Love

ये 9 बेहतर आइडिया आपके पार्टनर का बर्थडे बना देंगे और भी स्पेशल

Archana Chaturvedi  |  May 5, 2016
ये 9 बेहतर आइडिया आपके पार्टनर का बर्थडे बना देंगे और भी स्पेशल

अपने लव पार्टनर के बर्थडे पर गिफ्ट्स को लेकर आप भी परेशान रहती होंगी कि उन्हें क्या दें। पर सच कहें तो ये इतना भी मुश्किल नहीं होता है.. क्योंकि बर्थडे है तो गिफ्ट मिलेगा ही, ये उसे भी पता है। तो क्यों न इससे एक स्टेप आगे बढ़कर कुछ स्पेशल किया जाए? हमें पता है कि आप हमेशा ऐसा कुछ सोचती होंगी तो कुछ आइडिया आपको हम ही दे देते हैं!

1. उसके बर्थडे वाले हफ्ते में हर दिन लिखें एक लेटर

आपने उसे मैसेज और मेल खूब किए होंगे, स्काइप पर चैटिंग भी की होगी। फिर भी आपको मानना पड़ेगा कि लेटर से ज्यादा रोमांटिक कुछ भी नहीं। तो जिस हफ़्ते उसका बर्थडे हो, उस पूरे हफ़्ते उसे अपने हाथों से लिखा लेटर दें और ये एहसास दिलाएं कि वो आपके लिए कितना खास है।

2. उसके खास लोगों से नोट्स लें

आपको पता होगा कि कौन लोग उसके बेहद करीब हैं। थोड़ी-सी मेहनत करें और उन लोगों से मिलकर अपने पार्टनर के लिए 2- 4 लाइन लिखवाएं। ये नोट्स आप ऐसी जगहों पर रख सकती हैं जहां उनकी नजर रोजाना जाती है। उसे हर रोज अपने एक करीबी का मैसेज मुस्कुराने पर मजबूर कर देगा।

3. एक नॉटी जार तैयार करें

आज तक उसने आपसे बहुत सारी अपनी इच्छाएं या विशेज बताई होंगी। कुछ रोमांटिक और कुछ नॉटी। आप उनकी वो चाहत या उन विशेज पर कुछ कमेंट्स लिखते हुए कुछ चिट्स बनाएं और ये सब एक जार में पैक कर दें। वो जितनी बार जार से एक चिट निकालकर मैसेज पढ़ेगा, आपके लिए प्यार और भी बढेगा।

4. ट्रेजर हंट वाला पुराना खेल याद है न?

आप घर के अलग-अलग जगहों पर चिट्स रखें जिसमें लिखे हिंट्स बताएं कि उसका गिफ्ट कहां है। ऐसे वो हर चिट पढ़कर एक स्टेप आगे बढ़ेगा और अपना गिफ्ट ढ़ूंढ़ेगा। यकीन मानिए ये आईडिया एकदम मस्त है बहुत मजा आएगा आपको भी और उनको भी।

5. उसके लिए एक बढ़िया केक बनाएं

हमें पता है ये तरीका पुराना है, पर बर्थडे पर केक नहीं खिलाया तो क्या किया? हो सकता है आपको केक बनाना न आता हो, लेकिन उसके लिए एक एक्सपेरिमेंट तो कर ही सकतीं हैं, आपका ये कोशिश उन्हें बहुत अच्छी लगेगी। और इसी बहाने आपको भी केक बनाना आ जाएगा।

6. एक स्पेशल मिडनाइट प्लान करें

अगर मिडनाइट के लिए उसका खुद का कोई प्लान नहीं है और वो अपना बर्थडे बिलकुल सादगी से मनाता है तो इस बार आधी रात यानि रात 12 बजे के बाद उसके लिए कुछ प्लान करें। उसके फ्रेंड्स को बुलाएं, थोड़ा म्यूजिक, थोड़ी मस्ती.. उसके लिए ये मिडनाइट यादगार बन जाएगी।

7. आप दोनों की किसी स्पेशल जगह पर उन्हें ले जाएं

जहां आप पहली बार मिले थे.. या जहां आप पहली बार डेट पर गए थे। वो जगह जो आप दोनों के लिए स्पेशल हैं, वहां उन्हें ले जाएं और पुरानी यादें ताजा करें। पुराने हसीन दिनों को याद करना हमेशा सुकून देता है।

8. उन्हें रिलैक्स फील कराएं

लाड करना यानि पैम्पर होना सिर्फ आपको ही नहीं, उसे भी पसंद है। तो क्यों न इस बार स्पा में कपल मसाज के लिए जाएं? इससे थकान तो दूर होगी ही, साथ ही आप दोनों की बॉन्डिंग भी गहरी होगी।

9. एक बर्थडे बॉक्स तैयार करें

इसमें आप अपने पार्टनर की फेवरेट चीज़ें रख सकती हैं जैसे फेवरेट चॉकलेट, ड्रिंक, उसकी फेवरेट मूवीज़ के डीवीडी या और उसकी फेवरेट खेल का सामान.. इतनी सारी फेवरेट चीजें साथ में देखकर वो यकीन मानिए बहुत खुश हो जाएगा।

 

इन्हें भी देखें –

1.  भूलकर भी किसी को गिफ्ट न करें ये 5 चीजें, बुरा पड़ता है असर
 
2.  इन 10 इशारों से समझें अपने पार्टनर के प्यार की भाषा 
3.  राशि के अनुसार जानिए अपने पार्टनर का नेचर 

Read More From Love