Make Up Trends and Ideas

डुअल टोन लिप लुक पाने के लिए फॉलो करें ये Easy Tips

Megha Sharma  |  Oct 20, 2020
डुअल टोन लिप लुक पाने के लिए फॉलो करें ये Easy Tips

इस सीज़न में ट्रेंडी आर्ट फॉर्म लोगों की पसंद बनता जा रहा है। आकर्षक और नई नेल आर्ट्स से लेकर बॉडी पेंट तक और भी ना जाने क्या-क्या इन दिनों ट्रेंड में है। ऐसे में मेकअप के साथ कई लड़कियां नई चीजे या लुक्स भी ट्राई करने लगी हैं। इसी ट्रेंड को फॉलो करते हुए कई लड़कियां अलग-अलग तरीके से लिपस्टिक भी लगाने लगी हैं और ये लुक्स वाकई बहुत खूबसूरत लगते हैं। इस वजह से आज हम आपके लिए कुछ डुअल शेड लिपस्टिक लुक्स (Dual Tone Lip Look) आइडिया लाए हैं, जो आपको वाकई बहुत पसंद आएंगे।

डुअल टोन लिप्स चाहिए तो फॉलो करें ये स्टेप्स- Follow These Steps To Achieve Dual Tone Lips Look sin Hindi

सबसे पहले अपने लिप्स को मॉइश्चराइज़ कर लें

यह सबसे ज़रूरी स्टेप है, जिसे अधिकतर महिलाएं शुरुआत करने से पहले भूल जाती हैं लेकिन लिप्स पर कैमिकल प्रोडक्ट्स लगाने से पहले उन्हें नरिश करना बहुत ही ज़रूरी होता है, नहीं तो आपको होंठ डार्क और डल हो जाते हैं। इस वजह से याद रखें कि आप अपने होंठों पर पेट्रोलियम जेली, घी या फिर नारयिल का तेल लागाएं। लिप आर्ट करने से एक घंटे पहले आपको होठों को मॉइश्चराइज़ कर लेना चाहिए। इससे आपका अपीरयरेंस बेहतर लगेगा और आपके होठं स्वस्थ भी रहेंगे। 

सेंटर डुअल शेड लुक के लिए

सेंटर डुअल शेड लुक (Center Dual Shade Look) के लिए आपको एक डार्क शेड की अच्छी क्वालिटी का मैटेलिक लिपस्टिक चाहिए। पहले डार्क लिपस्टिक लगाएं और फिर इसे सूखने दें। इसके बाद अपने लिप्स के बीच के हिस्से में हल्के शेड की लिपस्टिक लगाना शुरू करें। ध्यान रखें कि आप हल्के शेड को कॉर्नर में ना लगाएं। अच्छे से स्मज करने के लिए आप ईयरबड का इस्तेमाल  कर सकती हैं। अब इसे सूखने दें और बस हो गया। कंसीलर से अपनी लिपस्टिक को सेट कर लें ताकि वो अधिक स्मज ना हो। 

लिप्स के कॉर्नर में डुअल शेड लुक के लिए

यह लुक पहले वाले से काफी अलग है। दरअसल, ये देखने और लगाने दोनों तरह से ही पहले वाले से अलग है। इस लुक के लिए आपको सबसे पहले अपनी पसंद की कलर पैंसिल से लिप्स पर आउटलाइन बनानी है। इसके बाद डार्क शेड को लगाना है और सूखने देना है। इसके बाद उसी लिपस्टिक के हल्के शेड को कॉर्नर में लगाना है। अंत में कंसीलर से लिपस्टिक को सेट करना है।

डुअल कलर लुक के लिए

डुअल कलर लुक क्रिएट करना सबसे आसान है। इसके लिए आपको केवल दो अलग-अलग शेड की लिपस्टिक चाहिए। इसके बाद सबसे पहले न्यूट्रल शेड से लिप्स को लाइन कर लें। इसके बाद पहले नीचे के लिप्स पर एक कलर की लिपस्टिक लगाएं और सुखा लें। अब दूसरे कलर की लिपस्टिक को ऊपर के होठों पर लगाएं और सुखा लें। दोनों लिपस्टिक के पूरी तरह से सूख जाने तक अपने मुह को खुला रखें नहीं तो आपकी लिपस्टिक खराब हो सकती है। कॉर्नर को शार्प लुक देने के लिए कंसीलर लगाएं और बस आप तैयार है।

https://hindi.popxo.com/article/baba-ramdev-natural-hair-care-tips-in-hindi

लिपस्टिक हटाने के बाद करें ये काम

प्री और पोस्ट मेकअप लिप केयर बहुत ही ज़रूरी है। अगर आप अपने होठों का ध्यान नहीं रखती हैं तो इससे वो डार्क और काले पड़ सकते हैं। इस DIY लिप मास्क का इस्तेमाल करें और अपने होठों को स्वस्थ रखें। थोड़े से बादाम को ग्राइंड कर लें और फिर इसमें थोड़ा सा दूध मिला लें। दोनों को अच्छे से गुलाब जल में मिला लें और एक पेस्ट बना लें। अब इसमें शहद डालें और अपने होठों पर लगाएं। कम से कम 20 मिनट तक इसे लगा रहने दें और फिर गर्म पानी से धो लें। इस मास्क का इस्तेमाल करने से आपके होठं एक दम स्वस्थ और पिंक हो जाएंगे। 

https://hindi.popxo.com/article/sardiyo-ke-liye-best-body-lotions-kaun-sa-hai-in-hindi

Read More From Make Up Trends and Ideas