वेडिंग

तो सोनम कपूर की शादी में फराह खान देंगी यह गिफ्ट!

Deepali Porwal  |  Apr 16, 2018
तो सोनम कपूर की शादी में फराह खान देंगी यह गिफ्ट!

यह बात लगभग तय है कि सोनम कपूर 8 मई को अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ सात फेरे लेंगी। सिर्फ इतना ही नहीं, उनके परिवार में तो उनकी शादी की तैयारियां धूमधाम से चल रही हैं।

फराह का अनोखा तोहफा

फराह खान ने सोनम कपूर, करीना कपूर, स्वरा भास्कर, शिखा तलसानिया और रैपर बादशाह को चर्चित फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ के गाने ‘तारीफें’ के लिए कोरियोग्राफ किया था। फराह खान अपने करियर के शुरूआती दिनों से ही अनिल कपूर और सुनीता कपूर के क्लोज़ हैं। अनिल कपूर ने फराह खान के कोरियोग्राफ किए हुए कई हिट गानों पर डांस भी किया है। कपूर फैमिली से जुड़े एक सूत्र की मानें तो फराह सोनम की शादी में उन्हें एक खास तोहफा देना चाहती हैं और इसीलिए संगीत के फंक्शन की कमान उन्होंने अपने हाथों में ले ली है।

सोनम के संगीत में मचेगा धमाल

कपूर परिवार अपने रॉयल फंक्शंस के लिए जाना जाता है। ऐसे में सोनम कपूर और दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद आहूजा की शादी में भी कोई कमी नहीं रखी जाएगी। सूत्र की मानें तो संगीत के लिए अनिल कपूर के जुहू स्थित बंगले में रिहर्सल शुरू हो गई है। गॉसिप गलियारे के मुताबिक, संगीत समारोह में अनिल कपूर और सुनीता कपूर का एक स्पेशल ऐक्ट भी होगा। सोनम के कज़िंस इस प्री वेडिंग फंक्शन में सोनम कपूर के हिट गानों पर डांस करने की योजना बना रहे हैं। सुनने में यह भी आ रहा है कि सोनम भी अपने फंक्शन में एक खास ऐक्ट कर सकती हैं।

सब्यसाची ब्राइड नहीं बनेंगी सोनम कपूर

सोनम कपूर को बॉलीवुड की फैशनिस्टा कहना गलत नहीं होगा। उनके खास फैशन सेंस से हर कोई प्रभावित है। ऐसे  में उन्हें दुल्हन के रूप में देखने के लिए सभी उत्साहित हैं। इंडस्ट्री से आ रही खबरों के मुताबिक, सोनम कपूर अपने इस खास दिन को अबु जानी और संदीप खोसला के लहंगे से यादगार बना सकती हैं। अभी इस मामले में दोनों ही ओर से कोई जानकारी साझा नहीं की गई है पर फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ के लिए भी यही दोनों सोनम की स्टाइलिंग कर रहे हैं। फिलहाल सोनम अपनी शादी के प्लैंस व दूसरी तैयारियों पर चुप्पी साधे हुए हैं।

विरुष्का की सीक्रेट वेडिंग के बाद कई सिलेब्स शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कुछ ने जोर-शोर से डेस्टिनेशन वेडिंग की तो कुछ ने चुपचाप सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर कर शादी की जानकारी दी। ऐसे में सोनम दी वेडिंग के लिए हम भी खासे उत्साहित हैं। देखना रोचक होगा कि फैशनिस्टा सोनम अपनी शादी पर क्या धमाल करती हैं!

ये भी पढ़ें :

इस डिज़ाइनर का लहंगा पहन सकती हैं सोनम कपूर

भाई मोहित मारवाह की शादी में ‘आनंद’ से झूमीं सोनम कपूर

अब वीरे दी वेडिंग से पहले उठेगी सोनम की डोली

Read More From वेडिंग