Love

लड़का ये 14 काम करता है पर सिर्फ उस (Special) लड़की के लिए!

POPxo Team  |  May 5, 2016
लड़का ये 14 काम करता है पर सिर्फ उस (Special) लड़की के लिए!

जब किसी लड़के को आपसे प्यार हो जाए तो ये समझना बिल्कुल भी मुश्किल नहीं होता क्योंकि अक्सर झल्ले माने जाने वाले लड़के उस वक्त वो सारे काम करते हैं जिसकी उनसे उम्मीद नहीं की जाती है। पर ये सारे काम होते हैं सिर्फ़ आपके लिए! अगर आपका Guy से सब कुछ करता है, तो उससे पूछे बिना ही समझ लें कि वो आपसे बहुत-बहुत-बहुत प्यार करता है!

1. वो अपना खाना शेयर करता है

जबकि उसे पता है कि वो जो खा रहा है वो उसका फेवरेट है, और उस खाने के लिए वो कुछ भी कर सकता है.. पर उसकी priority हैं आप।

2. वो आपका बैग भी उठाता है

वो भी बिना कुछ बड़बड़ाए। उसे एहसास है कि आप थक गई हैं तो उसे ये करना चाहिए।

3. वो आपके साथ रोमांटिक फिल्में देखता है

और सास-बहू वाले सीरियल्स भी, जिन्हें वो कभी देखना नहीं पसंद करता। साथ ही आप भी उसके साथ एक्शन और थ्रिलर फिल्में देखती हैं।

4. वो आपको बांहों में भरता है

और कई बार आप दोनों वैसे ही सो जाते हैं, soooo sweet na!

5. वो कभी-कभी अपना बहुत important match मिस कर देता है

क्योंकि उस वक्त आप ने कुछ और प्लान किया था। अब ये तो बहुत बड़ी बात है बॉस!!!

6. वो अपना play station भी pause कर देता है अगर..

आपकी कॉल आ जाती है, अब इससे बड़ा सबूत क्या होगा? 😀

7. वो अपनी फैमिली के बारे में सबकुछ बताता है

और आपकी फैमिली की भी पूरी जानकारी रखता है।

8. वो चाहता है कि वो जहां भा जाए आप उसके साथ हों

फिर चाहें वो किसी दोस्त की पार्टी हो या कोई holiday trip..

9. वो ऐसी जगहों पर भी जाता है जो उसे नहीं पसंद

और ऐसे खड़ूस लोगों से भी मिलता है जो उसे नहीं पसंद, सिर्फ़ इसलिए क्योंकि वो आपको पसंद हैं।

10. वो आपसे अपनी लाइफ का सब कुछ शेयर करता है

और दिल खोलकर सब बताता है – past, present, future.

11. उसे publicly भी आपको पैम्पर करने में कोई प्रॉब्लम नहीं है

या फिर हो सकता है कि वो कंट्रोल ही नहीं कर पाता। 😉

12. वो आपकी दिन भर की कहानी सुनता है

और आपकी बकबक भी, भले ही उसे उसमें कोई इंट्रेस्ट न हो।

13. उसका वीकेंड का कोई खास प्लान न भी हो

तो सबसे खूबसूरत प्लान होता है कि आप दोनों पूरे वीकेंड साथ रहें।

14. आप उसे लेकर कभी insecure फील नहीं कर सकतीं

क्योंकि वो आपको कभी ऐसा फील होने ही नहीं देता। वो आपसे इतना प्यार करता है कि आप उसकी loyalty पर कभी सवाल ही नहीं उठा सकतीं।

अगर आपका Guy भी ऐसा ही है, तो उसे कस के पकड़ लें और कहीं जानें न दें। 🙂

Gifs:Tumblr.com

यह स्टोरी POPxo हिन्दी के लिए Riwa Singh ने लिखी है।

यह भी पढ़ें: Science Says: लड़कों के लिए ज्यादा मुश्किल होते हैं Heart-Breaks!

यह भी पढ़ें: Sorry Girls! ये 10 Signs बताते हैं अब वक्त है उसे Bye बोलने का!

Read More From Love