लाइफस्टाइल

Flashback 2020: जानिए इस साल की 20 सबसे बड़ी वो घटनाएं, जो बन गईं सुर्खियां

Archana Chaturvedi  |  Dec 26, 2020
साल 2020 के 20 बड़ी घटनाएं, Flashback 2020 Top 20 Big News in Hindi, Flashback 2020

जब-जब कोरोना वायरस का नाम लिया जाएगा तब-तब साल 2020 याद आएगा। इस साल ऐसे कई उथल-पुथल हुए जिसने ये साबित कर दिया कि 2020 लोगों के लिए आसन नहीं रहा। हर कोई इस साल के जाने का इंतजार करने लगा। हालांकि बहुत सी बुरी घटनाओं के बीच कुछ चीजें अच्छी भी हुईं, लेकिन 2020 ज्यादातर लोगों के लिए अफसोस का ही साल रहा। यह दौर बेहद मुश्किल था, जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी। इससे जूझने के लिए कोई भी तैयार नहीं था, मगर सभी ने अपने मज़बूत इच्छाशक्ति और धैर्य के साथ इस साल का सामना किया। दिल्ली दंगे और कोरोना की दस्तक से लेकर किसान अंदोलन, दिग्गज कलाकारों का निधन सहित कई बड़ी घटनाएं (Flashback 2020) इस साल घटीं, जिसकी यादें हमेशा लोगों के ज़हन में रहेंगी।

साल 2020 के 20 बड़ी घटनाएं Flashback 2020 Top 20 Big News in Hindi

साल 2020 भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया के लिए बेहद ही खराब साल रहा है। इस साल कुछ ऐसी घटनाएं हुईं जिन्होंने अपनी यादगार छाप छोड़ी तो कुछ ने लोगों के जहन को झकझोर कर रख दिया। इसके अलावा साल 2020 में कई तरह के बड़े विवाद (Controversies of 2020) भी सामने आए। तो आइए जानते हैं कि कौन-सी हैं वो साल 2020 की 20 सबसे बड़ी घटनाएं –

1) CAA का देशव्यापी प्रोटेस्ट

साल 2019 दिसंबर से भारत में नागरिक संशोधन क़ानून (CAA) और NRC के विरोध की शुरूआत हुई। लेकिन इस विरोध की आग की लपटें साल 2020 में भभक उठीं। लोग सड़कों पर उतरे हुए नज़र आये। ये प्रदर्शन हिंसक झड़प में तब्दील हो गया और सैकड़ों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

2) दिल्ली में सांप्रदायिक हिंसा

साल 2020 की फरवरी में दिल्ली में हुई सांप्रदायिक हिंसा से हर कोई सहम गया। इस हिंसा में करीब 53 लोगों की मौत हो गई। 24 से लेकर 26 फरवरी के बीच नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के विरोध की आड़ में दंगाइयों ने पूरी राजधानी में हिंसा भड़काई थी। 

3) कोरोना का कहर

चीन के वुहान शहर से शुरू हुई एक बीमारी ने देखते ही देखते भारत सहित पूरी दुनिया में कोरोना महामारी का रूप ले लिया। भारत में दिनोदिन कोरोना वायरस की वजह से हालात बिगड़ते गये। कितने लोगों ने अपनों को इस महामारी में खो दिया। 

https://hindi.popxo.com/article/coronavirus-covid-19-vaccine-india-latest-update-in-hindi-926898

4) निर्भया के अपराधियों को फांसी

निर्भया गैंगरेप के चारों आरोपी – पवन, विनय, मुकेश और अक्षय को 20 मार्च, 2020, शुक्रवार को तड़के साढ़े पांच बजे फांसी दे दी गई। 7 साल के इंतज़ार के बाद इंसाफ की मांग कर रहे लोगों में हर्ष की लहर दौड़ गई।

