फैशन

प्लस साइज़ में दिखें Bold और Sexy इन 9 टिप्स के साथ!

Ipsa Sharma  |  May 5, 2016
प्लस साइज़ में दिखें Bold और Sexy इन 9 टिप्स के साथ!

प्लस साइज़ लड़कियों के लिए सबसे बड़ी समस्या है। खाने से पहले तो सोचना पड़ता है ही, कपड़े पहनने से पहले भी सौ बार सोचना पड़ता है, क्या पहनें, क्या न पहनें। अब प्लस साइज़ को कम करने के लिए आप जितनी चाहें मेहनत करें, मगर जब तक ये कम नहीं होता, तब तक कुछ tips तो follow कर ही लीजिए-

1. Tight को NO

टाइट कपड़े plus size body को और ज़्यादा बड़ा दिखाते हैं। वही कपड़े पहनें जो आपको fit आते हों। हो न हो, आपको plus size clothing का रुख करना ही पड़ेगा।

2.Baggy भी नहीं

टाइट कपड़े नहीं पहनने का मतलब ये नहीं कि आप ढीले-ढाले कपड़े पहनने लगें। आपको लगता होगा कि इससे आपकी body shape छिप जाएगी, मगर ऐसा होता नहीं है, बल्कि इससे आप लोगों का ध्यान अपनी तरफ ज्यादा अट्रैक्ट कर बैठती हैं। आपके कपड़े आपकी बॉडी पर फिट आने चाहिए, फिर चाहे आपका साइज कुछ भी हो।

3. लंबे टॉप

लंबे टॉप्स आपके लिए सबसे बढ़िया हैं। अगर आप अपने पेट को छिपाना चाहती हैं, तो उसे कवर करना ही सबसे अच्छा उपाय है। लंबे टॉप से आप स्लिम भी लगेंगी।

4. वी नेक टॉप्स

वी नेक टॉप्स प्लस साइज़ पर काफी सूट करती हैं। अगर आप कम्फर्टेबल हों, तो डीप वी नेक भी पहन सकती हैं।

5. एक्सेसरीज़ भी हैवी

अगर आप एक प्लस साइज गर्ल हैं, तो आपको एक्सेसरीज़ भी हैवी ही इस्तेमाल करनी चाहिए। इस गलतफहमी में न रहें कि हल्की एक्सेसरीज़ इस्तेमाल करके आप खुद को light weight दिखा सकती हैं।

6. फैब्रिक

फैब्रिक और प्रिंट की बात आती है, तो आपको फ्रिल वाली या fussy फैब्रिक नहीं चुननी चाहिए। क्लीन कट्स और क्लासिक डिज़ाइन वाली फैब्रिक चुनें, जो आपको चिक और एलिगेंट लुक दें।

7. हाइ वेस्ट या लो

आप हाइ औऱ लो दोनों वेस्ट पहन सकती हैं। अगर आप स्लिम वेस्टलाइन वाली हाई वेस्ट ड्रेस पहन रही हैं, तो इससे आप अपने कर्व्स को अच्छी तरह शो कर पाएंगी। वहीं पैंट पहननी है, तो लोअर वेस्ट ज़्यादा ठीक रहेगी।

8. Dark color

सही कलर आपके लिए magic का काम कर सकता है। हमेशा dark color चुनें। Dark color आपके body weight को छिपाता है, जबकि लाइट कलर और ज़्यादा दिखाता है। ब्लैक, ब्लू, रेड आपके लिए बढ़िया रहेंगे।

9. ओवरप्ले न हो

अपने साइज़ को छिपाने के लिए अक्सर लड़कियां कुछ गलती कर बैठती हैं जैसे back portion की heavyness को छिपाने के लिए jeans के back में एम्ब्रॉयडरी ढूंढना या रियर पॉकेट्स को शो करने वाली कोई भी एक्सेसरी इस्तेमाल करना। इसी तरह हैवी आर्म्स के लिए शॉर्ट स्लीव्स टॉप पहनना काफी बुरा इम्प्रेशन देता है।

Images: Shutterstock

यह भी पढ़े: #StopIt: फैशन की ये 10 गलतियां रोकें नहीं तो…!!

यह भी पढ़े: Fashion Alert: साड़ी पहनते वक्त न करें ये 14 गलतियां

Read More From फैशन