Love

आपको Miss करते हुए ये 8 काम करता है वो…How Cute!!

Riwa Singh  |  May 5, 2016
आपको Miss करते हुए ये 8 काम करता है वो…How Cute!!

आपको “I miss you” कहना guys के लिए एक tough task है। वो अपनी फीलिंग्स को ज़ाहिर नहीं करते.. अक्सर तब भी नहीं जब वो उसमें उलझ जाते हैं। अपना इमोशन डिस्प्ले करने की उनमें आदत नहीं होती.. पर अगर आप उसके करीब नहीं हैं और आपका guy आपको मिस करता है तो इनमें से कुछ वो भी ज़रूर करता होगा।

1. टीवी सीरियल्स

वो आपको याद करते हुए टीवी देखने लगता है। न-न.. WWE नहीं! आपका फेवरेट बिग बॉस! जिसके लिए आप शाम से ही परेशान हो जाती थीं.. आपका पसंदीदा सीरियल देखकर वो आपको फील करता है।

2. आंखों की एक्सरसाइज़

आप उसके साथ नहीं हैं तो आपकी तस्वीर ही सही। वो आपकी फेसबुक प्रोफाइल के सारे फोटो देखता है..पुरानी यादों को ताज़ा करता है। तो अगर ऐसे में आपको अपनी किसी पुरानी पिक पर उसकी “like” का नोटिफिकेशन मिले तो ये समझ लें कि आपको मिस किया जा रहा है।

3. Creativity का बुखार

वो जब आपको बहुत मिस करने लगता है तो आपके लिए कुछ लिखने की कोशिश करता है.. कई बार आपको उसका write-up बाद में पढ़ने को भी मिलता है पर कभी-कभी वो सब कुछ लिखने के बाद भी आपको कुछ नहीं दिखाता और एक छोटा-सा मैसेज send करता है। 🙂

4. प्लानिंग्स.. ढेर सारी

वो बहुत कुछ प्लान करता है.. इसलिए नहीं कि आप बाहर हैं, बल्कि इसलिए ताकि जब आप आ जाएं तो आप दोनों उस प्लान को फॉलो करें। जैसे – मूवी देखना, कहीं बाहर जाना वगैरह-वगैरह। और इन्हीं ख्यालों में वो आपको अपने बाहों में महसूस करता है।

5. टाइम आउट

वो अपने दोस्तों के साथ टाइम बिताता है ताकि उसे घर में अकेले न रहना पड़े। वो नहीं चाहता कि घर जाए और वहां आप न हों। कई बार वो अपने दोस्तों के यहां ही stay करता है ताकि जब वो घर जाए तो आप उसका इंतज़ार कर रही हों और वो आपको “welcome kiss” दे सके।

6. वर्क आउट

वो अपना टाइम स्पेंड करने के लिए जिम चला जाता है.. साथ ही ये भी सोचता है कि जब आप आएंगी तो वो आपको और भी फिट एंड फाइन मिलेगा। आपको पता है Rome was not built in a day.. लेकिन मुझे यकीन है कि आप उसे discourage करना नहीं चाहेंगी।

7. Volume बढ़ा..

अब वो आपका फेवरेट गाना सुनते वक्त वॉल्यूम बढ़ा देता है और आपको मिस करते हुए मुस्कुराता भी है। अगली बार अगर वो गाना आप उससे सुनें तो समझ जाएं।

8. फोन का चक्कर.. बार-बार

शायद आप इस बात पर यकीन न करें.. लेकिन जब वो आपको मिस करता है और disturb नहीं कर सकता तो दिन में कई बार अपना फोन चेक करता है। शायद आपकी कोई missed call हो.. या फिर मैसेज। 😉 🙂

GIFs: tumblr.com

Read More From Love