रिलेशनशिप

चाय पे बुलाया है? ऐसे करें Impress ‘उसके’ Parents को!

Garima Singh  |  May 5, 2016

आपको अपना ड्रीम लव मिल गया है। वो भी आप पर वैसे ही फिदा है जैसे आप उस पर । अब घरवालों को राजी करना है ! अपने ही नहीं उसके भी!!!! वो समय भी आ गया जब आप उसके parents से मिलने जा रही हैं…अब आप ये सोचकर परेशान हो रही हैं कि उनसे मुलाकत के दौरान क्या करें और क्या नहीं ! क्या पहनें और क्या नहीं ! तो आप सारी परेशानियां भूल जाइए क्योंकि Popxo है न आपके साथ। जानिए अपने boyfriend की फैमिली से पहली मुलाकात के do’s-n-dont’s

1.वाकई जानना ज़रूरी है

जितना ज्यादा से ज्यादा हो सके, उसके परिवार के बारे में जानकारी जुटाएं। जैसे उसके पैरेंट्स क्या करते हैं ? उन्हें क्या पसंद है क्या नहीं । उनकी हॉबीज़ क्या हैं और किन चीजों को लेकर वो passionate हैं। उनके बारे में ये सब बातें उनके बेटे से बेहतर कोई और आपको नहीं बता सकता।

2. टाइम का ध्यान रखें

उसके घर जाते समय का भी ध्यान रखें। ट्रैफिक सिचुएशन को ध्यान में रखते हुए थोड़ा पहले घर से निकलें ताकि ट्रैफिक की वजह से आपको देर न हो। आपका लेट होना उसकी फैमिली को disrespectful लग सकता है। इसलिए कुछ भी हो आपको समय से पहुंचना है। वह भी हड़बड़ाते हुए नहीं cool और calm कंडीशन में। यही होगा आपका उन पर आपका पहला impression भी!

3.प्यार भरे तोहफे

गिफ्ट लेना और देना हर किसी को पसंद होता है। Etiquette को ध्यान में रखते हुए पहली बार किसी के घर जाते समय खाली हाथ नहीं जाते। फिर यह तो special-one का घर है यहां तो खाली हाथ जाने का सवाल ही नहीं बनता। चॉकलेट गिफ्ट पैक हमेशा safest option रहता है। बोनस marks लेने के लिए आप उसके परिवार के लोगों की पसंद को ध्यान में रखकर गिफ्ट choose कर सकती हैं। जैसे उसकी मॉम का पसंदीदा perfume और उसके पापा के पसंदीदा brand की tie।

4. भूलकर भी न बनें stylish

कोई आपसे घूंघट निकालकर आज्ञाकारी बहू बनकर जाने के लिए नहीं कह रहा है। लेकिन आपको बहुत स्टाइलिश बनकर भी नहीं जाना है! ध्यान रखें shorts, शार्ट स्कर्ट तो बिल्कुल नहीं पहननी हैं। साथ ही ऐसी dresses को भी avoid करना है जिनमें आपके cleavage नज़र आते हों। और एक खास बात, बहुत मेकअप नहीं करना है। यह सही समय है अपनी प्राकृतिक खूबसूरती पर भरोसा करने का।

5. जब बात हो ‘बातों” की

आप किसी की personality से कितनी भी impress क्यों न हों अगर उसका way of talking आपको पसंद नहीं आता तो आप उससे दूरी बना लेती हैं । याद रखिए ऐसा हर किसी के साथ होता है। अगर आपके बात करने का तरीका उन्हें पसंद नहीं आया तो आपकी दिक्कत बढ़ सकती है। इसलिए बातों पर कंट्रोल रखना बहुत जरुरी है। यहां एक बार फिर आपको स्मार्टनेस दिखाने की जरुरत है। उससे पैरेंट्स की पसंद के subjects पूछें और उन पर latest information जुटाएं। जैसे उसके पापा को क्रिकेट पसंद है तो इस पर latest happenings की update लें। इससे आप उनकी पसंद के टॉपिक्स पर बात कर पाएंगी। ध्यान रखें बहस से बचना है और अपनी tone को normal रखना है।

6. तारीफ भी है जरुरी

प्रशंसा हर किसी को अच्छी लगती है। आप उसकी mother की cooking और उसके papa के home décor test की तारीफ कर सकती हैं। उसके siblings के हुनर को भी सराह सकती हैं। यहां आपको यह ध्यान रखना है कि आपका तरीका तारीफ करने वाला हो judge या criticize करने वाला नहीं।

7. बेशक आप Nervous होगीं

इस meeting से पहले आपका nervous होना लाज़िमी है। फिर भी आपको normal, polite, gentle और graceful बने रहना है। “Please” “Thank you” और “Sorry” जैसे basic manners नहीं भूलने हैं। इस meeting के दौरान आप अपने mobile phone से दूर ही रहें। याद रखें पीडीए (public display of affection) पॉलिसी कुछ मौकों पर न अपनाना ही बेहतर होता है।

8.मेहमान न बनें

उसकी फैमिली के साथ extra involvement show न करें। लेकिन!!!!! आपको मेहमान भी नहीं बने रहना है!!! टेबल सेट करने, नाश्ता सर्व करने जैसे कामों में मदद कर सकती हैं। भले ही उन्हें आपकी मदद की जरुरत न हो। अपने face पर प्यारी smile बनाए रखें। उनकी कोई बात या व्यवहार अजीब लगें तो परेशान न हों। याद रखें उनके बेटे को आपसे प्यार हो गया है तो उन्हें भी हो ही जाएगा।

 

gifs: tumblr.com, giphy.com

Read More From रिलेशनशिप