5) मध्य प्रदेश में सत्ता परिवर्तन

साल 2020 में काफी बड़े सियासी उथल-पुथल हुए। जिसमें एक हैं मध्य प्रदेश में सत्ता परिवर्तन। जब 20 मार्चा को ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 18 साल पुरानी पार्टी छोड़ कर भाजपा में शामिल होते ही मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार गिर गई।

6) देश में लगा लॉकडाउन

भारत सरकार ने कोरोना वायरस की चेन को तोड़ने के लिए भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च को 21 दिनों के लिए पूरे देश को लॉकडाउन रहने का आदेश दिया। इस निर्णय से पहले 22 मार्च को 14 घंटों के जनता कर्फ्यू किया गया था। इसके बाद कई दिनों के लिए लॉकडाउन को बढ़ाया भी गया। पूरी दुनिया में इस एक साथ इस तरह लॉकडाउन की स्थिति पहली बार बनी।

7) ‘रामायण’ और ‘महाभारत’ का री-टेलीकास्ट

लॉकडाउन के चलते सभी टीवी सीरियल्स की शूटिंग रोक दी गई तब दूरदर्शन ने आगे आकर अपने दो मशहूर सीरियल्स ‘रामायण’ और ‘महाभारत’ के री-टेलीकास्ट यानी पुनः प्रसारण की घोषणा कर दी। लोगों ने सालों बाद भी इन धारावाहिकों को खूब सराहा और पुराने दौर को अपने नई पीढ़ी के साथ री-क्रिएट किया।

https://hindi.popxo.com/article/apart-from-ramayana-these-old-tv-serials-were-also-re-telecast-in-the-year-2020-in-hindi

8) 10 बड़े बैंकों का 4 में विलय

1 अप्रैल 2020 से सार्वजनिक क्षेत्र के 10 बड़े बैंकों का 4 बैंक में विलय हो गया। इसके तहत ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में, सिंडिकेट बैंक का केनरा बैंक में, आंध्रा बैंक व कॉरपोरेशन बैंक का यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में और इलाहाबाद बैंक का इंडियन बैंक में विलय हो गया।

9) मजदूरों का पलायन

अप्रैल 2020 में देश ने आजादी के बाद का सबसे बड़ा पलायन तब देखा जब लॉकडाउन के कारण रोजी-रोटी छिन जाने से प्रवासी मजदूर अपने-अपने गृह राज्यों की ओर निकल पड़े। इस दौरान कई मजदूर दुर्घटनाओं का भी शिकार हुए। हालांकि प्रवासी मजदूरों को सरकार ने उनके गांवों तक पहुंचाने के लिए अपातकाल में भी ट्रेन और बसों की व्यवस्था की।

https://hindi.popxo.com/article/positive-motivational-quotes-and-thoughts-suvichar-in-hindi

10) लॉकडाउन के पॉजिटिव असर

लॉकडाउन के दौरान सबकुछ बंद होने के कारण देश में अलग-अलग जगहों से कई तस्वीरें भी सामने आईं जिसने ये लोगों को ये एहसास कराया कि प्रकृति को हम कितना नुकसान पहुंचा रहे हैं। लॉकडाउन का पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव दिखा नदियों का जल साफ, सभी नगरों, महानगरों की हवा एकदम शुद्ध हो गयी थी।

11) इरफान खान और ऋषि कपूर की डेथ

बॉलीवुड के दो महान दिग्गज कालाकारों ने दुनिया को अलविदा कह दिया। 2 दिग्गज अभिनेताओं की 24 घन्टे के भीतर मौत ने दिल तोड़ दिया। 29 अप्रैल को इरफान खान और 30 अप्रैल को ऋषि कपूर के निधन से बॉलीवुड सहित पूरे देश गमगीन हो गया।

12) सुशांत सिंह राजपूत की मौत

सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था। 4 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत अपने बांद्रा स्थित घर पर मृत पाए गए थे। हालांकि, अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि उन्होंने सुसाइड किया था या फिर उनका मर्डर हुआ था।

