रिलेशनशिप

आपकी इन 7 Skills से Impress हुए बिना नहीं रह पाते लड़के!

Riwa Singh  |  May 5, 2016
आपकी इन 7 Skills से Impress हुए बिना नहीं रह पाते लड़के!

हम लड़कियां सदियों से पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि ऐसा क्या है जिससे लड़के impress होते हैं। उन्हें कैसे impress किया जा सकता है? आज इसका जवाब ढूंढ लाए हैं हम।

1. आपकी culinary skills

यकीन मानें, ये skills लड़कों को impress करने में किसी जड़ी-बूटी से ज्यादा असरदार हैं। आप ने सुना तो होगा ही कि इनके दिल का रास्ता पेट से होकर गुज़रता है, तो अब शुरू हो जाएं और किचन में अपना कमाल दिखाएं।

2. Music

जी हां, music के तारों के साथ सिर्फ़ आपके ही नहीं उसके दिल के तार भी जुड़े होते हैं। आपको बहुत पसंद है न कि वो आपके लिए गाना गाए, गिटार बजाए? उसे भी पसंद है कि आप perform करें तो वो आपको जी भरकर देखे।

3. Self-defence

आपको ये बात हैरान कर सकती है कि जो लड़के आपको नाज़ुक और कोमल समझते हैं वो आपको strong क्यों देखना चाहेंगे भला पर सच्चाई यही है मेरे दोस्त कि उन्हें वो लड़की बहुत attract करती है जो अपना स्टैंड ले सके। जो अपनी सुरक्षा कर सके, और अगर आप martial arts की मल्लिका हैं फिर तो कोई आपसे impress हुए बिना रह ही नहीं सकता।

4. Well-toned belly

जब आपको 6 pack abs वाले लड़के पसंद आते हैं तो उन्हें flat belly क्यों न पसंद आए? और आपको भी तो यही पसंद है। है न?

5. Intelligence

हम लड़कियां खूबसूरत तो होती ही हैं पर जहां ‘beauty with brain’ का combination हो वहां लड़के बहुत ही जल्दी impress हो जाते हैं। तब उन्हें लगता है कि आप exclusive हैं।

6. Humour

अगर आप में sense of humour है तो आप खुशमिजाज़ इंसान हैं। आपसे दोस्ती आसान है और सबसे बड़ी बात ये कि ये होशियार लड़के आपको tubelight नहीं समझेंगे। आप उनकी बातें तुरंत कैच कर के जवाब दे देती हैं। ऐसे में आप पर फिदा होना तो बनता है न।

7. डिबेट.. मगर politely

आपको अपनी बात रखना आना चाहिए। पर बात रखने का एक तरीका होता है, विरोध करने का भी एक तरीका होता है। अगर आप विरोध करते हुए आक्रामक नहीं होतीं और मुस्कुराहट के साथ अपनी बात रखती हैं तो वो आप पर ऐसे ही मर मिटते हैं।

Gifs: Tumblr.com

यह भी पढ़ें: हर लड़की Enjoy करती है ये 7 Cute Moments उसके करीब आने के बाद

Read More From रिलेशनशिप