Love

आप में ये 8 Weird चीज़ें भी लगती हैं लड़कों को Attractive!

Riwa Singh  |  May 5, 2016
आप में ये 8 Weird चीज़ें भी लगती हैं लड़कों को Attractive!

लड़कों को आप में बहुत सारी चीज़ें पसंद होती हैं जैसे आपकी स्माइल, आपका sense of humour वगैरह-वगैरह पर आप ये जानकर हैरान हो जाएंगी कि उन्हें आप में वो सारी चीज़ें भी पसंद हैं जो आपको weird लगती हैं। आइए जानें क्या हैं वो –

1. आपका accent

हर इंसान के बात करने का अपना स्टाइल या accent होता है। आपको अपना accent शायद अजीब या अटपटा लग रहा हो पर उसे आपका वो ही अंदाज़ पसंद है। वो आपको आपके उसी अंदाज़ से पसंद करता है और हो सकता है उसे आप में वो accent ही सबसे ज्यादा पसंद हो।

2. आपके उलझे हुए बाल

आप जब उसके सामने तैयार होकर जाती हैं तो उसे अच्छा लगता है पर जब आप उलझे हुए बालों में और ढीले पजामे में भी उससे मिलती हैं तो उसे उतना ही प्यार आता है.. क्योंकि उस वक्त उसे आपका बिना मेकअप लुक बहुत पसंद आता है।

3. आपको डरा हुआ देखना

अब आपको लगेगा कि आप ने आजतक तो यही सुना था कि लड़कों को बोल्ड लड़कियां पसंद हैं फिर डरी-सहमी लड़की उन्हें कैसे attractive लगती है? दरअसल यहां हमेशा डरी रहने वाली लड़की की बात नहीं हो रही। अगर आप कुछ देखकर या किसी भी चीज़ से अचानक से डर जाती हैं तो उसे आप पर बहुत प्यार आता है। आप डरती हुई उसे पकड़कर सिकुड़ जाती हैं और वो आपको comfortable फील कराता है, ये सब उसे अच्छा लगता है।

4. आपके glasses

जी हां, लड़कों को आप चश्मे में ज्यादा खूबसूरत लगती हैं, ये फैक्ट है। अब जब ये पता ही है तो फालतू में contact lenses के चक्कर में क्यों पड़ना?

5. Stretch marks

आपको वो स्ट्रेच मार्क्स बहुत खराब लगते होंगे और आप उनकी वजह से embarrass भी फील करती होंगी पर उन्हें वो आपका devotion याद दिलाते हैं जब आप ने उनके बच्चे को अपनी कोख में जगह दिया था। इस बात पर किसे प्यार नहीं आएगा भला, इसलिए वो इमोश्नल हो जाते हैं।

6. आपका towel head

आपको थोड़ा अजीब तो लगता ही होगा बालों में तौलिया लपेटकर अपने पार्टनर के सामने आने में, पर उसे आपका वो फ्रेश लुक बहुत-बहुत पसंद है। स्पेशियली अगर आपके बाल लम्बे हों।

7. जब आप मेकअप लगाती हैं

आप चाहती हैं कि आप तैयार होकर ही उसके सामने जाएं उससे पहले वो आपको न देखे पर वो चाहता है कि वो आपके पास खड़ा होकर सुकून से देखे कि आप कैसे तैयार हो रही हैं। आप किस तरह अपने गालों पर पाउडर और फिर ब्लश लगाती हैं, कैसे आंखों में काजल भरती हैं।

8. जब आप उसकी शर्ट पहनती हैं

और सच मानिए उसकी ओवरसाइज़ शर्ट में आप जैसा भी फील करें, वो आपको उस वक्त शरारत भरी निगाहों से देखने लगता है। आप इस weird हालत में कहीं बाहर नहीं जा सकतीं पर वो आपको ऐसे भी बहुत पसंद करता है।

देखिए न! क्या आप ने सोचा था कि आप उसे ऐसे भी पसंद आ सकती हैं? पर इन लड़कों का कुछ नहीं कर सकते। जब ये आपको प्यार करते हैं तो आपके हर अंदाज़ से प्यार करते हैं। 🙂

Gifs: Tumblr.com

यह भी पढ़ें: लड़कियों से बात करते हुए आखिर क्या सोचते हैं लड़के!!

यह भी पढ़ें: लड़के करते हैं ये 13 काम ब्रेकअप के बाद!

Read More From Love