लाइफस्टाइल

40 प्लस महिलाएं इन टिप्स से रख सकती हैं खुद को फिट और स्लिम 

Garima Anurag  |  Jun 7, 2022
Fitness After 40

यंग दिखने और फिट रहने के लिए बेशक पॉजिटिव एटीट्यूड होना जरूरी है, लेकिन कुछ बदलाव शरीर के अंदर होते हैं जिन पर हमारा कम ही वश होता है। 40 के बाद शरीर में ऐसे कई बदलाव होते हैं जो चाहकर भी आसानी से कंट्रोल में नहीं आते हैं, खासतौर से महिलाओं में ये बदलाव ज्यादा महसूस किए जा सकते हैं जैसे हेल्दी खान पान के बावजूद पेट और एब्डोमन एरिया में फैट जमने की समस्या शुरु होना, मेटाबॉलिज्म स्लो होना, शुगर क्रेविंग होना आदि।

40 प्लस की उम्र में महिलाओं के फिट रहने के लिए जितना एक्सरसाइज जरूरी है, उतना ही जरूरी है खान-पान में कुछ बदलाव करना। न्यूट्रिशनिस्ट अंजलि मुखर्जी ने शेयर किया है 40 प्लस महिलाओं के फिट रहने के लिए बहुत ही सिंपल टिप्स। 

30 मिनट जरूर करें एक्सरसाइज

अंजलि ने लोगों के साथ टिप्स शेयर करते हुए लिखा है, 40 के बाद सबकुछ बदल जाता है। आपका मेटाबॉलिज्म धीरे हो जाता है, शुगर क्रेविंग बढ़ जाती है और एनर्जी लेवल घट जाता है।

सिर्फ 30 मिनट रोज एक्सरसाइज करके और सर्वाधिक हेल्थ और एनर्जी के लिए खाकर हम न सिर्फ अपना स्ट्रेंथ बढ़ा सकते हैं, एक्स्ट्रा वजन कम कर सकते हैं, अपनी फ्लेक्सिबिलिटी और संतुलन को सुधार सकते हैं, यंग दिख सकते हैं और ये सब 40 के बाद। 

साभार- इंस्टाग्राम

40 के बाद महिलाओं के वजन बढ़ने का मुख्य कारण होता है शरीर में मेटाबॉलिज्म का स्लो हो जाना। 40 के बाद कैलोरीज को बर्न करना पहले की तरह प्रभावशाली नहीं होता है। एक्सरसाइज करने के बावजूद महिलाओं के एब्डोमन एरिया में फैट बढ़ने लगता है।

कैप्शन में ही अंजलि ने ये भी बताया है कि उम्र के हर दशक में शरीर का बीएमआर यानि बेसल मेटाबॉलिक रेट 6 प्रतिशत घट जाता है। जिन महिलाओं की बॉडी में मेनोपॉज की प्रक्रिया शुरू हो जाती है, उनका वजन नियंत्रित होना और मुश्किल होता है। 

40 के बाद फिटनेस के लिए महिलाएं रखें इन बातों का ख्याल

1. स्नैक्स के रूप में नट्स और सीड्स को रूटीन में शामिल करें जैसे बादाम, अखरोट, पंपकिन , सीड्स, सनफ्लावर सीड्स।

2. प्रोटीन का सेवन बढ़ाएं।

3. ज्यादा एक्सरसाइज करें।

4. अपने डाइट में फाइबर शामिल करें जैसे सब्जा के बीज, चिया के बीज या फिर दिन में एक से दो बार इसबगोल खाएं। 

5.  अपने शरीर की कमी के अनुसार सप्लीमेंट्स खाएं।

6. बाहर खाने जाएं, तो अनाज खाने से बचें।

7. घर पर साबुत अनाज, साबुत दाल, ताजा फल और ताजा सब्जियां खाएं।

8. रात में 8 घंटे सोएं।

9. जो भी खाएं सोच समझकर खाएं।

इन टिप्स को अपनी लाइफ में नियम की तरह अपना कर आप उम्र के इस पड़ाव पर भी फिट रहने के साथ यंग दिखना एंजॉय करेंगी। 

Read More From लाइफस्टाइल