फैशन

क्योंकि Geometrical Designs हमेशा फैशनेबल हैं

Garima Singh  |  May 5, 2016
क्योंकि Geometrical Designs हमेशा फैशनेबल हैं

Popxo team आपको अक्सर ऐसे styles के बारे में बताती रहती है जो कभी out of trend नहीं होते। ऐसे स्टाइलिश clothes का फायदा यह है कि इन्हें पहनने से पहले कभी सोचना नहीं पड़ता। दूसरा फायदा ये कि जब भी पहनो different look पाओ। आज हम आपको बता रहे हैं ऐसे ही एक और स्टाइल ज्योमेट्रिकल शेप प्रिंट्स के बारे में… ये classic और eye-catchy look देते हैं। बस जरुरत है तो अपने लिए सही फेब्रिक में सही प्रिंट चुनने की।

1. आर्टिस्टिक triangles


लगभग equal शेप में आर्टिस्टिक fullness लिए हुए triangles प्रिंट की वन-पीस ड्रेस… ये example है, हम इससे idea भी ले सकते हैं और इसे कॉपी भी कर सकते हैं।

2. Broken सर्कल


टूटी हुई लाइन्स की round shape इतनी खूबसूरती बिखेर सकती है…Amazing न! सही कलर कॉम्बिनेशन की वजह से एक सिंपल गाउन भी कितना cute लग रहा है।

3. Hey! चेस बॉक्सेज़


ब्लैक एंड वाइट boxes केवल chess में ही शह और मात नहीं देते बल्कि सही से प्लेस किए जाएं तो फैशन की दुनिया में भी रॉक कर सकते हैं। आप क्या कहेंगी इस डिजाइनर गाउन को देखकर..

4. पैनल ड्रेस


Black और baby pink कलर का बेहतर और beyond the imagination कॉम्बिनेशन। डिटेलिंग और edge finishing के लिए शाइनी स्काई ब्लू। जब हम कलर मैजिक की बात करते हैं कॉम्बिनेशन पर फोकस करना जरूरी होता है।

5. प्लेन मैजिक


इस अलग-अलग कलर्स के पैनल की ड्रेस में प्लेन फैब्रिक का कमाल देखा जा सकता है। कितना आसान है इस आइडिया को कॉपी करना…thanks to designer! इस ड्रेस को कैजुअली तो पहन ही सकती हैं। सही फुटवियर और accessories के साथ पार्टी में भी ये आपको खास दिखाएगी।

6. लाइनिंग्स


Just wow! यही वो पहले शब्द हैं जो इस stripe dress को देखकर मुंह से निकलते हैं। इलास्टिक बॉटम लोअर के साथ काफ्तान स्टाइल टॉप… बेहतरीन लुक के साथ ही comfort की surety !

7. हम add भी कर सकते हैं


अगर ड्रेस प्लेन है तो तो कलर फुल प्लास्टिक और क्रिस्टल शेप्स हम एड-ऑन भी कर सकते हैं! Its क्रेज़ी पर cute न!

8. हैंकरचीफ वन पीस


अपनी बॉलीवुड Divas के fashion को follow करना हमें बहुत पसंद है। जो हम अक्सर करते भी हैं। क्या वाकई कंगना ने इस हैंकरचीफ वन-पीस ड्रेस में स्ट्राइप्स की खूबसूरती को नहीं प्रजेंट किया। actually कंगना वाकई ‘Fashion-Queen’ हैं।

Images: Viral Bhayani

Read More From फैशन