फैशन

Fashion Tips: रेगुलर प्लाजो के ऊपर इस तरह के टॉप करें वियर और अपने लुक को करें इंहेंस

Archana Chaturvedi  |  Aug 21, 2023
Fashion Tips: रेगुलर प्लाजो के ऊपर इस तरह के टॉप करें वियर और अपने लुक को करें इंहेंस

फैशन ट्रेंड तेजी बदलता रहता है, इसी वजह से सस्टेनेबल फैशन पर इन दिनों खासतौर पर ध्यान दिया जा रहा है। मौजूदा समय में प्लाजो पैंट का ट्रेंड बेहद पॉपुलर चुका है। क्योंकि ये पैंट पहनने में बहुत आरामदायक हैं। प्लाज़ो पैंट की खास बात ये भी है कि इसे हर उम्र की महिलाएं अलग-अलग स्टाइल में पहन सकती हैं।

काफी हद तक प्लाजो पैंट का फ्लेयर आपको नाइटवियर जैसा लगेगा। इसे देखकर शायद आप खरीदने का मन न बनाएं, लेकिन कम्फर्ट फैशन फेमिनन बॉडी शेप इसे अपनाने के लिए आपको मजबूर कर देगी। प्लाज़ो पैंट सबसे कंर्फ्टेबल तरह की पैंट है और उतनी ही ट्रेंडी भी है। ऑफिस वियर से लेकर क्लासी लुक के लिए आप प्लाजो पहन सकती हैं। लोग अक्सर प्लाज़ो पैंट के ऊपर कुर्ता पहनते हैं। लेकिन आप प्लाज़ो पैंट के साथ कई तरह के वेस्टर्न लुक भी कैरी सकती हैं। 

जानिए रेगुलर प्लाजो के ऊपर किस तरह के टॉप करें वियर | how to wear palazzo in different ways Fashion Tips in Hindi

इस आर्टिकल में हम आपके सामने कुछ ऐसे ही ऑप्शन लेकर आए हैं, आइए एक नजर डालते हैं किरेगुलर प्लाजो के ऊपर किस तरह के टॉप करें वियर करने चाहिए –

प्लाजो के साथ ब्रालेटब्लाउज़ विथ जैकेट

अगर आप किसी वेडिंग या फेस्टिव फंक्शन अटैंड कर रही हैं और बिल्कुल सिंपल एथनिक लुक ट्राई करना चाहती हैं तो प्लाजो के साथ ब्रालेटब्लाउज़ कैरी करें। इसके साथ आप एथनिक जैकेट या फिर लॉन्ग श्रृग भी वियर कर सकती हैं। अगर आप ब्राइड्समेड हैं, तो इस तरह के लुक को ट्राई कर सकते हैं। इसके साथ एक्सेसरीज़ भी कैरी की जा सकती हैं। 

ऑफ शोल्डर टॉप और प्लाजो पैंट

यह लुक ऑफिस पार्टी या वीकेंड मूवी प्लान के लिए परफेक्ट है। इससे आप ट्रेंडी लुक बना सकती हैं। इसके साथ हील्स जरूर से कैरी करें।

टैंग टॉप और प्लाज़ो

इस स्टाइल को परफेक्ट और समान रूप से कंर्फ्टेबल लुक के लिए पहना जा सकता है। आप बिल्कुल टैन टॉप के ऊपर ऑक्सीडाइज़्ड लॉन्ग नेकपीस या सूती दुपट्टा पहन सकती हैं। इससे आपका लुक निखर कर आएगा।

डेनिम शर्ट और प्लाज़ो

एक आरामदायक ऑफिस आउटफिट तो हर कोई चाहता है। एक डेनिम शर्ट और हाई वेस्ट प्लाज़ो एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन हो सकता है। ये बैगी लुक आपको काफी ट्रेंडी दिखाता है।

शॉर्ट कुर्ती और प्लाज़ो

शॉर्ट कुर्ती आजकल हर किसी को पसंद आ रही है। इसके नीचे जींस की जगह प्लाज़ो भी बहुत अच्छा लगेगा। साथ ही इस स्टाइल को ऑफिस, रेगुलर वियर या बाहर जाने के लिए भी पहना जा सकता है। इस पर ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी बेहद खूबसूरत लगती है।

Read More From फैशन