Natural Care

इन घरेलू नुस्खों की मदद से जानिए घर पर पील ऑफ मास्क बनाने का तरीका

Supriya Srivastava  |  Jan 18, 2021
Peel off mask, पील ऑफ मास्क, Skin Care
धूल-मिट्टी और प्रदूषण से चेहरे की त्वचा को काफी नुकसान पहुंचता है। सूरज से निकलने वाली यूवी किरणें भी स्किन के लिए नुकसानदायक होती है। त्वचा की खूबसूरती बरकरार रखने के लिए हमें ज़रूरत होती है, ऐसे फेस मास्क की जो स्किन पर सख्त न हो और चेहरे से धूल-मिट्टी व गंदगी के कणों को भी आसानी से साफ कर दे। इसके लिए हम बाजार में उपलब्ध ब्यूटी प्रॉड्क्ट का इस्तेमाल करते हैं। मगर हर ब्यूटी प्रोडक्ट हमारी स्किन को सूट कर जाए, ऐसा ज़रूरी नहीं। चेहरे से धूल-मिट्टी व गंदगी को साफ करने के लिए पील ऑफ मास्क (Peel off mask) सबसे बेहतर होता है। अगर आप बाजार में मिलने वाला पील ऑफ मास्क (Peel off mask) इस्तेमाल नहीं करना चाहते तो घर पर भी इन्हें आसानी से बना सकते हैं।
https://hindi.popxo.com/article/chehre-par-chamak-lane-ke-ghrelu-upay-in-hindi

घर पर पील ऑफ मास्क बनाने का तरीका

पील ऑफ मास्क (Peel off mask) का इस्तेमाल स्किन को सॉफ्ट और टाइट रखने के लिए किया जाता है। इसके अलावा घर पर बना पील ऑफ मास्क हर तरह से केमिकल फ्री होता है। यह फ्रेश होने के साथ स्किन पर कठोर भी नहीं होता। जानिए घर पर पील ऑफ मास्क बनाने का तरीका।

1- आधा कप ग्रीन टी का पानी में 1 चम्मच जेली पाउडर (जेलेटिन) आधा चम्मच एलोवेरा जेल। तीनों को तब तक मिक्स कर जब जब ये अच्छे से घुल न जाएं। जेलेटिन यानी जेल पाउडर पील ऑफ मास्क की तरह काम करता है। ध्यान रहे ये मिश्रण ज्यादा पतला न हो, जिससे ये चेहरे पर अच्छे से चिपक सके। मास्क पील ऑफ (Peel off mask) करने के बाद चेहरे को पानी से धो लें। 
2- दो टेबल स्पून अंडे के सफेद भाग में 1 चम्मच नींबू मिलाकर ब्रश की मदद से चेहरे पर लगा लें। अब फेस पर टिशू पेपर रखें और बचे हुए मिश्रण को उसके ऊपर लगाएं। अच्छे से सूख जाने के बाद टिशू पेपर को मास्क की तरह चेहरे पर से उतार दें। 
3- दो बड़े चम्मच ब्राउन शुगर, एक छोटा चम्मच शहद और एक छोटा चम्मच गुलाब जल लें। इन तीनों चीजों को एक बाउल में लेकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब इसे चेहरे पर लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। जब ये सूख जाए तो गीली उंगलियों से रब करते हुए इसे निकाल लें और फिर चेहरे को पानी से धो कर साफ कर लें। 

4- एक अंडे के सफेद भाग में दो चम्मच संतरे का रस मिलाएं। दोनों को अच्छी तरह से मिक्स करके रुई की मदद से अपने चेहरे पर लगा लें। चेहरे पर एक बार जब ये सूख जाए तो इसके ऊपर एक बार और इस मिश्रण को एप्लाई करें। यानी आपको इसे चेहरे पर डबल कोट करना है। अच्छी तरह सूख जाने के बाद इसे चेहरे से निकाल लें और फेस को पानी से धो लें। इसका इस्तेमाल आप हफ्ते में 2 बार कर सकते हैं।    
5- संतरे के छिलके को धूप में कम से कम दो दिन सुखा कर उसका पाउडर बना लें। अब 1 कप पानी उबा लें। ध्यान रहे उबालते समय गैस मीडियम आंच पर होनी चाहिए। अब इसमें चीनी डाल कर मिश्रण को आधा होने तक पकाएं। इसके बाद मिश्रण में 1 चम्‍मच सूखा संतरे के छिलके वाला पाउडर मिलाएं और थोड़ा ठंडा होने के बाद चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट बाद जब यह सूख जाए तब इसे ऊपर की ओर निकालें। 

POPxo की सलाह- अगर आप एक बेहतरीन शीट मास्क की तलाश में हैं तो My Glamm का GLOW IRIDESCENT BRIGHTENING SHEET MASK आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। 

Read More From Natural Care