13) गलवान में भारत-चीन झड़प

15 जून 2020 में गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों में हिसंक झड़प हुई। इस दौरान भारत के 20 जवान शहीद हो गये। इसके बाद भारतवासियों ने चीन के सामन का खुले तौर पर बाहिष्कार करना शुरू कर दिया। जून महीने के अंत में भारत सरकार ने चीन के 59 मोबाइल एप्स को भी प्रतिबंधित कर दिया क्योंकि यह भारतीयों का डेटा चुरा रहे थे।

14) राम मंदिर शिलान्यास

अयोध्या के राम मंदिर की लंबी कानूनी लड़ाई के बाद सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का रास्ता तैयार किया। अगस्त 2020 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया और मंदिर की आधारशिला रखी। 

15) धोनी का रिटायरमेंट 

महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त की शाम को अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इंटरनैशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। इस के साथ ही उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान ने अपने भविष्य को लेकर लग रही अटकलों पर भी विराम लगा दिया। धोनी के इस फैसले से फैंस काफी उदास हो गये।

16) बॉलीवुड ड्रग्स कनेक्शन

सुशांत सिंह डेथ केस मामले में फंसी रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी के बाद से बॉलीवुड ड्रग्स कनेक्शन का पर्दाफाश होने लगा है और बड़े चेहरे घिरने लगे हैं। सिंतबर महीने में NCB ने दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर से भी शक के बिनाह पर पूछताछ की। यही नहीं भारती सिंह और उनके पति हर्ष भी ड्रग्स रखने के मामले में गिरफ्तार भी हुए।

https://hindi.popxo.com/article/after-drug-case-bharti-singh-to-be-banned-from-kapil-sharma-show-in-hindi-921974

17) कंगना रनौत का विवाद

सितंबर 2020 में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने बायन को लेकर एक बार फिर से विवाद में आ गई। कंगना ने मुंबई की तुलना पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर से की थी जिसके बाद महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख से लेकर शिवसेना के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कंगना पर निशाना साधा था। कंगना और शिवसेना सांसद संजय राउत के बीच छिड़े विवाद ने राजनीतिक रंग ले लिया। 

18) बाबा का ढाबा

अक्टूबर साल 2020 में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही सुर्खियों में छा गई। हर जगह बाबा का ढाबा ही चर्चा होने लगी। 80 साल के बूढ़े व्यक्ति इस कोरोना महामारी के कारण अपनी जिविका चलाने में असफल हो रहे थे। लेकिन सोशल मिडिया में इनका वीडियो वायरल होने के बाद कई बड़ी हस्तियों व लोगों ने खूब मदद की। बाद में इस ढाबे को लेकर कई कॉट्रोवर्सीज भी हुई और ये ढाबा साल के अंत तक एक रेस्टोरेंट में बदल गया।

19) किसान आंदोलन

नवंबर 2020 से राजधानी दिल्ली की सीमा पर पंजाब, हरियाणा और कुछ दूसरे राज्य के किसानों का प्रदर्शन जारी रहा। किसान अध्यादेश के ज़रिए बनाए गए तीनों नए कृषि क़ानून को वापस लेने की मांग के लिए सर्द मौसम में भी सड़क पर डटे रहे। क्योंकि किसानों को इन कानूनों से फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) खत्म हो जाने का डर सता रहा है।

20) बेहद करीब आए बृहस्पति और शनि गृह

21 दिसंबर साल 2020 एक ऐतिहासिक खगोलीय घटना का साक्षी बना। इस दिन दो बड़े ग्रह बृहस्पति और शनि एक दूसरे के बहुत करीब आ गए थे। ये अनोखा नजारा 800 साल बाद देखने को मिला। 

https://hindi.popxo.com/article/ranbir-alia-to-malaika-and-arjun-5-bollywood-celebs-who-can-marry-in-2021-in-hindi

POPxo की सलाह: MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

Read More From लाइफस्टाइल