Age Care

ग्लोइंग, यंग और बेदाग त्वचा पाने के लिए घर पर भी बना सकते हैं शीट मास्क

Supriya Srivastava  |  May 20, 2021
DIY sheet mask, sheet mask at home,  घर पर शीट मास्क बनाने का तरीका
अलग-अलग राज्यों में लगे लॉकडाउन के चलते ज्यादातर महिलाएं घर पर ही हैं। भले ही वे घर से बाहर न निकल रही हों लेकिन लगातार घर के काम करने से और तनाव की वजह से उनकी त्वचा पर असर पड़ रहा है। लॉकडाउन है तो पार्लर भी नहीं जा सकते। बाजार से स्किन केयर प्रोडक्ट्स भी नहीं खरीद सकते। यहां तक कि ऑनलाइन भी सिर्फ जरूरी सामानों की शॉपिंग ही कर सकते हैं। ऐसे में घरेलू नुस्खे रामबाण की तरह काम करते हैं। आजकल त्वचा के लिए शीट मास्क (Sheet Mask) काफी चलन में हैं। यह कम समय में ही त्वचा पर गजब का असर डालते हैं। यही वजह है कि इनकी डिमांड भी काफी बढ़ गई है। ग्लोइंग व बेदाग त्वचा पाने लिए आप घर पर ही DIY शीट मास्क बना सकती हैं। हम यहां आपको शीट मास्क बनाने का तरीका बता रहे हैं।

ग्लोइंग स्किन के लिए शीट मास्क

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए यह शीट मास्क आपको काफी मदद करेगा। इसके लिए आपको चाहिए एक वेट वाइप। दरअसल घर पर शीट मास्क बनाते समय वेट वाइप ही सबसे बेहतर रहता है। शीट मास्क बनाने के लिए सबसे पहले एलोवेरा जेल लें। अब इसमें एक चम्मच दही मिलाएं। अब वेट वाइप के ऊपर इस पेस्ट को लगाएं और वाइप को फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। 

ठंडा होने के बाद इसे फ्रिज से निकालें और चेहरे पर रख लें। 20 से 25 मिनट तक चेहरे पर शीट मास्क लगाए रखने के बाद मास्क को हटाए और फिर हल्के हाथों से चेहरे की मसाज करें। इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। त्वचा पर इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए आप इस शीट मास्क का इस्तेमाल कर सकती हैं। जहां एलोवेरा चेहरे को ठंडक देने में मदद करता है और चेहरे के डार्क स्पॉट्स को दूर करता है। वहीं दही त्वचा को मॉइश्चराइज करने का काम करता है।

एंटी एजिंग शीट मास्क

एंटी एजिंग शीट मास्क बनाने के चाहिए एक वेट वाइप, शहद और अपनी पसंद का एसेंशियल ऑयल। सबसे पहले एक बाउल में आधा कप पानी लें। अब इस पानी में आधा चम्मच शहद और 5-7 बूंदे एसेंशियल ऑयल की मिलाएं। दोनों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण में वेट वाइप डुबाएं और हल्का सा निचोड़ कर वाइप को फ्रिज में थोड़ी देर के लिए ठंडा होने के लिए छोड़ दें। 

आप चाहें तो वाइप के आंखों और मुंह वाले पोर्शन को काट कर भी यूज कर सकती हैं। ठंडा हो जाने के बाद इसे अपने चेहरे पर रखकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। आप चाहें तो ऊपर से थोड़ा और मिश्रण भी लगा सकती हैं। अब शीट मास्क को हटा दें और हल्के हाथों से धीरे-धीरे अपने चेहरे की मसाज करें। फिर अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इसे आप हफ्ते में 2-3 बार लगा सकती हैं। 

MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

Read More From Age Care