वेडिंग

विवेक दहिया को मिला शादी का प्रपोजल, दिव्यांका त्रिपाठी ने दिया जवाब

Deepali Porwal  |  Jul 30, 2018
विवेक दहिया को मिला शादी का प्रपोजल, दिव्यांका त्रिपाठी ने दिया जवाब

‘ये है मोहब्बतें’ फेम दिव्यांका त्रिपाठी दहिया टीवी की उन कुछ एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में ‘कयामत की रात’ फेम विवेक दहिया ने इंस्टाग्राम पर अपना एक फोटोशूट शेयर किया था, जिसे उनके फैंस ने काफी पसंद किया है।

ये है मोहब्बतें

हाल ही में दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मनाने के लिए मालदीव गए थे। लोकप्रिय टीवी शो ‘ये है मोहब्बतें’ के सेट पर मिला यह कपल फैंस के बीच दिवेक के नाम से मशहूर है। कुछ दिनों पहले विवेक दहिया ने अपने फोटोशूट की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसमें वे शर्टलेस नज़र आ रहे हैं। इस फोटो में वे काफी हॉट लग रहे हैं और उनके पोस्ट पर फीमेल फैंस के कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। विवेक का कहना है कि इस फिजीक के लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी है।

दिव्यांका ने दिया जवाब

विवेक दहिया की यह हॉट फोटो देखकर उनके फीमेल फैंस से रहा नहीं गया और उनमें से किसी ने उन्हें शादी का प्रपोजल तक दे दिया। अब पति के लिए शादी का प्रपोजल आए तो भला पत्नी कैसे चुप रह सकती थी! विवेक की यह फैन उनसे शादी करने के लिए इतनी उत्सुक है कि वह मात्र एक दिन भी उनका साथ पाने के लिए तैयार है। यह प्रपोजल देखकर दिव्यांका से शांत नहीं रहा गया और उन्होंने उस फैन को जवाब देते हुए लिखा, ‘नो टचिंग, नो टचिंग, ओन्ली सीइंग, ओन्ली सीइंग।’

शो से चढ़ा प्यार परवान

दिव्यांका त्रिपाठी दहिया स्टार प्लस के मशहूर शो ‘ये है मोहब्बतें’ में डॉ. इशिता भल्ला का किरदार निभाती हैं। विवेक दहिया कुछ साल पहले इसी शो में एक इंस्पेक्टर के किरदार में नज़र आए थे। इसी शो में शूटिंग के दौरान इन दोनों की मुलाकात हुई थी, जो प्यार और फिर शादी में बदल गई। ये दोनों हर कदम पर एक- दूसरे का भरपूर साथ निभाते हैं और आगे बढ़ने के लिए एक- दूसरे को प्रेरित भी करते हैं। इनका प्यार इनके फैंस के लिए मिसाल है और ये भी एक- दूसरे का साथ पाकर बहुत खुश हैं।

ये भी पढ़ें :

‘ये है मोहब्बतें’ फेम दिव्यांका त्रिपाठी की पोस्ट पर उठे सवाल

मालदीव में पति विवेक दहिया संग एनिवर्सरी मना रही हैं दिव्यांका त्रिपाठी

टीवी शो ‘ये है मोहब्बतें’ की इस एक्ट्रेस ने करवाया बोल्ड फोटोशूट

‘ये है मोहब्बतें’ की दिव्यांका त्रिपाठी सेट पर को-स्टार के साथ ऐसा व्यवहार करती हैं!

Read More From वेडिंग