैशन

करीना कपूर, कंगना रनौत और अदिति राव हैदरी ने ‘इंडियन कुटूर वीक’ में बिखेरा अपने हुस्न का जलवा

Supriya Srivastava  |  Jul 27, 2018
करीना कपूर, कंगना रनौत और अदिति राव हैदरी ने ‘इंडियन कुटूर वीक’ में बिखेरा अपने हुस्न का जलवा

दिल्ली में होने वाले इंडियन कुटूर वीक को फैशन की दुनिया में सबसे बड़े फैशन वीक में एक माना जाता है। 25 जुलाई से शुरू हुए इस फैशन वीक का समापन 29 जुलाई को होगा। अभी तक इस कुटूर वीक में तरुण तहिलियानी, अंजू मोदी और फाल्गुनी एंड शेन पीकॉक जैसे कई दिग्गज डिजाइनर्स के लिए करीना कपूर, कंगना रनौत और अदिति राव हैदरी जैसी एक्ट्रेसेस ने अपने हुस्न का जलवा बिखेरा। इन मशहूर अदाकाराओं ने शो स्टॉपर बनकर इन जाने माने डिजाइनर्स के खूबसूरत डिजाइन्स को रैंप पर शोकेस किया।

कंगना रनौत ने दिखाया विक्टोरियन लुक

इंडियन कुटूर वीक के पहले दिन जब कंगना रनौत ने विक्टोरियन लुक में रैंप वॉक पर कदम रखा तो हर कोई बस उन्हें देखता ही रह गया। कंगना गोल्डन लहंगा चोली के साथ मरून कलर का लॉन्ग वेलवेट जैकेट पहनकर रैंप पर चली। इस जैकेट पर बेहद खूबसूरत गोल्डन एम्ब्रॉयडरी के काम किया गया था। एक्ट्रेस कंगना रनौत ने फैशन डिजाइनर अंजू मोदी के लिए रैंप वॉक किया। डिजाइनर अंजू मोदी का ये कलेक्शन विक्टोरियन एरा से प्रेरित था।

अदिति राव हैदरी ने लूट ली महफ़िल

कंगना रनौत के अलावा इंडियन कुटूर वीक के पहले दिन एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने भी रैंप वॉक पर अपने हुस्न का जलवा बिखेरा। फेमस फैशन डिजाइनर तरुण तहिलियानी के डिजाइन किये हुए ऑफ शोल्डर म्यूटेड पिंक लहंगे में अदिति राव हैदरी की खूबसूरती कहर ढा रही थी। तरुण तहिलियानी के लिए शो स्टॉपर बनकर अदिति राव हैदरी ने शो की पूरी लाइमलाइट अपने नाम कर ली। इस शो की थीम मॉडर्न इंडियन ब्राइड टू बी से प्रेरित थी।

करीना कपूर बनी गोल्डन गर्ल

फैशन डिजाइनर फाल्गुनी एंड शेन पीकॉक का इंडियन कुटूर वीक में ये डेब्यू शो था। अपने पहले ही शो में इन डिजाइनर्स ने करीना कपूर की खूबसूरती को गोल्डन लहंगे में रैंप पर उतारा। ऊपर से नीचे तक गोल्डन कलर के इस लहंगे में करीना कपूर ने फर ट्रिमिंग का दुपट्टा कैरी किया था। करीना कपूर की खूबसूरती को देखकर बस यही लग रहा था कि बेबो, ऐसा कोई नहीं है, जो दोबारा मुड़ कर तुम्हें नहीं देखेगा।

इमेज सोर्सः 

ये भी पढ़ें

ये क्या ! कार्तिक आर्यन और कृति सेनन ने कर ली ‘लुक्का छुप्पी’ शादी ?

आखिर किस ख़ुशी में इतना जमकर डांस कर रही हैं दिव्यांका त्रिपाठी, देखें वीडियो

अपनी कार से उतर कर सड़क पर नाचने लगी ये फेमस टीवी एक्ट्रेस, मुंबई पुलिस ने दी चेतावनी

ये क्या! करिश्मा तन्ना कर रही हैं मौनी रॉय की नकल, नागिन के रोल के बाद अब ड्रेस भी पहनी एक जैसी

Read More From फैशन