Love

लड़के करते हैं ये 13 काम ब्रेकअप के बाद!

POPxo Hindi  |  May 5, 2016
लड़के करते हैं ये 13 काम ब्रेकअप के बाद!

Breakup जैसी चीज़ें किसी के लिए भी आसान नहीं होतीं। हम लड़कियां अपने ब्रेकअप के बाद बहुत रोती हैं और मायूस रहती हैं और दिल के एक कोने में ये फील करती हैं कि वो लड़का बहुत खुश होगा। असल में लड़कों के लिए भी ये दौर उतना ही मुश्किल होता है। हम आपको बता रहे हैं वो काम जो लड़के करते हैं ब्रेकअप के बाद, इससे उबरने के लिए।

1. दोस्तों के साथ घूमना..

ताकि उनका मन दूसरी चीज़ों में लगा रहे और वो अपने ब्रेकअप से जितना हो सके दूर रहें।

2. खूब ड्रिंक करना

उन्हें पता नहीं क्यों ब्रेकअप से उबरने का ये तरीका बहुत सटीक लगता है। कई बार तो पीते-पीते देवदास वाली हालत में आ जाते हैं।

3. तुरंत ही किसी दूसरी लड़की के साथ रिलेशन

ताकि पिछले रिलेशन से बाहर निकल सकें। पर वो उसे भुला नहीं पाते।

4. ड्रिंक कर के अपनी ex को फोन करना

और मन की सारी भड़ास निकालना। फिर सुबह जब उन्हें पता चलता है कि उन्होंने ऐसा किया है तो वे खूब पछताते भी हैं।

5. शहर या वो इलाका बदल देना जो उसकी याद दिलाता हो

लड़कों को लगता है कि जितना हो सके उन चीज़ों से दूर रहना ही बेहतर है नहीं तो वे बाहर नहीं निकल पाएंगे।

6. Commitment से कोसों दूर भागना

क्योंकि अब वो किसी पर यकीन करना चाहते ही नहीं। उन्हें प्यार से नफ़रत हो जाती है।

7. झल्ले बनकर रहना

जैसे दाढ़ी बढ़ा लेना। अक्सर लड़के ब्रेकअप के बाद अपने लुक्स पर ध्यान देना बंद कर देते हैं..  बाल और दाढ़ी बढ़ा लेते हैं। ये तो इतना कॉमन है कि कई बार बिना शेव किए किसी उदास लड़के को देखकर लगता है कि उसका ब्रेकअप हो गया है।

8. ऐसे शो करना जैसे कुछ हुआ ही न हो

जबकि अंदर से वो बहुत घुट रहे होते हैं। बहुत ही ज्यादा परेशान होते हैं।

9. रातभर रोना

और दिन भर झूठी मुस्कुराहट लिए घूमना। उन्हें रोने के लिए भी ज़माने से छुपने की ज़रूरत पड़ती है। वो सबके सामने रोना नहीं पसंद करते।

10. Ex की पूरी जानकारी रखना

वो कहां है, किसके साथ है, कैसी है इन सबकी जानकारी रखना। Basically वो उसे stalk करना शुरू कर देते हैं।

11. खुद को चोट पहुंचाना

कभी-कभी वो बहुत destructive भी हो जाते हैं और बदला लेने की कोशिश में खुद को ही नुकसान पहुंचाते हैं।

12. Girlfriend को खूब सारी गालियां देना

और कभी-कभी अपने रिलेशन की पर्सनल बातें भी सबसे शेयर करना। वो कई बार इतने हताश हो जाते हैं कि उन्हें कुछ अच्छा सूझता ही नहीं।

13. वो सबकुछ करना जो ex-girlfriend ने मना किया था

फिर चाहें वो जंक फूड खाना हो या उन लोगों से बात करना जिन्हें वो पसंद नहीं करती थी। अपने रिलेशनशिप के दौरान उसने जिन लोगों को फेसबुक पर ब्लॉक करवाया था उनसे भी अब ये कॉन्टैक्ट करते हैं।

यह भी पढ़ें:

Life के बारे में Celebs के ये फंडे आप ज़रूर Follow करना चाहेंगी

ये हैं Propose करने के 5 सबसे Amazing अंदाज़!!

माता-पिता को खोने के गम को कैसे कम करें

Read More From Love