ब्यूटी

लव अगेन एक्टर प्रियंका चोपड़ा ने अपनी फिल्मों से शुरू किया था ये 5 हेयर ट्रेंड्स

Garima Anurag  |  Feb 16, 2023
Priyanka Chopra Hair Styles

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आने वाली हॉलीवुड फिल्म लव अगेन को लेकर चर्चाओं में है। जब से इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ है प्रियंका के फिल्म में गर्ल नेक्स्ट डोर लुक्स से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। फिल्म के लिए प्रियंका ने अपने हेयर स्टाइल उनके नॉर्मल हेयर लुक से अलग दिख रहा है। इसे देखकर ये कहना गतव नहीं होगा कि एक्ट्रेस के लिए ये पहली बार नहीं है जब उन्होंने किसी फिल्म के लिए नया हेयर स्टाइल ट्राई किया हो। प्रियंका ऐसा पहले भी कर चुकी हैं और हर बार उनका हेयर लुक यंग गर्ल्स के बीच काफी ट्रेंडी रहा है।

लव अगेन में एक्ट्रेस ने रखा है शैग हेयरकट विथ फ्रिंज

साभार- यूट्यूब

फिल्म लव अगेन के ट्रेलर में प्रियंका का शैग हेयरकट आसानी से नोटिस होने वाला है। शैग हेयर कट का मलतब होता है बहुत सारे लेयर्स जो कि खासतौर से चेहरे के आसपास होते हैं। ये हेयरकट 2023 के आने के पहले से ही काफी ट्रेंड में रहा है और इस साल भी लोग इसे जरूर ट्राई करेंगे। प्रियंका को शैग हेयरकट के साथ मेसी फ्रिंज भी दिया गया है।

दोस्ताना में प्रियंका का स्टेप कट

साभार- यूट्यूब

इस फिल्म में प्रियंका ने मॉडर्न देसी गर्ल के किरदार के लिए अपने बालों को स्टेप कट में रखा था। एक्ट्रेस के स्टेप कट में लेयर्स बहुत अलग से दिखी और ये दूर-दूर सेट किए गए थे। प्रियंका के इस लुक को स्मूथ टच देने के लिए कर्टेन बैंग्स और अंदर की तरफ ब्लो-ड्राईिंग को भी यूज किया गया था।

अंजाना अंजानी में लेयर्ड लॉब

साभार- यूट्यूब

लेयर्ड लॉब यानि लेयर्ड लॉन्ग बॉब हेयरकट। इस फिल्म में प्रियंका ने अपने रेबेलियस किरदार के लिए लॉन्ग बॉब हेयरकट अपनाया था।

फैशन में एक्ट्रेस ने रखा था चॉपी लेयर्स 

साभार- यूट्यूब

हालांकि इस फिल्म में प्रियंका ने कई हेयरलुक अपनाया था, लेकिन फिल्म में उनका ये लुक काफी यादगार था। इस लुक के लिए एक्ट्रेस ने शॉर्ट हेयर रखे थे, लेकिन उनके लेयर्स आसपास थे और पास में मिक्स होते हुए नहीं थे।

बेवॉच में एक्ट्रेस ने रखे थे लॉन्ग हेयर्स

साभार- यूट्यूब

इस फिल्म में प्रियंका ने अपने बालों को लॉन्ग रखा था और इनमें सिर्फ टेक्सचर के लिए हल्के लेयर्स थे। एक्ट्रेस के बाल में रेड कलर का टिंट भी था।

निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा और बेटी मालती मेरी के साथ शेयर की Winter Holidays की शानदार Pics, देखें

इस नवरात्रि आप भी ट्राई करें ये आसान और स्टाइलिश हेयरस्टाइल्स

Read More From ब्यूटी